Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

What is Coronavirus Disease? कोरोना वायरस के लक्षण क्या-क्या है, COVID-19 से बचाव कैसे करें।

What is Coronavirus Disease– आज दुनिया में एक वायरस ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया है। इस वायरस का नाम है “कोरोना वायरस”. इस वायरस का एक नाम और है जिसे कोविद 19 (Covid-19) भी कहा जाता है। कोरोना वायरस चीन से आया हुआ है, इसकी शुरुआत सबसे पहले चीन के वुहान शहर से हुई है। आज हम इस लेख में कोरोना वायरस के बारे में महत्वपुर्ण जानकारी देंगे। इसलिए आप हमारे साथ बने रहें और हमारे पेज को बुकमार्क जरूर करें।

What is Coronavirus Disease
What is Coronavirus Disease

What is Coronavirus Disease? कोरोनावायरस क्या है?

जैसा की हम सभी जानते है की कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आज कई सारे देश लॉक डाउन हुए है। कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले चूका है, इस वजह से कई लोगों की जाने भी गई है। आज विश्व में अभी तक कोविद-19 (Covid-19) की दवाई नहीं बनी है, आज देशभर के सभी वैज्ञानिक इसकी दवाई बनाने की खोज में लगे हुए है। हम सब को पूरी उम्मीद है की इसकी दवा जल्द ही बनाई जाएगी।

कोरोना वायरस शरीर में प्रवेश करते ही क्या करता है?

कोरोना वायरस जब इंसान के शरीर में जैसे ही प्रवेश करता है तो इसकी फैलने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। यह शरीर की कोशिकाओं को संक्रमित करता है, यह वायरस उन कोशिकाओं का प्रयोग खुद की कई लाखो प्रतियां बनाने में करता है। इस कारण व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ होती है और उसे कई सारी बीमारियों हो जाती है जैसे कि जुखाम, बुखार, खांसी, साँस लेने में तकलीफ हो जाती है।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या-क्या है? What are the symptoms of corona virus?

  • Coronavirus disease यह इंसान के शरीर में किसी संक्रमित वस्तु के छूने, या संक्रमित व्यक्ति के द्वारा आप तक पहुंचने से आ जाता है।
  • Coronavirus वायरस इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद यह फेफड़ों को सबसे पहले प्रभावित करता है।
  • COVID-19 (कोरोना वायरस) में सबसे पहले व्यक्ति को बुखार आता है, और साथ ही साथ जुखाम, सुखी खांसी, और सांस लेने में तकलीफ होती है।
  • वैज्ञानिकों का मनाना है कि इस वायरस के लक्षण व्यक्ति के शरीर में औसतन पाँच में दिखने लगते है। हालॉकि कुछ लोगों के शरीर में इसके लक्षण बहुत दिनों के बाद देखने को मिलते है।
  • यह वायरस उन लोगो के शरीर में बहुत तेजी से फैलता है जो किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ बिना किसी मास्क या सुरक्षा के साथ रह रहा हो।
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले सर्दी और फ्लू जैसे बीमारियों से होती है, जोकि कई लोग इससे छोटी बीमारी समझ कर छोड़ देते है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार (WHO) जब COVID-19 व्यक्ति के शरीर में पहुँचता है और लक्षण दिखाई देते है, इसके बीच का अंतराल लगभग 14 दिनों तक का समय होता है, और अधिकांश व्यक्तियों के शरीर में 24 दिनों तक भी हो सकता है।
  • यह वायरस सबसे पहले उन व्यक्तियों को प्रभावित करता है जिनके शरीर में पहले से ही कई सारी बीमारियां है जैसे कि साँस की बीमारी, दिल की वीमारी, शुगर की बीमारी, और फेफड़ो से संबधित बीमारियां।
COVID-19
COVID-19

COVID-19 से बचाव कैसे करें। हम कोरोना वायरस से बचने के क्या क्या उपाय कर सकते है।

  • अपने हाथो को साबुन से बार-बार धोते रहें, जिनके पास साबुन या पानी उपलब्ध नहीं है वह सैनेटाइजर का उपयोग कर सकते है।
  • मास्क का उपयोग जरूर करें।
  • खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर उपयोग करें।
  • उपयोग किये हुए टिशू पेपर को फेंक दे, और साबुन से या सैनेटाइजर का उपयोग करें।
  • आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हाथों को बिना धोए , अपनी आँख, नाक, मुँह को न छुएं।
  • और हाँ खाने खाते समय अपने हाथो को अच्छी तरह से साफ करें।
  • अपने हाथो को कम से कम 20 सेकेण्ड तक धोये
  • किसी भी संक्रमित व्यक्ति के पास न जाये, उनके सम्पर्क में आने से बचें।
  • सावर्जनिक स्थानों पर जाने के बाद आप अपने हाथो को अच्छे से धोये।
  • यदि आपको लगता है कि आप बीमार है तो डॉक्टर को तुरंत सूचित करें, और अपने फेस पर मास्क जरूर पहने।
  • सबसे महत्वपुर्ण बात यह है कि नियमति रूप से संपर्क में आने वाली सभी चीजें और जगह को डेली साफ़ करें और सैनेटाइज करें।
  • यदि आपको शरीर में इस वायरस के लक्षण दिखाई देते है, तो आप तुरंत एक कमरे में रहें और जल्दी से मेडिकल टीम को सूचित करें।
  • डॉक्टर से फ़ोन पर सलाह लें, और जब तक डॉक्टर द्वारा निश्चित नहीं कर दिया जाता कि आपको कोरोना के लक्षण नहीं है, तब तक अपने आप को अन्य सदस्यों से दूर रखें। अपने आप को quarantine में रखें।
symptoms of corona virus
symptoms of corona virus

Coronavirus Helpline Number (कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर)

राज्यवार हेल्पलाइन नम्बर

क्र. राज्य हेल्पलाइन नम्बर
1आंध्र प्रदेश0866-2410978
2अरुणाचल प्रदेश9436055743
3असम6913347770
4बिहार104
5छत्तीसगढ़104
6गोवा104
7गुजरात104
8हरियाणा8558893911
9हिमाचल प्रदेश104
10कर्नाटक104
11झारखंड104
12केरल471-2552056
13मध्य प्रदेश755-2527177
14महाराष्ट्र020-26127394
15मणिपुर3852411668
16मेघालय108
17मिजोरम102
18नगालैंड7005539653
19ओडिशा9439994859
20पंजाब104
21राजस्थान0141-2225624
22सिक्किम104
23तमिलनाडु044-29510500
24तेलंगाना104
25त्रिपुरा0381-2315879
26उत्तराखंड104
27उत्तर प्रदेश18001805145
28पश्चिम बंगाल03323412600

केंद्र शासित प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नम्बर

क्रकेंद्र शासित राज्यहेल्पलाइन
1अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह03192-232102
2चंडीगढ़9779558282
3दादर नागर हवेली-दमन द्वीप104
4दिल्ली011-22307145
5जम्मू-कश्मीर01912520982, 0194-2440283
6लद्दाख01982256462
7लक्षद्वीप104
8पुडुचेरी104

Hi, I am Paras Bhutani the owner of Onlinegyanpoint.in. I have been writing content in the Education niche for more than 7 years. Apart from writing informative articles, I am kind of expert in website speed optimization and engaging UI 🙂 😀. The aim for Online Gyan Point is to make India's Best Educational News platform about Government schemes, Trending Sarkari yojana, Latest Vacancies, Datesheet, Admit Cards, Sarkari Results, PM Kisan, Agriculture, and State wise Local news headlines.

Leave a Comment

%d bloggers like this: