UP Asangathit Kamgar Registration 2023: असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित कामगार पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी है। प्रदेश के वह सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र से सम्बंधित है वह उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा पोर्टल upssb.in जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी असंगठित कामगारों को आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस लेख में हम आपको यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए यूपी असंगठित कामगार पंजीकरण से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023
- 02 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ
- Key Highlights Of UP Asangathit Kamgar Registration 2023
- यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 का उद्देश्य
- UP Asangathit Kamgar Registration 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- पंजीकरण के लिए असंगठित कामगारों की श्रेणी
- यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 की पात्रता
- UP Asangathit Kamgar Registration 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कर्मकार पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश
- यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- UPSSB Portal (upssb.in) पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया
- Contact Us (संपर्क विवरण)
- Important Links
- FAQs
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023
सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर जाकर असंगठित कामगार के रूप में स्वयं का पंजीकरण करा सकते हैं। लाभार्थी द्वारा पंजीकरण स्वयं भी कराया जा सकता है या सीएससी के माध्यम से भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जायेगी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा पोर्टल का आरम्भ 9 जून 2021 को किया गया। इस पोर्टल 45 प्रकार के असंगठित क्षेत्र के कामगार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदक को 60 रूपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। इसलिए वह सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र से सम्बंधित है वह जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए आवेदन कर लें।
- ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करे
- ई श्रम कार्ड नई लिस्ट में नाम कैसे चेक
- ई श्रमिक कार्ड का पैसा कब मिलेगा यहाँ जानें
- मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
- मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2023
02 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ
असंगठित क्षेत्र के कामगारों की आर्थिक व्यवस्था इतनी सुद्रण नहीं होती है की वह किसी जीवन बीमा या दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त कर सके। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के कामगारों को दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा प्रदान करती है एवं 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थय सेवाओं का लाभ भी प्रदान करती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में असंगठित कामगारों के लिए कई प्रकार लाभार्थिपरक योजनायें शुरू की हुई हैं। इन सभी योजनाओं के पारदर्शी संचालन के लिए यूपी सरकार ने UP Asangathit Kamgar Registration की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।
Key Highlights Of UP Asangathit Kamgar Registration 2023
योजना का नाम | यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
सम्बंधित विभाग | उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के असंगठित क्षेत्र के कामगार |
पोर्टल आरंभ होने की तिथि | 9 जून 2021 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://upssb.in/ |
e-Shram Portal | eshram.gov.in |
यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 का उद्देश्य
असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए upssb.in पोर्टल को लांच किया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी असंगठित कामगारों का डाटा बेस राज्य सरकार के पास उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी एवं असंगठित श्रमिकों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामजिक सुरक्षा बोर्ड के मुख्य उद्देश्य / लक्ष्य निम्न प्रकार है।
- कामगारों को कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी, विनिश्चित मौद्रिक लाभ, अदायगी सुनिश्चित करना।
- श्रमिकों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ, और उत्पादक कार्य वातावरण और कल्याण उपलब्ध कराना।
- बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, तथा उनका पुनर्वास के सुनिश्चित करना।
- दुर्घटना रहित, सुरक्षित तथा उत्पादक कार्य स्थलों को प्रोत्साहित करना व बढ़ावा देना।
UP Asangathit Kamgar Registration 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए UP Asangathit Kamgar Registration की सुविधा शुरू की है।
- यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर श्रमिक स्वयं कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जायेगी।
- इस पोर्टल का शुभारम्भ 09 जून 2021 को किया गया था।
- पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए कामगारों को 60 रूपए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
- केवल वही कामगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 180000 रूपए से कम है।
- पोर्टल पर पंजीकृत सभी कामगारों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा पंजीकृत सभी श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की और से कई अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।
पंजीकरण के लिए असंगठित कामगारों की श्रेणी
- रिक्शा चालक
- ठेला चलाने वाले
- ऑटो चालक
- फल सब्जी बेचने वाले
- फूल विक्रेता फुटपाथ व्यापारी
- दर्जी, माली, बुनकर, नाई
- घरेलू कामगार
- कूड़ा बीनने वाले कर्मकार
- कुली, मोची
- जनरेटर उठाने वाले
- साइकिल व मोटरसाइकिल मिस्त्री
- ढोल एवं बाजा बजाने वाले
- टेंट हाउस एवं केटरिंग में कार्य करने वाले
- टांगा बैल गाड़ी चलाने वाले कामगार
- अगरबत्ती कुटीर उद्योग चलाने वाले कामगार
- नाव चलाने वाले
- सूत रंगाई
- कढ़ाई बुनाई करने वाले कामगार
- चूड़ी बनाने वाले
- कपड़े धोने का कार्य करने वाले कामगार
- दरी कंबल जरी कार्य करने वाले कामगार
- चरवाहा
- दूध धोने का कार्य करने वाले
- कांच उत्पादन करने वाले कामगार
- चिकन मीट शॉप या पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले कामगार आदि
यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2023 की पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र से जुड़ा श्रमिक होना चाहिए।
- कामगार की वार्षिक आय 180000 रूपए से कम होनी चाहिए।
- ऐसे किसान जिनके पास 25 एकड़ से कम भूमि है, वह पोर्टल पर पंजीकरण करने के पात्र है।
- UPSSB में रजिस्ट्रेशन करने के लिए UPBOCW मे रजिस्ट्रेशन नही होना चाहिए।
UP Asangathit Kamgar Registration 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- शैक्षिक योग्यता का विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
कर्मकार पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश
- कर्मकार की नवीनतम फोटो अधिकतम 50 KB तक अपलोड रखें।
- Declaration Form को डाउनलोड करें फिर भर के अधिकतम 200 KB तक अपलोड करें तभी स्कीम के लिए आप पात्र होंगे।
- आधार कार्ड और बैंक की डिटेल्स फॉर्म भरते समय अपने पास रखें और सही डिटेल्स भरें।
- OTP वेरिफिकेशन और पासवर्ड के लिए मोबाइल नंबर अपने पास रखे।
- फैमिली की डिटेल्स नामिनी के लिए अपने साथ रखें।
- उचित डिटेल्स सही से भरकर आवेदन करें। तभी स्कीम के लिए आप पात्र होंगे।
- आवेदन भरने के बाद 60 रुपया का भुगतान ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें।
- ऑनलाइन भुगतान करने पर आपका सर्टिफिकेट तुरंत View Application से डाउनलोड हो जायेगा।
- UPSSB में रजिस्ट्रेशन करने के लिए UPBOCW मे रजिस्ट्रेशन नही होना चाहिए। UPBOCW में रजिस्ट्रेशन की स्थिति में UPSSB में एप्लीकेशन स्वता निरस्त मानी जाएगी।
यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो यूपी असंगठित कामगार के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upssb.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “कामगार पंजीकरण आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “नया श्रमिक पंजीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ई श्रम पोर्टल खुल जाएगा।
- अब आपको पोर्टल पर “Register on e-Shram” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको “मोबाइल नंबर” एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद प्रदर्शित हुए अगले पेज में आपको आधार नंबर दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, अपनी योग्यता विवरण, कार्य का विवरण, एवं बैंक खाते का विवरण दर्ज करना होगा।
- सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका यूपी असंगठित कर्मकार के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।
UPSSB Portal (upssb.in) पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको UPSSB Portal की ऑफिसियल वेबसाइट upssb.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “कामगार पंजीकरण आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको यूज़रनेम, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “डैशबोर्ड” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “विभागीय लॉगिन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद डिपार्टमेंट लॉगिन खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़र नेम, पासवर्ड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक विभागीय लॉगिन कर सकते हैं।
Contact Us (संपर्क विवरण)
- पता : कमरा नंबर – 752, 753, 754 7 वीं मंजिल इंदिरा भवन, हजरतगंज लखनऊ, उत्तर प्रदेश पिन – 226001
- फोन नंबर : 0522-2977711
Important Links
e-Shram Portal Official Website | Click Here |
Declaration Form | Click Here |
FAQs
यूपी असंगठित कामगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://upssb.in/ है.
यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 9 जून 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गयी.
असंगठित कर्मचारी (Unorganized Workers) से आशय दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिकों से होता है, जैसे रेहड़ी, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी, पूल-बाँध का निर्माण करने वाले कर्मचारी असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं.
असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है. उन योजनाओं का लाभ श्रमिकों को आसानी से मिल सके, इसके लिए असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है.
उत्तर प्रदेश राज्य के असंगठित क्षेत्र के कर्मकार ऑफिसियल वेबसाइट www.upssb.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. बाकी की प्रक्रिया ऊपर लेख में दर्ज है.
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |