भारत सरकार ने बजट घोषित कर दिया है, जानिये किसानों के लिए घोषित 10 प्रमुख घोषणाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश कर दिया है। इसमें किसानों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।

बजट 2022-23 में किसानों के लिए ये की गई 10 प्रमुख घोषणाएं

1. इस सत्र में 163 लाख किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1208 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करेगी। इसकी एवज में सरकार किसानों के खातों में 2.37 लाख करोड़ रुपए भेजे जाएंगे।

2. जीरो बजट खेती और ऑर्गेनिक खेती, आधुनिक कृषि, मूल्य संवर्धन और प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।

3. केन-बेतवा नदी जोडऩे की परियोजना की घोषणा की गई है। यह परियोजना 44,000 करोड़ रुपए की लागत से शुरू की जाएगी।

4. किसानों को डिजिटल और हाईटेक बनाने के लिए पीपीपी मोड में नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

5. फसल मूल्यांकन, भूमि रिकॉर्ड, कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाए जाएंगे।

6. नाबार्ड के माध्यम से किसानों के लिए फंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

7. स्टार्टअप एफपीओ को सपोर्ट करके किसानों को हाईटेक बनाया जाएगा।

8. साल 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है।

9. किसानों को डिजिटल सेवा दी जाएगी। इसी के साथ राज्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज को रिवाइव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

10. गंगा के किनारे 5 किमी चौड़े एरिये में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।