Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

कन्या सुमंगला योजना 2023: आवेदन फॉर्म, UP Kanya Sumangala Yojana Status

सारांश – UP Kanya Sumangla Yojana 2022-23 Apply Online Full Details explained in hindi. यूपी कन्या सुमंगला ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हेतु योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ व उद्देश्य जानें. CM Kanya Sumangla Yojana Application Form Pdf Download direct link is available at मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल.

हेलो दोस्तों, आपका हमारी वेबसाइट onlinegyanpoint.in पर स्वागत है। दोस्तों इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपको सभी केंद्र और राज्य सरकारी योजनाओं से अवगत कराते रहते हैं, ताकि आप किसी भी योजना का लाभ पाने से वंचित न रहें। दोस्तों आज के लेख में हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताने जा रहें है। दोस्तों हम आपको Kanya Sumangla Yojana (UP) की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढियेगा।

यह योजना कन्याओं के हित के लिए शुरू की गयी है। क्योंकि हमारे देश में आज भी कन्या भ्रूण हत्याए, बाल विवाह, आदि संगीन अपराध होते है। इस योजना से बेटियों को लाभ मिलेगा तथा उनका सामाजिक जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। CM Kanya Sumangla Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की बेटियों का सामाजिक एवं शेक्षणिक जीवन स्तर को ऊँचा उठाना है। यदि आप भी Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Uttar Pradesh Kanya Sumangla Yojana 2023

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आप ऑनलाइन घर बैठे इस योजना में आवेदन कर सकते है। कन्या सुमंगला के तहत, बेटी के पैदा होने के बाद उसकी पढाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए सरकार का 1200 करोड़ का खर्चा आएगा।

कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की कन्याओं को 15000/- रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जायेगी। यह आर्थिक सहायता बालिकाओं को 6 सामान किस्तों में प्रदान की जायेगी। Kanya sumangala Yojana का लाभ उठाने के लिए बालिका के परिवार की वार्षिक आय 3 रूपए से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को प्रदान किया जाएगा। UP Kanya Sumangla Scheme 2023 से जुडी प्रत्येक जानकारी जैसे  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पंजीकरण फॉर्म, कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट, कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर, कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा, सुमंगला योजना के नियम 2023 इत्यादि जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Key Highlights of Kanya Sumangla Yojana UP

योजना का नाम कन्या सुमंगला योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
सम्बंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी उत्तरप्रदेश की बेटियां
उद्देश्यबेटियों के प्रति उत्पन्न नकारात्मक सोच को ख़त्म करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
UP Kanya Sumangala Yojana Form Downloadफॉर्म पीडीएफ
सम्बंधित आर्टिकलLIC Kanyadan Policy
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
Helpline Number18008330100

कन्या सुमंगला योजना के मुख्य उद्देश्य

  • प्रदेश में स्वास्थय एवं शिक्षा की स्थिति को सुद्रण करना है।
  • प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्याओं को समाप्त करना है।
  • प्रदेश में सामान लिंगानुपात स्थापित करना है।
  • बाल-विवाह कुप्रथा को रोकना।
  • नवजात कन्या के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • उत्तर प्रदेश में बालिका के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश (New Update)

कन्या सुमंगला योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तरप्रदेश सरकार (UP Government) द्वारा चलाई जा रही है. इस योजना (MKSY) के अंतर्गत राज्य सरकार बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तक का खर्च वहन करेगी. कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangla Yojana) के अंतर्गत सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर पढाई तक कुल 15000 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि 6 किश्तों में प्रदान की जायेगी। किश्तों का विवरण हमने निचे प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला उत्तर प्रदेश की पूरी जानकारी

दोस्तों UP Kanya Sumangala Yojana का लाभ लेने के लिए कन्या लाभार्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गयी है.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 6 श्रेणियों में निम्नवत् लागू की जायेगी:-

प्रथम श्रेणी: नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

द्वितीय श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

तृतीय श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

चतुर्थ श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

पंचम श्रेणी: वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

षष्टम् श्रेणी: वह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , उनको रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

Kanya Sumangla Yojana panjikaran

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता की पात्रता

Eligibility Criteria: Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana 2023: इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना हॉग:-

  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु0-3.00 लाख हो।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
    परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna List

यूपी कन्या सुमंगला योजना आवेदन लिए जरूरी कागजात

  • राशन कार्ड (जिसमें बालिका का नाम दर्ज हो)
  • आधार कार्ड (माता-पिता अभिभावक का यदि उपलब्ध हो तो बालिका का) PAN कार्ड Voter ID Driving Licence Passport बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण-पत्र
  • बालिका का नवीनतम प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक
  • गोद लेने का प्रमाण-पत्र

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023

दोस्तों आपको यह जानकर बहुत ख़ुशी होगी की, कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन स्वीकारे जा रहे है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दी गयी जानकारी पढ़े।

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा mksy.up.gov.in।
  • आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको “Quicks Links” सेक्शन में जाकर ‘Citizen Services Portal’ ऑप्शन में “Apply Here” पर क्लिक करना है।
Kanya Sumangla Yojana UP
  • अब नया पेज ओपन होगा, जिसमे रजिस्ट्रेशन करना होगा. पेज को स्क्रॉल कर “में सहमत हूँ” पर क्लिक कर Continue (जारी रखें) पर क्लिक करें।
UP Kanya Sumangla YOjana
  • अब नए पेज पर आवेदक को मांगी गयी सारी जानकारी भरकर “Send SMS OTP” पर क्लिक करना होगा।
kanya Sumangla yojna Application Form
  • अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. OTP डालकर वेरीफाई कराएं।
    वेरीफाई करने के बाद आवेदक पंजीकरण हो जायेगा और आपको एक यूजर आईडी मिलेगी, पासवर्ड वही रहेगा जो अपने चुना होगा।
  • आप आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
CM Kanya Sumangla Scheme
  • लॉगिन करने के बाद आप कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म देख पाएंगे।
Kanya Sumangla Yojana Registration Form
  • सारी जानकारी सही से भरें और मांगे गए सारे दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।
  • ऐसा करने पर आपका कन्या सुमंगला ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।

कन्या सुमंगला योजना किस्त लिस्ट

समय सीमा आर्थिक लाभ
बेटी के जन्म के समय Rs 2000
प्रथम वर्ष के टीकाकरण पश्चातRs 1000
पहली कक्षा में प्रवेश लेने के पश्चात Rs 2000
छटवीं कक्षा में प्रवेश लेने के पश्चातRs 2000
बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने के पश्चात Rs 3000
2 साल के डिप्लोमा या स्नातक कक्षा में प्रवेश पर Rs 5000

[Pdf] उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड – Click Here

कन्या सुमंगला योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

जो इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहें है, वह ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है. यहाँ हम आपको ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट इस योजना से सम्बंधित फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही-सही तरीके से भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें।
  • अब आप इस फॉर्म को उपखण्ड आधिकारिक, परिवीक्षा अधिकारी, या उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें।
  • इसके बाद सक्षम अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्रों की जांच करके, आवेदन फॉर्म को सत्यापित कर ऑनलाइन फीड किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन भी कन्या सुमंगला योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हो।

अपनी लॉगिन आईडी ढूंढने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको न्यू फीचर्स/रिपोर्ट के अंतर्गत “फाइंड योर लॉगिन आईडी” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “वेरीफाई मोबाइल नंबर” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप वेरीफाई मोबाइल नंबर के लिंक पर क्लिक करेंगे आपका लॉगिन आईडी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको कन्या सुमंगला योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको “नए फीचर्स / रिपोर्ट्स” सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको सभी जिलों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको वित्तीय वर्ष, क्वार्टर, डिवीजन आदि का चयन करना होगा।
  • सभी विवरणों का चयन करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद Kanya Sumangla Yojana List आपकी सामने खुल जायेगी।

जरूरी लिंक्स

MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY) FAQs

Kanya Sumangala Yojana Kya Hai

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत बेटी की शिक्षा से लेकर शादी तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Kanya Sumangala Yojana Registration कैसे करें?

कन्या सुमंगला योजना Online Apply की जानकारी हमने इस लेख में साझा की है, ज्यादा जानकारी के लिए उक्त लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा?

इस योजना के अंतर्गत बेटियों को पैसा 6 किस्तों में प्रदान किया जाएगा जिसकी समुचित व्याख्या उक्त लेख में दर्ज है, इसलिए लेख को जरुर पढ़ें।

इस योजना के अंतर्गत कितने रूपए की आर्थिक मदद की जाती है?

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 15000/- रूपए की आर्थिक मदद की जाती है।

कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट कैसे देखें?

आप ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना की लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Kanya Sumangla Helpline Number जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें

सुमंगला योजना के नियम 2023 क्या है?

सुमंगला योजना के नियमों की समुचित जानकारी हमने लेख में साझा की है, ज्यादा जानकारी के लिए लेख को अवश्य पढ़ें।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना status कैसे चेक करें?

आप MKSY की ऑफिसियल वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana Form PDF कैसे प्राप्त करें?

आप महिला एवं बाल एवं बाल विकास विभाग से कन्या सुमंगला योजना pdf फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। हमने इस लेख में फॉर्म की लिंक साझा की है। आप लिंक पर क्लिक करके कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वह भी UP Kanya Sumangla Yojana का लाभ उठा सके। इसी तरह की और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलना। यदि आपको कन्या सुमंगला योजना के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। योजना से जुडी अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hi, I am Paras Bhutani the owner of Onlinegyanpoint.in. I have been writing content in the Education niche for more than 7 years. Apart from writing informative articles, I am kind of expert in website speed optimization and engaging UI 🙂 😀. The aim for Online Gyan Point is to make India's Best Educational News platform about Government schemes, Trending Sarkari yojana, Latest Vacancies, Datesheet, Admit Cards, Sarkari Results, PM Kisan, Agriculture, and State wise Local news headlines.

2 thoughts on “कन्या सुमंगला योजना 2023: आवेदन फॉर्म, UP Kanya Sumangala Yojana Status”

  1. कन्या सुमंगला योजना के बारे मे हमे आपकी जानकारी काफी पसंद आई है | क्योंकि यहा पर अपने कन्या सुमंगला योजना के बारे मे विस्तार से समझाया है अगर आप आप इसी प्रकार की केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी और भी योजनाओ के बारे मे जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो संवदाता वेबसाइट आपकी पूरी मदद करती है

    Reply

Leave a Comment

%d bloggers like this: