Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

UP Madarsa Portal 2023 : उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Staff List & Report

Uttar Pradesh Madarsa Portal: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने एवं उत्तर प्रदेश के मदरसों को एकीकृत पटल पर लाने हेतु “उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल” को 18 अगस्त 2017 को लांच किया है। सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पोर्टल के माध्यम से ही परिषद की मुंशी / मौलवी (सेकंडरी) / आलिम (सेनियर सेकेंडरी) / कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं। पोर्टल तथा योजनाओं के ऑनलाइन संचालन से उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Board Of Madarsa Education) के कार्यों में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता लायी जा सकेगी। इस लेख में हम UP Madarsa Portal से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे madarsa portal staff list, madarsa portal staff report, madarsa portal institute, एवं madarsa portal login से सम्बंधित जानकारी मुहैया कराने जा रहें हैं। इसलिए आप लेख पर अंत तक जरुर बने रहें।

up madarsa portal

Show Contents

Uttar Pradesh Madarsa Portal – madarsaboard.upsdc.gov.in

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों से जुडी जानकारी एवं अल्पसंख्यकों के छात्रों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल का निर्माण किया है। सभी मान्यता प्राप्त मदरसों का पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मदरसा बोर्ड के अधीन तहतानिया, फौकानिया, आलिया स्तर के मानक पूर्ण करने वाले मदरसों को मान्यता प्रदान की जाती हैं। वर्तमान में आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त कुल अनुदानित मदरसों की संख्या 560 है। इन मदरसों को Uttar Pradesh Madarsa Portal पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा मदरसों को अनुदान राशि प्रदान की जाती है एवं मदरसों में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा। UP Madarsa board portal के माध्यम से राज्य की मदरसों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में मदद होगी।

Key Highlights Of UP Madarsa Portal

पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद्
उद्देश्य मदरसों की सुविधाओं ऑनलाइन प्रदान प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/

Begum Hazrat Mahal Scholarship 2023 Registration

मदरसा बोर्ड का कार्य

मान्यता प्रदान करना

मदरसा बोर्ड के अधीन तहतानिया, फौकानिया, आलिया स्तर के मानक पूर्ण करने वाले मदरसों को मान्यता प्रदान की जाती हैं। (मान्यता सम्बन्धी मानक व शर्ताें के लिये उ0प्र0 अशासकीय अरबी और फारसी मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली 2016 प्रख्यापित की गयी है)। वर्तमान समय में उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्रदेश के मदरसों की स्थिति निम्नानुसार हैंः-

क्रमांकमदरसे का स्तरकुल मदरसों की संख्या
1.तहतानिया (प्राइमरी स्तर) फौकानिया (जू0हाईस्कूल स्तर)14677
2.आलिया(मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल)4536

परीक्षाओं का आयोजन एवं संचालन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षाओं का विवरण निम्नानुसार हैः-

क्रमांकपरीक्षा का स्तर
1.मुंशी/मौलवी (समकक्ष हाईस्कूल) (उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया है)
2.आलिम (समकक्ष इण्टरमीडिएट )(उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया हैं)
3.आलिम (समकक्ष इण्टरमीडिएट )(उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया हैं)

पाठयक्रम

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के पाठयक्रम कक्षावार विवरण निम्न प्रकार हैंः-

मुंशी/मौलवी

अनिवार्य विषयवैकल्पिक विषय
1. थियोलाॅजी (शिया/सुन्नी)गणित/गृह विज्ञान/ लाॅजिक एण्ड फिलास्फी/ सामान्य अघ्ययन/विज्ञान/तिब
2.क- अरबी साहित्य (मौलवी अभ्यर्थी के लिये)
ख-फारसी साहित्य (मुंशी अभ्यर्थी के लिये)
3.उर्दू साहित्य
4.सामान्य अंग्रेजी
5. सामान्य हिन्दी

आलिम अरबी/फारसी

1. थियोलाॅजी (शिया/सुन्नी)गृह विज्ञान/ सामान्य हिन्दी/ लाॅजिक एण्ड फिलासफी/ सामान्य अघ्ययन/ विज्ञान/ टाईपिंग/तिब
2. क-अरबी साहित्य (आलिम अरबी अभ्यर्थी के लिये)
  ख-फारसी साहित्य (आलिम फारसी अभ्यर्थी के लिये)
3. उर्दू साहित्य
4. सामान्य अंग्रेजी

कामिल अरबी, फारसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष

1. मुताल-ए-हदीसलाॅजिक एण्ड फिलासफी/ अरबी साहित्य/उर्दू साहित्य/फारसी साहित्य/सामान्य अगं्रेजी/ कम्प्यूटर
2.मुताल-ए-मजाहिब
3. क-अरबी साहित्य (कामिल अरबी अभ्यर्थी हेतु)
  ख- फारसी साहित्य (कामिल फारसी अभ्यर्थी हेतु)
4. फुनूने अदब, बलागत व उरूज
5. सामाजिक अघ्ययन

कामिल अरबी एवं फारसी तृतीय वर्ष

1. मुताल-ए-फिक्ह इस्लामी (सुन्नी/शिया)वैकल्पिक विषय कोई नहीं।
2. मुताल-ए-उसूले फिक्ह (सुन्नी/शिया)
3. क-जदीद अरबी अदब की तारिख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु)
  ख- जदीद फारसी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु)
4. तरजुमा निगारी इंशा व ताबीर

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) प्रथम वर्ष

1. मुताल-ए-र्कुआन
2. मुताल-ए- हदीस
3. मुताल-ए- फिक्ह इस्लामी
4. क-मुताल-ए-तसव्वुफ अथवा मुताल-ए-इल्मे कलाम (सुन्नी)
  ख- मुताल-ए-अख्लाक व इरफान (शिया)
( वैकल्पिक विषय कोई नहीं)

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) द्वितीय वर्ष

1.मजहबी तारीख व अकायद
2.इस्लामी सकाफत
3.इस्लाम एवं साइन्स
4. रिसर्च प्रोजेक्ट (तहकीकी मुताला)

फाजिल माकुलात (लाॅजिक एण्ड फिलासफी) प्रथम वर्ष

1.मनतिक(कदीम व जदीद)
2. तबीआत
3. इलाहियात
4. तारिख फलसफये इस्लाम

फाजिल माकुलात (लाॅजिक एण्ड फिलासफी) द्वितीय वर्ष

1.कलाम तसव्वुफ
2.फलसफ-ए-जदीद
3.फलसफ-ए-अख्लाक़
4.तहकीकी मुताला

फाजिल अरबी साहित्य प्रथम वर्ष

1. अरबी नस्र (कदीम व जदीद)
2. अरबी नज्म (कदीम व जदीद)
3. फुनूने अदब (नहव, मआनी व ब्यान, लिसानयात)
4. तर्जुमा

फाजिल अरबी साहित्य द्वितीय वर्ष

1.तनकीद
2.असनाफ अदब
3.ताबीर इंशा
4.तहकीकी मुताला

फाजिल फारसी साहित्य प्रथम वर्ष

1. कदीम फारसी अदब
2. जदीद फारसी अदब
3. मुतसव्वीफाना अदब
4. तारीख फारसी अदब

फाजिल फारसी साहित्य द्वितीय वर्ष

1. हिन्दुस्तानी फारसी अदब
2. फुनूने अदब
3. इंशा व तर्जुमा
4. तहकीकी मुताला

मदरसा अनुदान

समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान सूची पर लिया जाता रहा है। जिसके लिये प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण किया जाता है एवं अनुदान हेतु मानक एवं शर्ताें को पूर्ण करने वाले मदरसों को अनुदान सूची पर सम्मिलित किये जाने की संस्तुति की जाती है।

वर्तमान समय में आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त कुल अनुदानित मदरसों की संख्या 560 है, जिनमें कार्यरत शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की संख्या निम्नानुसार हैंः-

पद नामप्रधानाचार्यसहायक अध्यापक आलियासहायक अध्यापक फौकानियासहायक अध्यापक तहतानियालिपिकचतुर्थश्रेणीकुल
पदों की संख्या5312265173435735498629514

UP Madarsa Registration की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मदरसा पंजीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा जिसमे आपको पंजीकृत मौजूदा मदरसा का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मदरसा पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी आपको सही-सही दर्ज करनी है।
  • सभी आवश्यक विवरणों को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप Online Madarsa Registration कर सकते हैं।

Madarsa Portal Login कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Madarsa Login” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
madarsa login
  • इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Log in” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसक प्रकार आप सफलतापूर्वक up madarsa portal login कर सकते हो।

Madarsa Portal Staff Report देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
madarsa staff report
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Public Report” मेनू के अंतर्गत आपको “Madarsa Staff Report” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
madarsa staff details
  • इस पेज में आपको जिला एवं मदरसे का चयन करके “Print Record” के बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद madarsa portal staff list आपकी सामने खुल जायेगी।

Madarsa Portal Institute Report देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Publice Report” के अंतर्गत आपको “Madarsa Institution Report” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
madarsa institution report
  • इस पेज में आपको जिले का चयन करके “Print Record” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद up madarsa portal Institute list खुल जायेगी।

Madarsa Wise Student Details देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी मदरसा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Public Records” सेक्शन के अंतर्गत “Madarsa Wise Student Details” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जायेगा।
Madarsa Wise Student Details
  • इस पेज में आपको जिले का चयन करना होगा।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।

Exam Center Wise Student Report देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मदरसा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Public Reports” सेक्शन के अंतर्गत “Exam Center Wise Student Report” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको जिले का चयन करना होगा।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जायेगी।

Madarsa Society Renewal Status ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने एक बाद होम पेज पर आपको “Public Report” सेक्शन के अंतर्गत “Madarsa Society Renewal Status” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Madarsa Society Renewal Status
  • इस पेज में आपको जिले का चयन करना है, उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

महत्वपूर्ण सरकारी एवं विभागीय आदेश देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Important Go’s and Office Orders” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
madarsa govt orders
  • इस पेज में आपको Madarsa Go’s List की सूची दिखाई देगी।
  • अब आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी आप्शन पर क्लिक करके सरकारी एवं विभागीय आदेश देख सकते हैं।

Important Links

UP Madarsa Portal Official WebsiteClick Here
Mini ITI FormClick Here
Examination FormClick Here
Examination Fee DetailsClick Here
Madarsa Contact DetailsClick Here

UP Madarsa Portal Helpline Number

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।:-

  • टेलीफोन: + 91-8765977565
  • ई-मेल: [email protected]
  • वेबसाइट: मान्याता .upsdc.gov.in

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: