Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी खबर -UIDAI (Unique Identification Authority of India) Lockdown के बाद, वापस से शुरू करेगी आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं, Aadhar Update और नया कार्ड भी बनवा पाएंगे।
Aadhaar Card Update 2020: जैसा की सभी जानते है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ है, लॉकडाउन के चलते देश में कई सारी सेवाएं बंद कर दी गई है, लेकिन सरकार ने कई राज्य में ऑनलाइन सेवाएं और ऑफलाइन सेवाएं शुरू कर दी है। बता दे लॉकडाउन की वजह से आधार की सभी सेवाएं बंद कर दी गई थी, सभी सेण्टर बंद कर दिए गए थे, जिससे कई लोगों को आधार कार्ड से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब जल्द ही आधार की सेवाएं शुरू होने जा रही है।
ये बैंक दे रही है, बचत खाते पर सबसे ज्यादा Interest Rate, जानिए ब्याज दर
Show Contents
Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी खबर
आधार कार्ड बनवाने और इससे जुडी सभी सेवाओं का संचालन करने वाली UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने कहा है कि हम देश में जल्द से जल्द सेवाओं को शुरू करेंगे। इसके लिए अथॉरिटी के रजिस्ट्रार इसकी तैयारी करने में लगे हुए है। बता दें आधार से जुड़ी सेवाएं वही होगी, जिन राज्य/जिला में लॉकडाउन 4.0 के दिशानिर्देश के तहत छूट दी जाएगी, उन जगहों पर आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं चालू की जाएगी।
जल्द आप करा पाएंगे जानकारी अपडेट, और नया कार्ड बनवा पाएंगे
आपको बता दें देश में लॉकडाउन 4.0 तक बढ़ाया गया था, जिसमे कई सारे नियम और कई जगहों पर सेवाएं चालू की गई थी, कई राज्यों में छूट भी दी गई थी। कोविड19 (COVID19) को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई 2020 तक बढ़ा था। लेकिन लॉकडाउन 4.0 की रूप रेखा बिलकुल अलग थी। अब अनलॉक की प्रकिया शुरू कर दी गयी है|
जानिये- Debit & Credit ATM Cardचोरी हो जाये या फिर गुम हो जाये तो क्या करे
UIDAI ने ट्वीट कर कहा है की यूजर अपने क्षेत्र में उपलब्ध अपॉइंटमेंट स्लॉट https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाकर या mAadhaar ऐप के जरिए पता लगा सकते है।
बता दें आधार कार्ड की हेल्पलाइन सेवा 1947 IVRS (ऑटो मोड) में उपलब्ध है। इसके अलावा आप आधार की ऑनलाइन सेवाओं को mAadhaar ऐप के माध्यम से उपयोग कर सकते है।
आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन देखे | Click Here |
सुकन्या समृद्धि योजना बिटिया के भविष्य के लिए अच्छा निवेश | हिंदी में जानिए पूरी जानकारी |
प्रधानमंत्री किसान योजना | क्लिक करें |
सभी सरकारी योजना 2020 | यहाँ देखे |