Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

BRBN Bihar 2023 बिहार राज्य बीज निगम, BRBN AC Panel, BRBN Demand

BRBN Bihar 2023 बिहार राज्य बीज निगम: बिहार राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाने एवं राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम राज्य के किसान उच्च गुणवत्ता वाले बीजों को खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से फसलों की पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी फलस्वरूप किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

बिहार सरकार द्वारा लांच किये BRBN Bihar 2023 पोर्टल का लाभ बिहार राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बिहार राज्य बीज निगम (BRBM) से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी साझा कर रहें हैं जैसे बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, लाभार्थी किसानों की सूची कैसे देखें, डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर रजिस्ट्रेशन कैसे करें, brbn demand, brbn ac panel, brbn tracking आदि। इसलिए brbn. bihar. gov. in से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरुर पढ़ें।

BRBN Bihar

BRBN Bihar 2023 – brbn.bihar.gov.in

जैसा की आप सभी जानते हैं भारत एक कृषि प्रधान देश है एवं यहाँ की ज्यादातर जनसख्या की आय का आधार कृषि एवं कृषि सम्बद्ध कार्यों पर निर्भर करती है। किसानों की आय को दोगुना करने एवं कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए समय-समय पर कई प्रकार की लाभार्थिपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले मानक प्राप्त बीजों को किसानों को मुहैया कराने के लिए BRBN Bihar पोर्टल को लांच किया गया है।

बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उचित मूल्य दर पर वितरित किये जायेंगे जिससे किसान कृषि उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ा सकते हैं। क्योंकि कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए अच्छी एवं उच्च किस्म के बीजों का होना आवश्यक है। राज्य के किसान बिना किसी समस्या के बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल brbn. bihar. gov. in के माध्यम से पंजीकरण कर उचित दर पर अच्छी क्वालिटी वाले बीज लेने का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर बीज की खरीद करने पर होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

BRBN full form क्या है?

BRBN का फुल फॉर्म होता है “Bihar Rajya Beej Nigam Limited” (BRBN LTD)

e Suvidha Bihar Portal

BRBN Bihar 2023 Key Highlights

लेख बिहार राज्य बीज निगम (BRBN)
राज्य बिहार
सम्बंधित विभाग कृषि विभाग (Agriculture Department)
उद्देश्य किसानों को निम्न दरों पर अच्छे गुणवत्ता वाले बीज प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट http://brbn.bihar.gov.in/

बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) का उद्देश्य

कृषि उत्पादकता अच्छी किस्म के बीजों पर निर्भर करती है। इसलिए राज्य के किसानों को उच्च किस्म के बीज सस्ती दरों पर प्रदान करने के लिए BRBN Bihar नामक पोर्टल को लांच किया गया है। बिहार राज्य बीज निगम का उद्देश्य कृषि से जुडी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाना एवं किसानों को कम मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना है। BRBN Bihar के माध्यम से किसान अच्छी क्वालिटी वाले बीज प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

बिहार कृषि सम्बंधित अन्य लाभकारी योजनायें

BRBN Bihar 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Bihar BRBN LTD पोर्टल का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल द्वारा बीज खरीद पर होम डीलिवरी की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • बिहार राज्य बीज निगम द्वारा अच्छी किस्म के बीज सस्ती दरों पर मुहैया करवाई जाती है।
  • विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को बीज खरीदने पर अनुदान भी प्राप्त होगा।
  • BRBN Bihar के माध्यम से अच्छी किस्म के बीज मिलने से कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
  • इससे अधिक से अधिक किसान कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं उनकी आर्थिक स्थिति सुद्रण होगी।

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय

क्र०क्षेत्रीय कार्यालय का नामबीज उत्पादन केंद्र
1कुदराभभुआ, मोहनियां, कुदरा (कैमूर), सासाराम, बिक्रमगंज, दिनारा एवं कोचस (रोहतास) बक्सर, आरा (भोजपुर), डेहरी, बरूण (औरंगाबाद)।
2हाजीपुरहाजीपुर (वैशाली)
3भागलपुरभागलपुर
4बेगूसरायबेगूसराय
5शेरघाटीशेरघाटी (गया)

brbn bihar gov in (Statistics)

Application535630+
Seed Distributed95400+
Home delivery89711+
Dealer All over Bihar400+

BRBN Bihar के कार्य

  • BRBN के माध्यम से अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का संग्रहण किया जाता है।
  • किसानों को सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराये जाते हैं।
  • कई प्रकार की कृषि योजनाओं के माध्यम बिहार राज्य के किसानों को बीज वितरण किया जाता है।
  • विभिन्न बीज उत्पादक केंद्र हाजीपुर, भागलपुर, शेरघाटी, कुदरा, बेगूसराय में प्रोसेसिंग यूनिट प्रोसेसिंग के बाद पैकिंग का कार्य किया जाता है।

बिहार राज्य बीज निगम आवेदन के लिए पात्रता

बिहार राज्य बीज अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक किसान होना चाहिए एवं बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल (BRBN) पर पंजीकृत होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • किसान भाई सिर्फ खेती सम्बंधित कार्यों के लिए ही बीज का उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि मांग की गयी बीज का उठाव नहीं किया गया तो 3 सालों तक कृषि सम्बंधित योजनाओं से लाभार्थी को वंचित किया जा सकता हैं।

BRBN Bihar Registration Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

BRBN Bihar Registration | बिहार राज्य बीज निगम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राज्य के किसान जो गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (BRBN Bihar) की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
brbn bihar registration
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “बीज आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
brbn bihar registration
  • इस पेज में आपको कुछ दिशानिर्देश दिए हुए होंगे, आपको इन्हे ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए हुए चेकबॉक्स में टिक लगाना है।
  • इसके बाद आपको निचे तीन विकल्प दिए होंगे जो निम्नप्रकार हैं:-
    • State Scheme: सभी जिलों के लिए
    • NFSM योजना के ज़िलें :- अररिया, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सिवान एवं सुपौल।
    • BGREI योजना के ज़िलें :- पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगरिया, शेखपुरा, बेगुसराय, सारण, वैशाली, शिवहर एवं पं० चम्पारण इन सभी जिलों के लिए।
  • अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अगला पेज खुल जाएगा, यहाँ आपको आपको घटक, अनुदान की राशि, फसल, अधिकतम बीज सीमा की जानकारी दिखाई देंगी।
  • अब आपको अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करके “Apply Now” के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Bihar Beej Registration Form खुल जायेगा।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • बीज आवेदन फॉर्म में सभी विवरण को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद आपको होम डिलीवरी का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टिक लगाकर “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार बिहार बीज रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

नोट: होम डिलीवरी का शुल्क :- गेंहू – 2 .00 रू0 / किग्रा0, दलहन एवं अन्य सभी फ़सल – 5.00 रू0 / किग्रा।

BRBN Application Status Track कैसे करे?

जिन किसानों ने बीज आवेदन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको BRBN Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर “बीज आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Track Your Application” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
BRBN Application Status
  • इस पेज में आपको “DBT Registration Number” दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
  • यदि आपको DBT Registration Number पता नहीं है तो आप ओटीपी के माध्यम से भी आवेदन की स्थिति का पता कर सकते हो।
  • इसके लिए आपको “Regenerate OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको वह ओटीपी निर्धारित बॉक्स में दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

BRBN Farmer Beneficiary List 2023 देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Farmer’s Corner” सेक्शन के अंतर्गत “List Of Beneficial Farmers” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
brbn farmers beneficiary list
  • इस पेज में आपको “मौसम” का चयन करके “Show” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद लाभान्वित होने वालों की सूची आपके सामने खुल जायेगी।
brbn beneficiary farmers list
  • इस प्रकार आप BRBN किसानों की लाभार्थी सूची देख सकते हैं।

वितरण हेतु चयनित कृषकों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको BRBN Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “वितरण हेतु चयनित कृषक” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
Farmers list for distribution
  • इस पेज में आपको मौसम एवं फसल का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको “Show” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।

BRBN Distributor / Dealer Registration कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य बीज निगम (BRBN) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लाइसेंस आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
dealer and distributor registration rules
  • इस पेज में आपको Dealer एवं Distributor Registration से सम्बंधित नियम एवं शर्तें दी हुई होंगी।
  • इन शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर “I Accept” के ऑप्शन पर टिक करें।
  • अब आप अपनी आवश्यकतानुसार डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर में से किसी भी आप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
distributor registration form
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करके “Registered Now” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप BRBN Distributor / Dealer Registration कर सकते हैं।

BRBN App Download कैसे करे?

  • BRBN Mobile App Download करने के लिए सबसे पहले आपको आपने गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में BRBN Bihar टाइप करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल एप आपके सामने आ जाएगा।
  • अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद BRBN Bihar App आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

How to register complaints on BRBN: यदि आप बिहार राज्य बीज निगम से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो आप निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य बीज निगम की आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सुझाव एवं शिकायतें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सुझाव एवं शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
complain register
  • अब फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं शिकायत दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो जायेगी।

BRBN Bihar Important Links

BRBN Bihar Official WebsiteClick Here

BRBN Bihar Helpline Number

बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निचे दिए गए हेल्प्लिन नंबर पर संपर्क करें:-

  • BRBN Customer Care Number 0612-2547066
  • Email ID [email protected]
  • Office Address 6th Floor, Pant Bhawan, Jawahar Lal Nehru Marg, Patna – 80000 (Bihar)

BRBN Bihar FAQs

BRBN Bihar क्या है?

BRBN Bihar बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान उचित दरों पर अच्छी क्वालिटी वाले बीज खरीद सकते हैं।

BRBN की Full Form क्या है?

BRBN की फुल फॉर्म Bihar Rajya Beej nigam है।

बिहार राज्य बीज निगम का मुख्य उद्देश्य क्या है?

किसानों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना ही बिहार राज्य बीज निगम का मुख्य उद्देश्य है।

बिहार राज्य बीज निगम की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

बिहार राज्य बीज निगम की ऑफिसियल वेबसाइट brbn.bihar.gov.in है।

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की स्थापना कब की गयी?

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की स्थापना 18 जुलाई वर्ष 1977 को की गयी।

क्या BRBN पोर्टल के माध्यम से ख़रीदे गए बीजों को घर तक पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है?

जी हाँ, बिहार राज्य के किसान बीआरबीएन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बीज खरीद सकते है एवं ख़रीदे गए बीजों को घर तक पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।

BRBN पोर्टल के माध्यम से बीजों की खरीद के लिए क्या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है?

जी हाँ, BRBN पोर्टल के माध्यम से बीजों की खरीद के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: