Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

UP Bhulekh Portal upbhulekh.gov.in: जानिए यूपी भूलेख पोर्टल पर भूमि जमीन रिकॉर्ड से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में

UP Bhulekh Portal upbhulekh.gov.in: जानिए यूपी भूलेख पोर्टल पर भूमि जमीन रिकॉर्ड से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन खतौनी नकल वेबसाइट Bhulekh Uttar Pradesh Online Portal.

उत्तरप्रदेश वासियों अब आपको अपनी भूमि से जुडी जानकारी जैसे यूपी भू नक्शा खसरा खतौनी नक़ल आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील या पटवारखाने जाने की जरुरत नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल फ़ोन के माध्यम से अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस लेख में हम UP Bhulekh Portal की मदद से जमाबंदी नक़ल खसरा खतौनी की जांच कैसे करनी हैं.

UP Bhulekh Portal

दोस्तों, उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने भूमि से सम्बंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज करने के उद्देश्य से UP Bhulekh नाम का एक पोर्टल लांच किया है. इस पोर्टल की मदद से राज्य के लोगों को अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जायेगी.

भूलेख का अर्थ जमीन का विवरण होता है. इसकी मदद से आप अपनी जमीन पर मालिकाना हक़ जता सकते हैं. आइये जानते हैं यूपी भूलेख पोर्टल की मदद से जमाबंदी, खसरा खतौनी की जांच कैसे करें.

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन फॉर्म

यूपी भूलेख पोर्टल की पूरी जानकारी हिंदी में

पोर्टल का नाम UP Bhulekh Land Records, Khasra Khatauni
किसके द्वारा लांच किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
सम्बंधित विभाग राजस्व विभाग (Revenue Department)
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य सभी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/
भू-अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण 2 मई 2016

उत्तरप्रदेश भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण

भारत की प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों (Land Record) को कम्प्यूटरीकृत/डिजिटलीकरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। भूमि अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध होने से पारदर्शिता बनी रहेगी एवं भू-अभिलेख को संरक्षित रखने वाले राजस्व विभाग को भी खसरा, खतौनी, नक्शा आदि के भौतिक रिकॉर्ड रखने से छुटकारा मिलेगा।

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों को कम्प्यूटरीकृत एवं ऑनलाइन संरक्षित करने के लिए 2 मई 2016 को यूपी भूलेख पोर्टल को लांच किया किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की सभी तहसीलों के भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है।

UP Bhulekh Portal के माध्यम से भू अभिलेखों की जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भू-नक्शा, खाता/खेवट नंबर, भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी आदि देखी जा सकती है।

UP Bhulekh Portal को लांच करने का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुडी सभी जानकारी एक जगह upbhulekh.gov.in पर मिल सके, इसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े एवं वह घर बैठे ही भूमि-अभिलेख, जमाबंदी, खसरा खतौनी, भू-लेख नक्शा यूपी 2023 आदि की जानकारी प्राप्त कर सके.

upbhulekh.gov.in पोर्टल की मदद से आप उत्तरप्रदेश राज्य के जिलों जैसे मिर्जापुर, जौनपुर, औरैया, प्रागराज, एवं अन्य जिलों की भूमि से जुडी जानकारी हासिल कर सकते हो.

यह भी पढ़ें:-

ऐसे चेक करें उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप स्टेटस 2023 ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2023

यूपी किसान कल्याण मिशन 2023 कृषि मेला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ

  • भूलेख यूपी पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक अपनी जमीन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हांसिल कर सकते है.
  • UP Bhulekh Portal पर नागरिक भू-नक्शा, खसरा खतौनी, अधिकार अभिलेख, आदि की जानकारी हांसिल कर सकते हैं.
  • उप भूलेख पोर्टल से उत्तर प्रदेश के नागरिक जमीन से जुडी सारी जानकारी ऑनलाइन हांसिल कर सकते हैं, अब उन्हें पटवारखाने जाने की आवश्यकता नहीं है.
  • कोई भी व्यक्ति किसी दुसरे की जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जता सकता है.
  • इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के शुरू होने से यूपी के लोगो के समय की भी बचत होगी.

Bhulekh Uttar Pradesh Portal Components

  • जमाबंदी/फर्द: जमाबंदी/फर्द में मालिक का नाम, खसरा नंबर, फसल विवरण, पट्टा विवरण आदि दर्ज होते हैं।
  • खसरा नंबर: खसरा नंबर एक प्रकार की विशिष्ट संख्या होती है, जो राजस्व विभाग (Revenue Department) द्वारा कृषि भूमि को दी जाती है।
  • खतौनी नंबर: यह कल्टीवेटर के सेट को दिया जाने वाला एक नंबर होता है, जो विभिन्न खसरा संख्याओं की भूमि के हिस्से पर खेती करता है।
  • खाता/खेवट नंबर: यह एक प्रकार की विशिष्ठ संख्या होती है, जो भूमि मालिकों को दी जाती है, जिनके खसरा संख्या का भूमि का एक हिस्सा होता है।

Uttar Pradesh Bhulekh Portal Contact Information

  • Computer Cell Board Of Revenue Lucknow, Uttar Pradesh
  • Email Id [email protected]
  • Phone Number: 0522-2217145

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information 🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

यूपी भूलेख पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर (FAQs)

UP Bhulekh Web Portal का निर्माण क्यों किया गया?

भूलेख वेब पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश के भूमि रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए किया गया है।

यूपी भूलेख पोर्टल पर किस प्रकार की जानकारी देखी जा सकती है?

इस पोर्टल पर आप भू-अभिलेख डाटा, भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी, भू-अभिलेख, भू-नक्शा, खसरा, खतौनी, खाता/खेवट की जानकारी इत्यादि देख सकते।

भूलेख यू पी पोर्टल को कब शुरू किया गया?

भुलेख यू पी वेब आधारित भूमि दस्तावेज़ प्रणाली को 2 मई 2016 से प्रारंभ किया गया था।

UP Bhulekh Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ है।

क्या इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया है?

जी हाँ, Bhu Abhilekh Up Portal उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया है।

क्या अन्य राज्यों के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि से जुडी जानकारी देख सकते हैं?

जी नहीं, यह पोर्टल सिर्फ उत्तर प्रदेश वासियों के लिए है। अन्य राज्यों के नागरिक इस पोर्टल पर भूमि से जुडी जानकारी नहीं देख सकते है।

जमाबंदी क्या है?

जमाबंदी जमीन का रिकॉर्ड होता है, जिसमे भूमि के मालिक का नाम, खसरा नंबर, फसलों का विवरा, पट्टेदार आदि जरुरी जानकारी दर्ज होती है।

यूपी भू लेख राजस्व परिषद् से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको भूमि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो आपको हेल्प लाइन नंबर – 0522-2217145 पर संपर्क कर सकते है, या ई-मेल आईडी – [email protected] पर ईमेल कर सकते है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: