Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

[PDF] मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड | Death Certificate Form MP PDF

Madhya Pradesh Death Certificate Application Form PDF Download: मृत्यु प्रमाण पत्र व्यक्ति की मृत्यु के बाद राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस प्रमाण पत्र में मृत व्यक्ति का नाम, पता, मृत्यु का कारण, मृत्यु की तारीख एवं स्थान आदि बातों का उल्लेख होता है। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक की मृत्यु का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। MP Mrityu Praman Patra का उपयोग कई प्रकार की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा करने में किया जाता है। दोस्तों इस लेख में हम आपको Death Certificate MP बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान कर रहें हैं, इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म पीडीऍफ़

दोस्तों, जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण 21 दिनों के भीतर कराना अनिवार्य है। क्योकि इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता कई प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में पड़ती है जैसे यदि मृत व्यक्ति के नाम पर कोई बीमा पॉलिसी है तो उसका क्लेम उठाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र का होना जरुरी है। इसके अलावा अन्य कई सरकारी कार्यों जैसे मृत व्यक्ति के बैंक खाते से जमा राशि निकालने के लिए, राशन कार्ड में नाम हटवाने के लिए, संपत्ति अपने नाम करने के लिए, पेंशन बंद करने के लिए आदि। Death Certificate MP Gram Panchayat Download Form PDF की जानकारी इस लेख में उल्लेखित है।

Death Certificate Form MP PDF

MP Death Certificate Apply Online

राज्य सरकार द्वारा एमपी डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है। राज्य के नागरिक अब घर बैठे MP Death Registration कर पाएंगे। ऑनलाइन मृत्यु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का वर्णन हमने इस लेख में प्रदान की है। यदि आप मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप इस लेख के माध्यम से Death Certificate Form MP PDF | मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो।

MP Death Certificate Form PDF

लेख मृत्यु प्रमाण पत्र फॉर्म
राज्य मध्य प्रदेश
सम्बंधित विभाग राजस्व विभाग
लाभार्थी राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
Death Certificate MP Gram Panchayatयहाँ क्लिक करें

Required Documents for Madhya Pradesh Death Certificate

  • मृत व्यक्ति का आधार कार्ड।
  • मृत व्यक्ति की पहचान प्रमाण।
  • शपथ पत्र।
  • एफआईआर कॉपी (दुर्घटना के कारण मृत्यु के मामले में)।
  • अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र का कारण।
  • सामान्य मृत्यु पर पंचायत रिपोर्ट।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र रिपोर्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म।
  • आवेदक का आधार कार्ड।

Birth and Death Registration Madhya Pradesh Fee Details

TimeFee
21 दिन के भीतर मृत्यु का पंजीकरण  Rs. o
21 से 30 दिनों के भीतर मृत्यु RegistrationRs. 2
30 दिन से 1 वर्ष के अंतर्गत मृत्यु का पंजीकरण Rs. 5
1 वर्ष के बाद मृत्यु का पंजीकरण Rs. 10

Apply Online For Madhya Pradesh Death Certificate | MP Death Registration

ऐसे उम्मीदवार जो एमपी डेथ रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह निचे दिए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको Birth & Death Registration की ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आपको लॉगिन सेक्शन के अंतर्गत “General Public Signup” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Registration” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर “लॉगिन आईडी” एवं “एक्टिवेशन लिंक” भेजी जायेगी, इस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करके आप अपना पासवर्ड सेट कर लें।
  • इसके बाद आपको Birth & Death Registration Portal पर लॉगिन होना है।
  • लॉगिन होने के बाद आपको “Death” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के Death Certificate Registration Form MP खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको मृत व्यक्ति का नाम, मृत्यु की तिथि, स्थान, लिंग, आदि विवरणों को दर्ज करना होगा।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Save” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।

नोट: इसके अलावा आप MP E District Portal, MP Online Kiosk, लोक सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आप निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके मध्य प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हो।
  • उसके बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही सही भरें एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद राजस्व विभाग में जाकर जमा करा दें।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: