Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

MP Shram Sewa Portal 2024: श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश ऑनलाइन पंजीकरण @labour.mp.gov.in

दोस्तों, इस लेख में हम आपको श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश, पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक डिटेल्स साझा कर रहें हैं।

इसलिए Shram Sewa Portal 2024 से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Shram Sewa Portal Madhya Pradesh 2024 Online Registration, Login, Check Application Status and View Shramik Card at shramsewa.mp.gov.in. मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के श्रमिकों के सामाजिक हितों की रक्षा के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम “श्रम सेवा पोर्टल” है।

इस पोर्टल का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा किया जाना है। पोर्टल के जरिये राज्य के सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

इससे राज्य में श्रमिकों के हितों के लिए शुरू की गयी लाभार्थीपरक योजनाओं का पारदर्शी संचालन हो सकेगा। इस पोर्टल के जरिये राज्य का कोई भी श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा।

shram sewa online portal

Show Contents

Shram Seva Portal Madhya Pradesh 2024

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल को मध्य प्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों के आर्थिक कल्याण के लिए शुरू किया गया है। पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

श्रम सेवा पोर्टल के जरिये श्रमिक एवं उनके पारिवारिक जनों को प्रसूति सहायता योजना, विवाह हेतु सहायता, शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि, मेधावी छात्र / छात्राओं को नकद पुरूस्कार, चिकित्सा सहायता एवं अन्य कई प्रकार की सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं एवं रोजगार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इन सभी योजनाओं का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। Madhya Pradesh Shram Sewa Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक इन सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

shram sewa portal mp से राज्य के श्रमकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन-स्तर में सुधार होगा, जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

Key Highlights Of Shram Sewa Portal MP

पोर्टल का नाम श्रम सेवा पोर्टल
राज्य मध्य प्रदेश
सम्बंधित विभाग श्रम विभाग (Labour Department)
उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लाभ प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के श्रमिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
साल 2024
ऑफिसियल वेबसाइट labour.mp.gov.in

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश का उद्देश्य

मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रम सेवा पोर्टल को लॉन्च करने मुख्य उद्देश्य विभिन्न अधिनियमों के माध्यम से श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की रक्षा करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

इस डेटाबेस के आधार पर श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाओं (Social Security Welfare Schemes) एवं रोजगार योजनाओं (Employment Schemes) का लाभ प्रदान किया जाएगा।

shram sewa portal mp.gov.in के माध्यम से कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों के हितों की रक्षा की जायेगी जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे एवं श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

Shram Sewa Portal Madhya Pradesh के लाभ एवं विशेषताएं

  • श्रम सेवा पोर्टल को मध्य प्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के लिए लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के संचालन का समुचित कार्य श्रम विभाग मध्य प्रदेश (Labour Department Madhya Pradesh) का होगा।
  • मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • डेटाबेस के आधार पर ही श्रमिकों को राज्य में संचालित सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • Shram sewa portal madhya pradesh shasan के माध्यम से श्रमिकों को प्रसूति सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मेधावी छात्र/ छात्रा प्रोत्सानहन योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता तथा स्थायी अपंगता अनुग्रह सहायता आदि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक का श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश पर रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा।
  • इससे राज्य के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा।

श्रम सेवा मध्य प्रदेश पोर्टल के अंतर्गत योजनाओं के प्रकार

  • प्रसूति सहायता योजना
  • विवाह हेतु सहायता योजना
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार योजना
  • चिकित्सा सहायता योजना
  • निर्माण श्रमिक रैन बसेरा योजना
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रमों हेतु अध्ययन अनुदान योजना
  • औजार/उपकरण खरीदी हेतु अनुदान योजना
  • पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक कौशल प्रशिक्षण योजना
  • सायकल क्रय योजना
  • सुपर 500 (कक्षा 10,कक्षा 12 ) योजना, 2013
  • मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता तथा स्थायी अपंगता अनुग्रह सहायता
  • मध्यप्रदेश में बंधक श्रमिकों के पुनर्वास संबंधी योजनायें

श्रम सेवा पोर्टल के अंतर्गत योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक के रूप में श्रम विभाग अथवा कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक होना चाहिए।

नोट: दोस्तों, श्रमिक कल्याण योजनाओं के अनुसार अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित हैं, ज्यादा जानकारी के लिए आप श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश पर विजिट करें।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

श्रमिक कल्याण योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय पहुंचकर आप वहां से जिस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उस योजना का आवेदन-प्रपत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी को सही-सही दर्ज करना है।
  • उसके बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना है।
  • अब पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को श्रम विभाग कार्यालय में जमा करा दें।
  • इस प्रकार आप श्रमिक कल्याण योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं।

श्रम सेवा पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

Shram Sewa Portal Login: पोर्टल पर लॉग इन होने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट shramsewa.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉगइन करें” का आप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
shram sewa portal
  • इस पेज में आपको Username, Password, एवं Captcha Code दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक श्रम सेवा पोर्टल पर लॉग इन हो जाओगे।

निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश शासन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Forms” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
shram sewa portal registration form
  • इस पेज में आपको “Registration Form” के लिंक पर क्लिक करना है।
shram sewa portal download attachment
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रदर्शित हुए अगले पेज में आपको “Download Link” के अंतर्गत “Download attachment” लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस फॉर्म का प्रिंट निकालकर फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही-सही सावधानीपूर्वक दर्ज करना है।
  • फॉर्म में सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • अब पूर्णरूप से भरे आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी श्रम विभाग कार्यालय में जाकर जमा करा दें।
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

श्रमिक कार्ड डिटेल देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको पंजीकृत श्रमिक कार्ड का सेक्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस सेक्शन में दिए हुए बॉक्स में श्रमिक कार्ड नंबर अथवा नाम लिखकर “View Details” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।

जेनरेटेड ePOs लिस्ट कैसे देखें?

  • सर्वप्रथम आपको श्रम सेवा की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको रिपोर्ट्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको जेनरेटेड ePOs लिस्ट (डिस्ट्रिक्ट वाइज) आप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • उसके पश्चात आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

ePOs क्रिएट नहीं करने वाले ऑफिस की लिस्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर आपके डिवाइस की स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आपको “Local Bodies who Have Not Created ePOs” के आप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अंत में आपके सामने लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

श्रमिक कार्ड डिटेल कैसे चेक करें?

  • श्रमिक कार्ड डिटेल्स चेक करने के लिए आपको सर्व्रथम अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आप वेबसाइट के होमपेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत श्रमिक कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपना नाम और श्रमिक कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको व्यू डिटेल्स के आप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • सम्बंधित जानकारी आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

प्रमाण पत्रों का सत्यापन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
  • यहाँ पर आपको प्रमाण पत्रों का सत्यापन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस नंबर, ओनर नेम ऑफ डेवलपमेंट, सर्टिफिकेट टाइप और कैप्चा कोड आदि दर्ज करने होंगे।
  • फिर आपको सर्च के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपके सामने प्रमाण पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • पूछी गई जानकारियों को दर्ज करके सत्यापन कर सकते हैं।

निरीक्षण रिपोर्ट देखने तथा अनुपालन (दुकान एवं स्थापना) अपलोड कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा जरी की गई अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको निरीक्षण रिपोर्ट देखने तथा अनुपालन करें (दुकान एवं स्थापना) विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर आपको डॉकेट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको निरीक्षण रिपोर्ट की जानकारी देखे पर क्लिक करना होगा।

ऑनलाइन रिटर्न जमा कैसे करें?

  • ऑनलाइन रिटर्न जमा करने के लिए नागरिकों को सबे पहले श्रम विभाग की ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको ऑनलाइन रिटर्न जमा करें आप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपलोड फिल्ड, सिग्नेड एंड स्कैन्ड रिटर्न के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको एस्टेबलिस कैटेगरी, डॉकेट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

श्रम विभाग मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा मध्य प्रदेश की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको श्रम विभाग मोबाइल एप्प की विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको इनस्टॉल के आप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अंत में आपके स्मार्टफोन में श्रम विभाग एप्प डाउनलोड हो जाएगा।

निरिक्षण रिपोर्ट कैसे चेक करें?

  • सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • होमपेज पर आपको निरिक्षण रिपोर्ट के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपको एस्टेब्लिशमेंट टाइप का चयन करना होगा।
  • फिर आपको डॉकेट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको सर्च करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सम्बंधित जानकरी आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

ऑनलाइन उपकर भुगतान कैसे करें?

  • सर्वप्रथम शर्म विभाग पोर्टल मद्यप्रदेश पर जाना होगा।
  • अब आप पोर्टल के होमपेज पर रेडिरेक्ट हो जाएंगे।
  • होमपेज पर आपको ऑनलाइन उपकर भुगतान के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको नेक्स्ट पेज पर रजिस्टर फॉर ऑनलाइन सेस पेमेंट पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • उसके पश्चात आपको लॉग इन करना होगा।
  • अंत में आप भुगतान अदा कर सकते हैं।

कर्मचारियों की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले श्रम सेवा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको कर्मचारियों की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा।
  • फिर आप इस पेज पर उपलब्ध लिंक के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

  • सर्वप्रथम सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको फॉर्म्स के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • सूचि में से अपनी आवश्यकता मुताबिक फॉर्म का चयन करना होगा।
  • उसके पश्चात डाउनलोड अटैचमेंट के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

बंधुआ मजदूर सम्बंधित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “बंधुआ मजदुर सम्बन्धी शिकायत” मेनू के अंतर्गत आपको “नवीन शिकायत” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • आप्शन पर क्लिक करने के बाद शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
shram sewa portal register grievance
  • इस फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, जिला, बंधक श्रमिक का कार्य स्थल, पूर्ण पता, बंधक का प्रकार, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके “Get OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, आपको वह ओटीपी एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Register” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप बंधुआ मजदूर सम्बंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “बंधुआ मजदुर सम्बन्धी शिकायत” मेनू के अंतर्गत आपको “शिकायत की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको पूछे गए सभी विवरणों को दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद शिकायत की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Contact Information

  • पता- मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, आर-23 जोन -01,एम.पी नगर, भोपाल, मध्यप्रदेश
  • फ़ोन नंबर – 0755-2552663

Shram Sewa Portal Madhya Pradesh : FAQs

श्रम सेवा पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कई प्रकार की सेवाएं मिलती हैं। मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, एवं इन योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट labour.mp.gov.in है।

श्रम सेवा पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण कैसे करा सकते हैं?

MP Shram Sewa Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया इस लेख में दर्ज है, अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा जरुर पढ़ें।

श्रम कार्ड बनाने के लिए क्या क्या लगता है?

श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण आदि दस्तावेज का होना आवश्यक है.

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: