भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने आधिकारिक वेबसाइट पर गेट एग्जाम 2022 (GATE Exam Score Card 2022) स्कोरकार्ड जारी कर दिया है.

जो उम्मीदवार गेट परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण हुए हैं, वह ऑफिसियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड लिंक में लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा.

छात्रों के लिए GATE 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है.

गेट स्कोरकार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गेट 2022 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.

दिए गए स्कोरकार्ड लिंक में GATE 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.

गेट 2022 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

आगे के संदर्भ के लिए GATE 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.