Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Vidhwa Pension List UP 2022-23: यूपी विधवा पेंशन योजना की नई सूची जारी, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

Vidhwa Pension List UP 2022-23: एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की वित्तीय वर्ष 2022-23 की नई सूची जारी कर दी गयी है। पात्र विधवा / निराश्रित महिलाएं इस सूची में अपने नाम की जाँच कर सकती है। नई सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा उन्हें पेंशन प्रदान की जायेगी। इसके अलावा वह महिला उम्मीदवार जिन्होंने विधवा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए इस योजना में आवेदन किया है, वह लाभार्थी सूची में अपने की जाँच कर यह सुनिश्चित कर सकती है, की वित्तीय वर्ष 2022-23 में उन्हें पेंशन मिलेगी या नहीं।

पति की मृत्युपरांत विधवा महिलाओं के पास आय का कोई साधन न होने के कारण उन्हें वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना शुरू की गयी। इस योजना के अंतर्गत विधवा / निराश्रित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनके पास आय का साधन बना रहें एवं विधवा महिलाओं को अपनी आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए किसी और पर निर्भर न होना पड़े।

UP Vidhwa Pension Yojana List

Vidhwa Pension List UP 2022-23

विधवा पेंशन योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन के पारदर्शी वितरण एवं योजना में पारदर्शिता लाने के लिए एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाएं ऑनलाइन विधवा पेंशन योजना में आवेदन कर सकती हैं, आवेदन की स्थिति चेक कर सकती हैं एवं यूपी विधवा पेंशन योजना लिस्ट चेक कर सकती हैं। विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि विधवा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन जमा की जाती है।

UP Vidhwa Pension Yojana List 2022-23 Overview

योजना का नाम विधवा पेंशन योजना
लेखयूपी विधवा पेंशन योजना लिस्ट
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्य विधवा / निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी राज्य की विधवा महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
वित्तीय वर्ष 2021-22
ऑफिसियल वेबसाइटsspy-up.gov.in

यूपी विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए योग्यता

  • महिला उत्तर प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
  • महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
  • यदि विधवा महिला पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक की फोटोप्रति
  • मोबाइल नंबर

ऐसे देखें Vidhwa Pension List UP 2022-23 में अपना नाम

राज्य की ऐसी विधवा महिलाएं जो यूपी विधवा पेंशन योजना सूची में अपने नाम की जांच करना चाहती हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको एकीकृत सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “निराश्रित महिला पेंशन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “पेंशनर सूची” के अंतर्गत “पेंशनर सूची 2022-23” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा इस पेज में आपको अपने जनपद के नाम पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद विकासखंड एवं ग्राम पंचायत का चयन करना है।
  • अब ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुल पेंशनर्स की सूची खुल जायेगी।
  • यहाँ पर आपको कुल पेंशनर्स के अंतर्गत दी गयी संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद विधवा महिला पेंशन धारकों की सूची खुल जायेगी।
  • इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकती हैं।

UP Awas Yojana List 2022-23: उत्तर प्रदेश आवास योजना सूची ऑनलाइन देखें

इसी प्रकार की अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं एवं रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in को बुकमार्क जरूर करें।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: