e Suvidha Bihar Portal: समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कई योजनायें शुरू की जाती है। इन योजनाओं के पारदर्शी संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम “e Suvidha Bihar” है। ई-सुविधा सामाजिक सुरक्षा निदेशालय समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा राज्य में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज इस लेख में हम आपको e suvidha portal bihar द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए e suvidha samaj kalyan vibhag bihar से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को आखिर तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- e Suvidha Bihar Portal – esuvidha.bihar.gov.in
- e Suvidha Bihar Key Highlights
- ई सुविधा बिहार पोर्टल का उद्देश्य
- e Suvidha Bihar पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- बिहार समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनायें
- e Suvidha Bihar Scheme Wise Statistics
- esuvidha.bihar.gov.in Login | ई सुविधा बिहार पोर्टल पर लॉग इन कैसे करें
- Scheme Wise Progress Report देखने की प्रक्रिया
- प्रोग्रेस रिपोर्ट कैसे देखें?
- e Suvidha Portal Bihar बेनेफिसिअरी पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- State Society For Ultra Poor and Social Welfare (SSUPSW) Contact Information
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
e Suvidha Bihar Portal – esuvidha.bihar.gov.in
राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े वर्ग, श्रमिकों एवं बीपीएल परिवारों को कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है जैसे मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना आदि। आप ई- सुविधा बिहार पोर्टल की आधिकारिक esuvidha.bihar.gov.in पर इन योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार ई-सुविधा पोर्टल पर राज्य के लोगों के लिए विभिन्न सुविधायें उपलब्ध हैं। ई-सुविधा पोर्टल पर केंद्र शासित योजनायें एवं राज्य शाषित योजनायें ऑनलाइन उपलब्ध है।
- SSPMIS बिहार पेंशन ऑनलाइन पोर्टल
- RTPS Bihar आय जाति निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
- Bihar Career Portal Login, Registration
- बिहार श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन
e Suvidha Bihar Key Highlights
पोर्टल का नाम | ई-सुविधा पोर्टल |
राज्य | बिहार |
सम्बंधित विभाग | सामाजिक सुरक्षा निदेशालय समाज कल्याण विभाग |
उद्देश्य | प्रदेश में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://esuvidha.bihar.gov.in/ |
ई सुविधा बिहार पोर्टल का उद्देश्य
बिहार के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय समाज कल्याण विभाग द्वारा इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के जरिये राज्य के लोग स्कीम वाइज प्रोग्रेस रिपोर्ट देख सकते हैं, योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
e Suvidha Bihar पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- ई-सुविधा पोर्टल को बिहार सरकार द्वारा लांच किया गया है।
- इस पोर्टल पर निम्न आय वर्ग, एवं बीपीएल श्रेणी के परिवारों के लिए कई योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
- e Suvidha Bihar पर प्रदेश में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
- इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती है।
- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
- इस पोर्टल के माध्यम सरकारी योजनाओं का पारदर्शी संचालन एवं क्रियान्वयन होगा।
- भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
बिहार समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनायें
- मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना
- राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना
- बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना
- मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना
- मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना
- कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना
e Suvidha Bihar Scheme Wise Statistics
SN | Scheme Name | Total Paid Beneficiary | Amount Disbursement |
---|---|---|---|
1. | मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना | 1745 | 34900000 |
2. | राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना | 6984 | 139680000 |
3. | बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना | 13094 | 157156500 |
4. | मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना | 502 | 49875000 |
5. | मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना | 302 | 29850000 |
6. | कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना | 39103 | 117309000 |
Total | 61730 | 528770500 |
esuvidha.bihar.gov.in Login | ई सुविधा बिहार पोर्टल पर लॉग इन कैसे करें
बिहार ई-सुविधा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए निचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करें:-
- सर्वप्रथम आप ई सुविधा बिहार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट esuvidha.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़रआईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बिहार ई सुविधा पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
Scheme Wise Progress Report देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई-सुविधा बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” के अंतर्गत “Scheme Wise Progress Report” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको स्कीम एवं वित्तीय वर्ष का चयन करके “Show” बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
प्रोग्रेस रिपोर्ट कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आपको ई-सुविधा बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” के अंतर्गत “Progress Report” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर योजनाओं से जुडी प्रोग्रेस रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।
e Suvidha Portal Bihar बेनेफिसिअरी पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई सुविधा बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट esuvidha.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” सेक्शन में “Check Beneficiary Status” का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको जिला, ब्लॉक एवं स्कीम का चयन करना होगा।
- उसके बाद अकाउंट नंबर दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बेनेफिसिअरी पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
State Society For Ultra Poor and Social Welfare (SSUPSW) Contact Information
- Address: 2nd Floor, ‘Apna Ghar’, Behind Lalit Bhawan, Bailey Road, Patna-800023, Bihar
- Mobile Number: +91-612-25465210/12
- Toll Free Number: 1800 345 6262
- Email ID: [email protected]
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |