Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

यूपी बीज अनुदान योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूची व भुगतान की स्थिति

UP Beej Anudan Yojana 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान एवं गेंहू के बीज खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना का नाम “उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना” है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को धान एवं गेहूं के बीज के वितरण मूल्य के 50% या अधिकतम 2000/- अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जायेगी।

इस लेख में हम यूपी बीज अनुदान योजना 2023 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे बीज अनुदान योजना क्या है? इस योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज, क्या है, एवं लाभार्थी सूची (Beneficiary List) एवं भुगतान की स्थिति के बारे में कैसे जाने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

UP Beej Anudan Yojana 2023

उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे बड़ी मात्रा में धान एवं गेंहू की पैदावार होती है इसलिए किसानों को बीज खरीदने के लिए अतिरिक्त वित्तीय भार न झेलना पड़े, एवं वह आसानी से बीज खरीद सके इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यूपी बीज अनुदान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना से किसानों की आय में बृद्धि होगी एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। Uttar Pradesh Beej Anudaan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे किसानों की समय एवं धन दोनों की बचत होगी, एवं किसानों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का दौरा नहीं करना पड़ेगा।

up beej anudan yojana

Key Highlights Of UP Beej Anudan Yojana

योजना का नाम बीज अनुदान योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश
उद्देश्यबीज पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के किसान
अनुदान राशि 50% या अधिकतम 2,000/- रूपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

यूपी बीज अनुदान योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Beej Anudan Yojana को लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती कार्य के प्रति प्रोत्साहित करना है एवं किसानों को बीज खरीदने पर अनुदान देना है। इस स्कीम के अंतर्गत धान या गेंहू बीज वितरण मूल्य के 50% या अधिकतम 2000/- रूपए प्रति क्विंटल अनुदान (Subsidy) प्रदान की जाती है। इस योजना से किसानों को बीज खरीदने के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी, एवं किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

UP Beej Anudan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए आरम्भ की गयी है।
  • UP Beej Anudan Yojana के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को धान तथा गेंहू बीज वितरण मूल्य पर 50% या अधिकतम 2000/- रूपए तक प्रति क्विंटल के हिसाब से अनुदान (Subsidy) प्रदान करती है।
  • इस योजना के माध्यम से किसान सस्ते में बीज खरीद सकते हैं, जिससे किसानों की आय में बृद्धि होगी।
  • इससे किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं कृषि कार्य करने को प्रोत्साहित होंगे।
  • बीज अनुदान योजना के अंतर्गत सहायता राशि धान एवं गेंहू के बीज पर सब्सिडी प्रदान की जाति है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को इस योजना में आवेदन करना होगा।
  • आवेदन की प्रकिया ऑनलाइन है, किसान पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल के माध्यम से इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इससे किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • यूपी बीज अनुदान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन जमा की जाती है।

यूपी बीज अनुदान योजना हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक किसान एवं उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

यूपी बीज अनुदान योजना में पंजीकरण कैसे करें?

ऐसे किसान भाई जो ऊपरवर्णित पात्रताओं को पूरा करते हैं, वह यूपी बीज अनुदान योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख इस लेख में हमने साझा किया हैं। निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करके आप आसानी से UP Beej Anudan Yojana में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना होगा।
up beej anudan yojana
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीकरण करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
up beej anudaan yojana apply online
  • इस पेज में आपको “ऑनलाइन पंजीकरण करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को सही-सही दर्ज करके एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका यूपी बीज अनुदान योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

नोट: उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना में ऑफलाइन पंजीकरण हेतु विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी अथवा जनपद के उप कृषि निदेशक से सम्पर्क करे।

पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉगइन सेक्शन” दिखाई देगा।
up beej anudan yojana login
  • यहाँ पर सबसे पहले आपको जिले का चयन करना है, उसके बाद यूज़र नेम एवं पासवर्ड दर्ज करके “लॉग इन” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।

लाभार्थियों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के होम पेज पर आपको “लाभार्थियों की सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
beneficiary list
  • यहाँ पर आपको वर्ष, मौसम समस्त वितरण का चयन करके “सूची देखें” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको वस्तु के नाम का चयन करना है।
  • अब आपको वस्तु के नाम का चयन करना होगा।
up beej anudaan yojana beneficiary list
  • इसके बाद आपको अपने जनपद का चयन करना होगा।
  • लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

पंजीकरण की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीकरण की रिपोर्ट” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आप पंजीकरण की रिपोर्ट देख सकते हो।

पंजीकरण ग्राफ देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीकरण ग्राफ” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आप पंजीकरण ग्राफ देख सकते हैं।

किसान सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “किसान सहायता” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
kisan help
  • इस पेज में आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:-
    • अपना पंजीकरण नंबर जानें
    • बीज के लिये पात्रता जानें
    • डी० बी० टी० हेतु अभिलेखों के सत्यापन की स्थिति जानें
    • पहले क्या लिया है जानें
    • सोलर पंप हेतु ड्राफ्ट अपलोड करें
    • कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण हेतु चयन की स्थिति जानें
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद पूछे गए सभी विवरणों को दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

लाभ वितरण हेतु चयनित कृषक की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट upagriculture.com पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लाभ वितरण हेतु चयनित कृषक” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज में आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:-
    • जनपदवार लाभ वितरण हेतु चयनित कृषकों की सूची
    • वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापना हेतु चयनित कृषकों की सूची
    • कृषि यंत्रो की सत्यापन हेतु समीक्षा रिपोर्ट वित्तीय वर्ष (2020-21)
    • कृषि यंत्रो की डी० बी० टी० हेतु समीक्षा रिपोर्ट वित्तीय वर्ष (2020-21)
    • यंत्र पर अनुदान हेतु सहमति स्थिति
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद सम्बंधित विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद चयनित कृषकों की सूची अभी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

अनुदान खाते में भेजने की प्रगति जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “अनुदान खाते में भेजने की प्रगति जानें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
subsidy amount tracking system
  • इस पेज में आपको जनपद, ब्लाक एवं किसान पंजीकरण संख्या आदि दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

सुझाव एवं शिकायतें दर्ज दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सुझाव एवं शिकायतें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
up beej anudaan yojana apply online
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा, जिसमे आपको निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:-
    • किसानों एवं अन्य सम्बंधितों के लिए
    • कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए
    • सोलर पंप शिकायत निवारण प्रणाली
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करके “Submit” बटन क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप ऊपरवर्णित प्रक्रिया को फॉलो करके सुझाव एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Contact Information

UP Beej Anudan Yojana FAQs

यूपी बीज अनुदान योजना क्या है?

इस स्कीम के अंतर्गत धान एवं गेंहू के बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 2000 रूपए प्रति क्विंटल सब्सिडी दी जायेगी।

UP Beej Anudan Yojana से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस स्कीम से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट upagriculture.com है।

यूपी बीज अनुदान योजना में पंजीकरण कैसे करें?

इस स्कीम में पंजीकरण की जानकारी हमने लेख में ऊपर साझा की है।

लाभार्थीयों की सूची कैसे देखें?

लाभार्थीयों की सूची देखने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर “लाभार्थीयों की सूची” विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद लाभार्थीयों की सूची खुल जायेगी।

UP Beej Anudan Yojana Helpline Number क्या है?

इस स्कीम से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 7235090578, 7235090583 है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: