Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 – सरकार दे रही निवेश का बेहतरीन मौका, अब मिलेगा सस्ता सोना

मोदी सरकार दे रही बाजार से भी कम दाम में सोना खरीदने का मौका, जानिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 योजना के बारे में!

दोस्तों, आजकल कहीं भी इन्वेस्ट करना बहुत रिस्की हो गया है, समझ में नहीं आता कि किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करके आप की पूँजी तो 100% सेफ रहेगी साथ ही आप अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23

आम जनता को सोना खरीदने के लिए मोदी सरकार ने एक सुनहरा मौका दिया है। अब आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के जरिए बेहद कम दर में सोना खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 के लिए तीसरी सीरिज 3 का सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया गया है. आप 19 से 23 दिसम्बर 2022 तक इस स्कीम के तहत निवेश कर सकते हैं। इस योजना के द्वारा आयकर नियमों में छूट के तहत आपको कई फायदे मिलते हैं।

Sovereign gold bond scheme

इस स्कीम के तहत 1 ग्राम सोने की कीमत 4807 रुपए निर्धारित की गई है। जिसके हिसाब से आपको 10 ग्राम सोने के लिए 48,070 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यही नहीं, निवेश करने के लिए यदि आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको इसमें 50 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके हिसाब से आपको एक ग्राम सोना कुल 4777 रुपए में पड़ेगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?

यह एक सरकारी बॉन्ड है। इसे डीमैट के रूप में बदला जा सकता है। इसका मूल्य रुपए या डॉलर में न होकर वजन में होता है। मतलब अगर बॉन्ड 10 ग्राम सोने का है तो 10 ग्राम सोने का जो मूल्य होगा उतना ही बॉन्ड का भी मूल्य होगा। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ये बॉन्ड भारत सरकार की तरफ से जारी कर रहा है।

कैसे खरीदें सोना?

आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीददारी कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस या स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में भी इसकी खरीददारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फार्म भरना होगा, जिसके कुछ देर बाद आपके खाते से पैसे कट जाएंगे और फिर आपके डीमैट अकाउंट में बॉन्ड ट्रांसफऱ कर दिया जाएंगे। आपको बता दें कि निवेश करने के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य है।

कितना मिलेगा ब्याज?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता समय सीमा 8 वर्ष होती है। जिस पर हर साल आपको 2.5 फीसदी सलाना ब्याज दर मिलेगी। यह ब्याज दर आपके खाते में हर 6 महीने में क्रेडिट होगी। जिसका मतलब है कि आपको 10 ग्राम सोने के मूल्य (47,770) पर हर साल 1194.50 रुपए ब्याज मिलेगा।

आप कम से कम कितना निवेश कर सकते हैं?

आपके मन में ये सवाल होगा कि आप कम से कम कितना निवेश कर सकते हैं। तो आपको बता दें इस योजना के तहत आप न्यूनतम 1 ग्राम सोना खरीद सकते हैं और अधिकतम 4 किलोग्राम प्रतिव्यक्ति है, जिसका मूल्य 1.91 करोड़ रुपए है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम अक्टूबर 2022-मार्च 2023 के दौरान समयपूर्व मोचन के लिए कैलेंडर

क्रम सं. एसजीबी शृंखला जारी करने की तारीख कूपन भुगतान की तारीख निवेशकों द्वारा समयपूर्व मोचन हेतु अनुरोध को प्राप्तकर्ता कार्यालयों/ एनएसडीएल/ सीडीएसएल/ आरबीआई रिटेल डायरेक्ट को प्रस्तुत करने की तारीखें
से तक
1 2015-I 30 नवंबर 2015 30 नवंबर 2022 31 अक्तूबर 2022 21 नवंबर 2022
2 2016-I 8 फरवरी 2016 8 फरवरी 2023 9 जनवरी 2023 30 जनवरी 2023
3 2016-II 29 मार्च 2016 29 मार्च 2023 1 मार्च 2023 20 मार्च 2023
4 2016-17 शृंखला I 5 अगस्त 2016 5 फरवरी 2023 5 जनवरी 2023 25 जनवरी 2023
5 2016-17 शृंखला II 30 सितंबर 2016 30 मार्च 2023 1 मार्च 2023 20 मार्च 2023
6 2016-17 शृंखला III 17 नवंबर 2016 17 नवंबर 2022 17 अक्तूबर 2022 7 नवंबर 2022
7 2016-17 शृंखला IV 17 मार्च 2017 17 मार्च 2023 17 फरवरी 2023 7 मार्च 2023
8 2017-18 शृंखला I 12 मई 2017 12 नवंबर 2022 12 अक्तूबर 2022 2 नवंबर 2022
9 2017-18 शृंखला II 28 जुलाई 2017 28 जनवरी 2023 28 दिसंबर 2022 18 जनवरी 2023
10 2017-18 शृंखला III 16 अक्तूबर 2017 16 अक्तूबर 2022 16 सितंबर 2022 6 अक्तूबर 2022
11 2017-18 शृंखला IV 23 अक्तूबर 2017 23 अक्तूबर 2022 23 सितंबर 2022 13 अक्तूबर 2022
12 2017-18 शृंखला V 30 अक्तूबर 2017 30 अक्तूबर 2022 30 सितंबर 2022 19 अक्तूबर 2022
13 2017-18 शृंखला VI 6 नवंबर 2017 6 नवंबर 2022 6 अक्तूबर 2022 27 अक्तूबर 2022
14 2017-18 शृंखला VII 13 नवंबर 2017 13 नवंबर 2022 13 अक्तूबर 2022 3 नवंबर 2022
15 2017-18 शृंखला VIII 20 नवंबर 2017 20 नवंबर 2022 20 अक्तूबर 2022 10 नवंबर 2022
16 2017-18 शृंखला IX 27 नवंबर 2017 27 नवंबर 2022 27 अक्तूबर 2022 17 नवंबर 2022
17 2017-18 शृंखला X 4 दिसंबर 2017 4 दिसंबर 2022 4 नवंबर 2022 24 नवंबर 2022
18 2017-18 शृंखला XI 11 दिसंबर 2017 11 दिसंबर 2022 11 नवंबर 2022 1 दिसंबर 2022
19 2017-18 शृंखला XII 18 दिसंबर 2017 18 दिसंबर 2022 18 नवंबर 2022 8 दिसंबर 2022
20 2017-18 शृंखला XIII 26 दिसंबर 2017 26 दिसंबर 2022 28 नवंबर 2022 16 दिसंबर 2022
21 2017-18 शृंखला XIV 1 जनवरी 2018 1 जनवरी 2023 1 दिसंबर 2022 21 दिसंबर 2022

अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें –

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hi, I am Paras Bhutani the owner of Onlinegyanpoint.in. I have been writing content in the Education niche for more than 7 years. Apart from writing informative articles, I am kind of expert in website speed optimization and engaging UI 🙂 😀. The aim for Online Gyan Point is to make India's Best Educational News platform about Government schemes, Trending Sarkari yojana, Latest Vacancies, Datesheet, Admit Cards, Sarkari Results, PM Kisan, Agriculture, and State wise Local news headlines.

Leave a Comment

%d bloggers like this: