SSA Gujarat Online Hajari: गुजरात प्रारंभिक शिक्षा परिषद्, शिक्षा विभाग गुजरात सरकार द्वारा शिक्षा में पारदर्शिता लाने एवं शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन मोड में लेने के लिए एसएसए गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल 2022 को लांच किया है. इस पोर्टल के तहत शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन मोड में ली जायेगी। सर्व शिक्षा अभियान (SSA) पोर्टल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा। साथ ही SSA Gujarat Online Hajri पोर्टल शिक्षा के स्तर में विकास करने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ssagujarat.org Attendance Portal से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए सर्व शिक्षा अभियान पोर्टल से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- SSA Gujarat Online Hajari Portal
- Gujarat Online Attendance Portal Key Highlights
- Gujarat SSA पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का समय
- ssagujarat.org Attendance Portal पर उपलब्ध सुविधाएं
- SSA Gujarat Online Hajari को चिन्हित कैसे करें?
- How To Download Study From Home Material?
- SSA Gujarat Mobile Application Download करने की प्रक्रिया
- हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
SSA Gujarat Online Hajari Portal
एसएसए गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल 2022 के माध्यम से उपस्थिति के ऑनलाइन रिकॉर्ड के प्रबंधन में शिक्षकों को काफी मदद मिलती है। Gujarat SSA छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पेशेवर शिक्षकों की भर्ती पर भी ध्यान देता है। इसके साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से शिक्षकों को अच्छा प्रदान प्रदान किया जाता है। Gujarat Online Hajari Sarv Shikhsha Abhiyan Portal के लिए शिक्षा से लेकर उपस्थिति एवं अन्य सुविधाओं को पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
Gujarat Online Attendance Portal Key Highlights
पोर्टल का नाम | SSA Gujarat Online Hajari Portal |
राज्य | गुजरात |
सम्बंधित विभाग | प्रारंभिक शिक्षा परिषद, शिक्षा विभाग, गुजरात |
उद्देश्य | राज्य में शिक्षा के स्तर में बदलाव लाना |
लाभार्थी | गुजरात के छात्र |
उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://www.ssagujarat.org/ |
Gujarat SSA पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का समय
SSA Gujarat Portal पर निर्धारित समयावधि के भीतर ही उपस्थिति दर्ज की जा सकती है। उपस्थिति दर्ज कराने का समय निचे सूचीबद्ध है:-
- सोमवार से शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तक ही शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति भरी जा सकेगी।
- द्वितीय पाली के विद्यालयों की उपस्थिति सोमवार से शुक्रवार तक 02:00 बजे तक ही भरी जा सकेगी।
- शनिवार को सभी स्कूल शिक्षकों की उपस्थिति दोपहर 12:30 बजे तक भरनी होगी ।
ssagujarat.org Attendance Portal पर उपलब्ध सुविधाएं
SSA Gujarat Online Hajari Portal के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं, जो निम्न प्रकार है:-
- शिक्षकों की उपस्थिति
- छात्रों की उपस्थिति
- शिक्षकों की रिपोर्ट
- टीचर ट्रेनिंग
- टीचर अटेंडेंस
- ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी
- छात्रों की रिपोर्ट
- स्टूडेंट अटेंडेंस
- स्टूडेंट रिपोर्ट
- माइग्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम
- ऑनलाइन सर्कुलर
- जीआईएस मैपिंग
- स्कूल मॉनिटरिंग ऐप
SSA Gujarat Online Hajari को चिन्हित कैसे करें?
एसएसए गुजरात पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन हाजरी चिन्हित करने के लिए उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको सर्व शिक्षा अभियान की ऑफिसियल वेबसाइट ssagujarat.org पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Online Attendance System” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहाँ पर उम्मीदवार को यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन होने के बाद अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको हाजरी को चिन्हित करना है।
- इस प्रकार आप Gujarat Online Attandance Portal पर उपस्थिति को आसानी से दर्ज कर सकते हैं।
How To Download Study From Home Material?
- सर्वप्रथम आपको एसएसए गुजरात की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Important Links” सेक्शन के अंतर्गत “Study From Home Material” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ पर आपको पीडीऍफ़ या वीडियो डाउनलोड करने के लिए “Download” बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करोगे स्टडी मटेरियल आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
SSA Gujarat Mobile Application Download करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- एप ओपन होने के बाद सर्च बॉक्स में SSA Gujarat Attendance टाइप करके सर्च करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल एप्लीकेशन आपके सामने खुल जाएगा।
- अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद मोबाइल एप्लीकेशन आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमने एसएसए गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया है। लेकिन फिर भी आपको पोर्टल से जुडी और अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमने कमेंट करके पूछ सकते हैं। यदि आप वेबसाइट पर सीआरसी इंटरनेट प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1026 पर संपर्क करें।