Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 2023 | Apni Sarkar Portal Uttarakhand Benefits | उत्तराखंड आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु पंजीकरण | eservices.uk.gov.in Login & Registration Check Status & List

Apni Sarkar Portal Uttarakhand 2023: उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मध्य नज़र राज्य के नागरिकों को घर बैठे महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, रोजगार पंजीकरण एवं अन्य प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अपणि सरकार पोर्टल” को लांच किया गया है।

इस पोर्टल पर राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, जल विभाग, ऊर्जा विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग एवं राज्य के अन्य विभागों की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। Uttarakhand Apni Sarkar Portal पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हमने इस लेख में साझा की है इसके अलावा अपनी सरकार पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की है। इसलिए उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

apni sarkar portal uttarakhand

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड

उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल एक एकीकृत पोर्टल है जिसमे राज्य की सभी आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन मुहैया कराया गया है। अब राज्य के नागरिकों को उत्तराखंड ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर मिलने वाली सेवाएं अपणि सरकार पोर्टल पर मिलेंगी। Uttarakhand Apni Sarkar Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक न केवल आवश्यक दस्तावजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बल्कि आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं, प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं एवं प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड के लांच होने से अब राज्य के नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों का दौरा नहीं करना पड़ेगा इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी। अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जानने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।

Apni Sarkar Portal UK 2023 : Key Highlights

पोर्टल का नाम अपणि सरकार पोर्टल
राज्य उत्तराखंड
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट https://eservices.uk.gov.in/
UK E District Portaledistrict.uk.gov.in

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा अपणि सरकार पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी विभागों की सेवाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को घर बैठे महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों को बनवाने की सुविधा प्रदान करना है।

इस पोर्टल के लांच होने से अब राज्य के नागरिकों को जरुरी दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके आलावा यदि आपके दस्तावेजों में कोई गलत जानकारी दर्ज हुई है तो आप उसका सुधार भी UK Apni Sarkar Portal के माध्यम से कर सकते हो। इस पोर्टल के लांच होने से प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म होगा एवं सरकारी प्रणाली में सुधार होगा।

Apuni Sarkar Portal Uttarakhand के लाभ एवं विशेषताएं

  • Apni Sarkar Portal को उत्तराखंड सरकार द्वारा लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल का लाभ उत्तराखंड राज्य के सभी निवासी उठा सकते हैं।
  • अब राज्य के नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय नहीं जाना होगा।
  • नागरिक इस पोर्टल के जरिये आय, जाति, निवास एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज घर बैठे बना सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलबध हैं।
  • अपणि सरकार पोर्टल पर लगभग 243 सेवाओं को जोड़ा गया है।
  • इस पोर्टल के जरिये सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं प्रणाली में सुधार होगा।
  • भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
  • Apni Sarkar Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध विभागों की सेवाएं

  • राजस्व विभाग
  • सेवायोजन विभाग
  • शहरी विकास विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • पंचायतीराज विभाग
  • मत्स्य विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • जल विभाग

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

इस पोर्टल पर नागरिक निम्नलिखित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-

  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता संग्राम सैनानी प्रमाण पत्र
  • पर्वतीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीकरण
  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण
  • वृद्धावस्था / विधवा / विकलांग पेंशन योजना में आवेदन
  • परिवार रजिस्टर नक़ल एवं अन्य कई सेवाएं उपलब्ध है।

अपणि सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Apni Sarkar Portal Online Registration: अपणि सरकार पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मुहैया कराई जाती है। पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी प्रकार की सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Apni Sarkar Portal Registration के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको अपणि सरकार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “अपणि सरकार पोर्टल” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
apni sarkaar portal registration
apni sarkar login
  • इस पेज में आपको “यहाँ साइन अप करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Apni Sarkar Portal रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
apni sarkaar portal online registration form
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे ईमेल आईडी, लिंग, नाम, मोबाइल नंबर, जिला, तहसील, आवेदक का नाम आदि दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक विवरणों को दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Apni Sarkar Portal Uttarakhand Login कैसे करें?

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन होना होगा। लॉगिन होने के बाद आप पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आपको अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पर आपको “अपणि सरकार पोर्टल” के अंतर्गत “व्यक्तिगत लॉग इन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
apni sarkar login
  • इस पेज में आपको उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “साइन इन करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।

प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन एवं लॉग इन होने के बाद आप विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो। Apni Sarkar Portal UK के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों हेतु आवेदन करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन होना होगा।
  • लॉगिन होने के बाद आपको “नए आवेदन के लिए अनुरोध करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
apuni sarkar portal apply online
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको विभाग, सेवा प्रकार एवं सेवा का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको फोटो एवं अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरणों को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप घर बैठे अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्रों / दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हो।

नोट: अपलोड की जाने वाली फोटो का आकार 200kb. से कम होना चाहिए। अपलोड किये जाने वाले दस्तावेज़ का आकार 800kb. से कम होना चाहिए, केवल पीडीएफ फाइल अपलोड करें।

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

आवेदित प्रमाण पत्रों के आवेदन की स्थिति जानने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें:-

  • सर्वप्रथम आपको अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
application status
  • इस पेज में आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

प्रमाण पत्र सत्यापित करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “प्रमाण पत्र सत्यापित करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
verify certificate
  • यहाँ पर आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आप प्रमाण पत्र सत्यापित कर सकते हैं।

Apni Sarkar Portal Uttarakhand FAQs

अपणि सरकार पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल सरकारी विभागों की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की गयी है। जिससे राज्य के नागरिक घर बैठे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।

इस पोर्टल पर कितने विभागों की सेवाएं उपलब्ध है?

इस पोर्टल पर राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, सेवायोजन विभाग, ऊर्जा विभाग, मत्स्य विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं अन्य विभागों की सेवाएं प्रदान की गयी है।

Apni Sarkar Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://eservices.uk.gov.in/ है।

अपणि सरकार पोर्टल को लॉंच करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है।

Apni Sarkar Poral Online Registration Kaise Kare?

आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी इस लेख में दर्ज है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: