Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Nyay Yojana 2023: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा खेतिहर मज़दूरों को आर्थिक सहायता प्रदान के उद्देश्य से “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” का शुभारम्भ किया है। इस स्कीम के अंतर्गत कृषि मजदूरी करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 6000/- रूपए प्रतिवर्ष प्रदान किये जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन कैसे करना है? किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए क्या पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए है, आदि सवालों के जवाब आपको इस लेख के अंतर्गत मिल जाएंगे, इसलिए आपसे अनुरोध है की लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- RGGBKMNY के अंतर्गत जारी की जाएगी पहली किस्त
- Key Highlights Of Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्देश्य
- ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थी
- Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सांख्यिकी
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पात्रता
- CG Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑनलाइन आवेदन (पंजीयन प्रक्रिया)
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- पंजीयन विवरण देखने की प्रक्रिया
- उपयोगकर्ता लॉगिन करने की प्रक्रिया
- कुछ महत्वपूर्ण डाउनलोड
- FAQs (Frequently Asked Questions)
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
जैसा की आप सभी जानते हैं की, भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की ज्यादातर जनसँख्या प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से कृषि सम्बंधित कार्यों पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य में ज्यादातर ग्रामीण परिवार ऐसे है, जिनकी आय का मुख्य स्त्रोत कृषि मज़दूरी है, कृषि मज़दूरी करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। छत्तीसगढ़ में खरीफ सत्र में मज़दूरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होते हैं, लेकिन रबी सत्र में कृषि मज़दूरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana शुरू की गयी।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस स्कीम के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की पहचान करके वार्षिक आधार पर आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को निर्धारित समयावधि में इस स्कीम हेतु अधिकृत पोर्टल rggbkmny.cg.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। जिला स्तर पर इस योजना का क्रियान्वयन जिला कलेक्टर एवं राज्य स्तर पर आयुक्त/संचालक भू-अभिलेख द्वारा किया जाएगा। अनुदान की राशि मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जायेगी।
RGGBKMNY के अंतर्गत जारी की जाएगी पहली किस्त
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गाँधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 26 जनवरी 2022 को योजना की पहली क़िस्त जारी की जायेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा 07 जनवरी 2022 को दी गई। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य के तक़रीबन 356485 पात्र परिवारों योजना की पहली क़िस्त प्रदान की जायेगी। RGGBKMNY के अंतर्गत पंजीकरण का कार्य 30 नवंबर 2021 तक चला जिसमे राज्य के तक़रीबन 451000 से अधिक भूमिहीन खेतिहर मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। पंजीकरण के बाद आवेदनों की छंटनी की जाएगा। छंटनी के बाद दावा आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र नागरिकों की अंतिम सूची जारी की जायेगी। इस सूची में राज्य के जिन नागरिकों का नाम होगा उन्हें सालाना 6000/- रूपए भुगतान किया जाएगा।
Key Highlights Of Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
योजना का नाम | राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना |
किसके द्वारा आरम्भ की गयी | छत्तीसगढ़ सरकार |
उद्देश्य | खेतिहर मज़दूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
आर्थिक सहायता | 6000/- रूपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://rggbkmny.cg.nic.in/ |
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदुर न्याय योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य कृषि कार्य से जुड़े भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों को 6000/- रूपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस स्कीम के अंतर्गत देय प्रोत्साहन राशि से कृषि कार्य से जुड़े भूमिहीन मज़दूर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं उनकी आय में बृद्धि होगी एवं वह अपने परिवार का भरण-पोषण सही प्रकार से कर सकेंगे।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ इसी वित्तीय वर्ष से pic.twitter.com/WhYP5utmrb
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 1, 2021
ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थी
- चरवाहा
- बढ़ई
- लोहार
- मोची
- नाई
- धोबी
- पुरोहित
- पौनी पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार
- वनोपज संग्राहक तथा शासन द्वारा समय-समय पर निर्यात अन्य वर्ग
Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत खेतीहर मज़दूरों को प्रतिवर्ष 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
- यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जायेगी।
- यह अनुदान राशि परिवार के मुखिया को प्रदान की जायेगी।
- इस योजना का कार्यान्वयन राज्य स्तर पर आयुक्त/संचालक भू अभिलेख तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर के माध्यम से किया जाएगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के मुखिया को निर्धारित समयवधि मे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पोर्टल rggbkmny.cg.nic.in मे पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
- पोर्टल मे पजीयन का कार्य 01 सितम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक किया जायेगा।
- परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद उक्त परिवार को नवीन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- यदि लाभार्थी परिवार के मुखिया द्वारा असत्य जानकारी के आधार पर योजना का लाभ लिया जाता है, तो यह राशि विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त राशि भू-राजस्व के बकाया के रूप में वसूल की जायेगी।
- इस स्कीम के अंतर्गत किसानों की आय में बृद्धि होगी।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सांख्यिकी
कुल पंजीयन | 608173 |
स्वीकृत पंजीयन | 499756 |
जनपद में लंबित पंजीयन | 47 |
तहसील में लंबित पंजीयन | 9 |
2021-22 के प्रथम किस्त प्राप्त हितग्राही | 354561 |
2021-22 के द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राही | 354431 |
2022-23 प्रथम किस्त प्राप्त हितग्राही | 455135 |
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिये।
- आवेदक खेतिहर मज़दूर होना चाहिए, एवं आवेदक के पास स्वयं की कोई कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- ऐसा व्यक्ति जो कोई कृषि भूमि धारण नहीं करता और जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है और उसके परिवार का जिसका की वह सदस्य है, कोई सदस्य किसी कृषि भूमि को धारण नहीं करता है।
- पट्टे पर प्राप्त शासकीय भूमि यथा वन अधिकार प्रमाण पत्र को कृषि भूमि माना जाएगा।
- यदि परिवार के मुखिया के माता-पिता के नाम पर कृषि भूमि है, और आने वाले समय में यह भूमि मुखिया को मिलेगी, तो ऐसे परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं।
- मुखिया के पास आवासीय भूमि है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ लेने के लिए आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
Chhattisgarh Shasan Labour Card
CG Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- कृषि योग्य भूमि न होने का प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑनलाइन आवेदन (पंजीयन प्रक्रिया)
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आप अप्लाई नाउ के बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।
नोट: पोर्टल मे पजीयन का कार्य 01 सितम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक किया जायेगा।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आप निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो।
- फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- उसके बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- अब पूर्ण रूप से भरे आवेदन फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करा दें।
- इस प्रकार आप राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
- आवेदन की पावती ग्राम पंचायत सचिव से प्राप्त की जा सकती है।
पंजीयन विवरण देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट rggbkmny.cg.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पंजीयन विवरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको निम्नलिखित में किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- पंजीयन आईडी के द्वारा
- नाम के अंश से
- आधार नंबर के द्वारा
- मोबाइल नंबर के आधार पर
- चयन किये गए विकल्प के अनुसार विवरण दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
उपयोगकर्ता लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की ऑफिसियल वेबसाइट rggbkmny.cg.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “कार्यालयीन उपयोगकर्ता” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको उपयोगकर्ता आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार उपयोगकर्ता लॉग इन कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण डाउनलोड
अनुसूचित क्षेत्र के पुजारी/बैगा/गुनिया/मांझी/हॉट परिया/बाजा मोरिया हेतु आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
अनुसूचित क्षेत्र के पुजारी/बैगा/गुनिया/मांझी/हॉट परिया/बाजा मोरिया हेतु दिशा निर्देश | यहां क्लिक करें |
पात्र हितग्राहियों का संशोधन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
आवेदन का प्रारूप | यहां क्लिक करें |
आवेदन का नमूना | यहां क्लिक करें |
FAQs (Frequently Asked Questions)
इस योजना के अंतर्गत कृषि मज़दूरी (खेतिहर मज़दूर) करने वाले नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
इस स्कीम के अंतर्गत खेतिहर मज़दूरों को प्रतिवर्ष 6000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी पूरी जानकारी लेख में वर्णित है।
इस स्कीम की ऑफिसियल वेबसाइट http://rggbkmny.cg.nic.in/ है।
जी नहीं, इस योजना का लाभ सिर्फ उन मज़दूरों को मिलेगा, जिनके पास कृषि भूमि नहीं है।
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |