UP Safai Karmchari Bharti 2021: उत्तर प्रदेश नगर निगम बोर्ड द्वारा जल्द ही सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 40000 सफाई कर्मी के लिए आवेदन आमंत्रित किये जायेगे। राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो सफाई कर्मचारी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए जल्द ही निगम द्वारा 40000 सफाई कर्मी भर्ती अवेदन फॉर्म आमंत्रित किये जाएंगे। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। UP 40000 Safai Karmachari Vacancy 2021 Apply Online एवं भर्ती से सम्बंधित आवश्यक जानकारी आपको इस लेख के अंतर्गत मिल जायेगी, इसलिए यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 से जुडी अधिक जानकारी के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- UP Safai Karmchari Bharti 2021
- UP Safai Karmchari Bharti 2021 Detials In Hindi
- यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 पात्रता
- यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- FAQs (UP Safai Karmchari Bharti 2021 से सम्बंधित कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
UP Safai Karmchari Bharti 2021
यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 में राज्य के वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है एवं आवेदक कम से कम आठवीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदक यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भर सकते हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी हमने इस लेख में साझा की है। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इन रिक्त पदों हेतु अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा एवं आयु में नियमानुसार छूट दी जायेगी।
UP Safai Karmchari Bharti 2021 Detials In Hindi
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश नगर निगम बोर्ड |
कुल पद | 40000 |
पद का नाम | सफाई कर्मचारी |
योग्यता | 8वीं पास |
आयु सीमा | 18 – 40 वर्ष |
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आवेदन की तिथि | जल्द जारी की जायेगी |
ऑफिसियल वेबसाइट | lmc.up.nic.in |
यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 पात्रता
UP Safai Karmchari Bharti Eligiblity Criteria: सफाई भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को नियमानुसार आयु में 5 वर्ष की छुट प्रदान की जायेगी।
- आवेदक के पास सभी वेध मूल दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- 1 वर्ष का कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रदत
- 6 माह की अवधि का चरित्र प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
यूपी सफाई कर्मी भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
UP Safai Karmchari Bharti 2021 Apply Online: उत्तर प्रदेश राज्य के इच्छुक उम्मीदवार जो इस सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आवेदक को लखनऊ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर “UP Safai Karmchari Bharti 2021” के लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में आवेदक का नाम, पिता / पति का नाम, पते का सम्पूर्ण विवरण, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, शेक्षणिक योग्यता, आदि विवरणों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- उसके बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद एक बार पुन फॉर्म की अच्छी तरह से जांच कर लें, यदि कोई त्रुटी दिखाई दे, तो उसे तुरंत ठीक कर दें।
- अंत में फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करके “submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद मोबाइल नंबर पर आपको पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जायेगी।
- इस प्रकार यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती में आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2021 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के नगर निगम / नगर परिषद कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय से आप आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें।
- अब फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही-सही भरें एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को नगर निगम / नगर परिषद कार्यालय में जमा करा दें।
- इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
FAQs (UP Safai Karmchari Bharti 2021 से सम्बंधित कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर)
Ans: यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती हेतु 40000 पदों पर भर्ती की जानी है।
Ans: यूपी संविदा सफाई कर्मी का वेतन 14,000 रुपये – 14,500 रुपये ग्रेड पे के साथ 1800/- रुपये प्रति माह है।
Ans: उत्तर प्रदेश नगर निगम बोर्ड द्वारा आवेदन की तारीख जल्द ही अपडेट की जाएगी।
Ans: इसके लिए आयु सीमा 18 – 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
Ans: जी नहीं, सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Ans: आवेदक कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Ans: जी हाँ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को नियमानुसार आयु में छुट दी जायेगी।