Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojna Apply Online, Check Application Status complete details are available here. झारखण्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की कई महिलाएं हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुडी है। इन सभी महिलाओ के जीवन स्तर में सुधार के लिए राज्य सरकार कई प्रकार की लाभकारी योजनाओं के माध्यम से इन महिलाओ को रोजगार से जोड़ने एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत रही है। झारखण्ड सरकार द्वारा हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुडी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के लिए “फूलो झानो आशीर्वाद योजना” का शुभारम्भ किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इस लेख में हम Phoolo Jhano Aashirwad Yojana की जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जुड़े आवश्यक विवरणों को जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2022
- Key Highlights Of Phoolo Jhano Ashirwad Yojana
- फूलो झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
- Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- फूलों झानो आशीर्वाद योजना की पात्रता
- आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- फूलों झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- FAQs (फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2022
झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना को लांच कर दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा जो हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुडी हैं। इन सभी महिलाओं का चयन करके इन्हे सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जाएगा। झारखण्ड सरकार द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत 15000 से अधिक हड़िया दारू के निर्माण एवं बिक्री से जुडी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत चयन किया जा चुका है। चयनित महिलाओं की काउन्सलिंग की जाएगी, जिसके पश्चात महिलाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार की विकल्प प्रदान करके सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जाएगा। इस स्कीम के माध्यम से महिलाओं को सम्मानपूर्वक रोजगार या आजीविका के साधन प्राप्त होंगे, जिससे उन्हें हडिया दारू नहीं बेचनी पड़ेगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के सामाजिक जीवन स्तर में सुधार होगा, एवं महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
Key Highlights Of Phoolo Jhano Ashirwad Yojana
योजना का नाम | फूलो झानो आशीर्वाद योजना |
राज्य | झारखण्ड |
उद्देश्य | हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना |
लाभार्थी | हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
साल | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
झारखण्ड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान
फूलो झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य
झारखण्ड सरकार द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुडी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है। अब राज्य की महिलाओं को हड़िया दारू के निर्माण एवं बिक्री करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधर होगा, एवं उनका विकास होगा। इसके अलावा प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। इस योजना के प्रदेश के रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की दर में गिरावट आएगी।
Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत झारखण्ड सरकार द्वारा की गयी है।
- फूलों झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से हडिया एवं दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुडी महिलाओं को सम्मानपूर्वक आजीविका प्रदान करना है।
- इस स्कीम के अंतर्गत झारखण्ड सरकार द्वारा अब तक 15000 से अधिक हडिया दारु निर्माण एवं बिक्री से जुडी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत चयन किया जा चुका है।
- चयनित सभी महिलाओं को काउंसलिंग की जायेगी, काउन्सलिंग के बाद उन्हें आजीविका के साधनों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।
- Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के माध्यम से अब प्रदेश की महिलाओं हडिया एवं दारु बेचने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
- इस स्कीम के माध्यम से रोजगार से जुड़कर अथवा अपने स्वयं के रोजगार खोलकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समान्पुर्वक जीवन-यापन व्यतीत कर सकेंगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी, जिससे उनके सामाजिक जीवनस्तर में सुधार होगा।
झारखण्ड वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
फूलों झानो आशीर्वाद योजना की पात्रता
- आवेदिका झारखण्ड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- केवल झारखण्ड राज्य की महिलाएं ही इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
- हिला हड़िया दारु निर्माण या बिक्री से जुड़ी होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
फूलों झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
Phulo Jhano Ashirwad Yojana Apply Online: राज्य की इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार जो फूलो झानो योजना में आवेदन करना चाहती हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम उम्मीदवार को चीफ मिनिस्टर ऑफिस, झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट cm.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद फूलों झानो आशीर्वाद योजना के विकल्प पर करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अब अंत में “submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका फूलो झानो आशीर्वाद योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको चीफ मिनिस्टर ऑफिस, झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट cm.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वारा सेक्शन के अंतर्गत “Click Here to Visit Website” बटन पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पोर्टल खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको एप्लीकेशन ट्रैक करने का विकल्प दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके “search” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।
FAQs (फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
इस स्कीम के अंतर्गत झारखण्ड सरकार द्वारा उन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा जो मादक पदार्थ हड़िया, दारु आदि बेच कर अपनी आजीविका चला रही थीं।
इस स्कीम के लाभ झारखण्ड राज्य की उन स्थाई निवासी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जो हड़िया दारु बिक्री से जुडी हुई है।
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
इस स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया हमने इस लेख में साझा की है।