ई श्रम कार्ड में सुधार कैसे करे?

ई श्रम कार्ड में हुई गलतियों को कैसे सुधारे यहाँ जाने चरण दर चरण प्रक्रिया

यदि आपने जल्दबाजी में ई श्रम कार्ड बनवाने में किसी भी प्रकार की गलती कर दी है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे e Shram Card को edit कर सकते हैं।

E Shram Card Correction

Step - 1

सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको "Already Registered? UPDATE" का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

E Shram Card Correction

Step - 2

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके "Send OTP" बटन पर क्लिक करना होगा।

E Shram Card Correction

Step - 3

– अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा। – आपको वह ओटीपी निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा। – ओटीपी वेरीफाई होने के बाद अगले पेज में आपको आधार संख्या दर्ज करके "Send OTP" बटन पर क्लिक करें।

E Shram Card Correction

Step - 4

– अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा। – आपको वह ओटीपी दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा। – ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।

E Shram Card Correction

Step - 5

– इस फॉर्म में आप नाम, पता, पेशा, बैंक खाता विवरण आदि में सुधार कर सकते हैं। – आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें। – इस प्रकार e Shram Card Edit कर सकते हो।