Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

Dhani One Freedom Card Apply Online: जाने कैसे मिलेगा 5 लाख का लोन, अभी करें ऑनलाइन आवेदन

Dhani One Freedom Card: आज के समय में लगभग सभी व्यक्ति डेबिट कार्ड (Debit Card) अथवा क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं। इन कार्ड्स के जरिये हमें कई प्रकार की सुविधायें मिलती है जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, बिल का भुगतान, आदि। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कार्ड के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जिसके अंतर्गत आप 5 लाख रूपए तक का लोन बिना ब्याज के ले सकते हैं, इस कार्ड के जरिये आप निःशुल्क डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, अपना इलाज करा सकते हैं, 50% डिस्काउंट पर दवाइयां खरीद सकते हैं, और दवाइयों की फ्री डिलीवरी प्रदान की जाती है आदि सुविधायें इस कार्ड के अंतर्गत प्रदान की जाती है। इस कार्ड का नाम Dhani One Freedom Card है। इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इस कार्ड के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधायें, सब्सक्रिप्शन फीस, प्लान्स, लाभ, आदि की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी। इसलिए Dhani One Freedom Card से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Dhani One Freedom Card क्या है?

Dhani One Freedom Card एक App-Based Credit Line Card है। इस कार्ड फिजिकल रूप में उपलब्ध होता है, जिसका उपयोग आप ATM से पैसे निकालने, ऑनलाइन शॉपिंग करने, बिलों का भुगतान करने एवं कई प्रकार के वित्तीय लेनदेन में कर सकते हैं। इस कार्ड की खास बात यह है की इस कार्ड के जरिये आपको Credit (Loan) 0% पर मिलता है। इस कार्ड के जरिये आपको जो भी लिमिट आपको मिलती है, उसका इस्तेमाल आप अपने कार्यों में कर सकते हैं, और बिना ब्याज (0% Interest) के EMI में भुगतान भी कर सकते हैं। जैसा की कार्ड के नाम से विदित है की Freedom यानि ब्याज से आजादी। Dhani Card के जरिये आप 5 लाख तक का Loan 24 महीनो के लिए बिना ब्याज के लिया जा सकता हैं। बिना इनकम प्रूफ, गारंटी के सिर्फ KYC Documents के जरिये आपको Instant Loan मिल जाता है। Dhani One Freedom Card से जुडी अन्य जानकारी के लिए लेख को पूरा जरुर पढ़ें।

dhani one freedom card

Dhani One Freedom Card Details In Hindi

कार्ड का नाम Dhani One Freedom Card
कार्ड का प्रकार App-Based Credit Line Card
कार्ड के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाएं वित्तीय लेनदेन पर कैशबैक,
दवाइयों की खरीददारी पर 50% डिस्काउंट,
24 महीने तक 0% ब्याज पर लोन,
दवाइयों की फ्री डिलीवरी,
Dhani App के माध्यम से डॉक्टर से निशुल्क परामर्श,
EMI के अंतर्गत सरल भुगतान
यह कार्ड कौन-कौन ले सकता हैं भारत के नागरिक
एप का नाम Dhani App
लोन पर कितना ब्याज देना होगा 0% 24 महीने तक
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.dhani.com/one-freedom/
हेल्पलाइन/कस्टमर केयर नंबर 0124-6165722

Dhani One Freedom Card कैसे लें?

आप Dhani Freedom Card हेतु घर बैठे अपने फ़ोन के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपको Dhani App को इनस्टॉल करना है। उसके बाद स्वयं को धनी एप के अंतर्गत पंजीकृत करना है। उसके बाद KYC Documents अपलोड करके Dhani One Freedom Card के लिए आवेदन करें। यदि आप पात्र होंगे तो आपको कार्ड आसानी से मिल जाएगा।

Dhani Super Saver Card Kaise Banaye

Dhani One Freedom Card Benefits (लाभ)

  • इस कार्ड के जरिये आप बिना किसी इनकम प्रूफ, ESC Proof के 5 लाख रूपए तक का तुरंत लोन (Instant Loan) ले सकते हैं।
  • इस कार्ड के जरिये लिए गए लोन पर 24 महीने तक कोई ब्याज नहीं लिया जाता है।
  • Dhani One Freedom Card के जरिये आप पुरे भारत में कहीं भी इलाज करवा सकते हैं।
  • आप 30 दिनों तक डॉक्टर से मुफ्त सलाह App के जरिये ले सकते हैं।
  • लोन हेतु आवेदन करने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं, आप सिर्फ मोबाइल फ़ोन के माध्यम से घर बैठे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस कार्ड के जरिये दवाइयां, Health Checkup और सम्पूर्ण इलाज भी करा सकते हैं।
  • इस कार्ड के जरिये प्रत्येक लेनदेन पर आपको कैशबैक मिलता है।
  • दवाइयों में 50% तक की छूट मिलती हैं, और दवाइयां घर तक मुफ्त में डिलीवर होंगी।
  • किसी भी बैंक का विवरण देना आवश्यक नहीं।
  • आधार KYC करके तुरंत Loan Approval मिल जाता है।
  • Free Demat Account

Dhani One Freedom Card Eligibility (पात्रता मानदंड)

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 22 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक का CIBL Score ठीक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए।
  • Saving Account के साथ इंटरनेट बैंकिंग की जरुरत पड़ सकती हैं।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

Dhani One Freedom Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर

Dhani One Freedom Card Fee & Charges

  • अलग-अलग प्लान के अनुसार अलग-अलग Subscription Fees देय है।
  • तय तिथि के अंतर्गत भुगतान न करने पर पेनल्टी और चार्जेज देना होता है।
  • सभी Charges के ऊपर 18% तक GST देना होता है।
  • भुगतान के लिए ज्यादा से ज्यादा समय के लिए आपको 35% ब्याज देना पद सकता हैं।

Dhani One Freedom Card Apply Online कैसे करें?

Dhani One Freedom Card के लिए Online Apply आप घर बैठे मोबाइल फ़ोन के माध्यम से कर सकते हैं। धनी वन फ्रीडम कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु आप निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाकर Dhani App को Download और Install करना होगा।
  • एप इनस्टॉल करने के बाद आपको Dhani App को ओपन करना है।
  • एप ओपन होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से Sign UP करना है।
  • इसके बाद आपको “Dhani One Freedom Card” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद KYC Documents जैसे Aadhaar Card और Pan Card Upload करना होगा।
  • यदि आप Eligible होंगे तो आपको Credit Line मिल जायेगी।
  • Dhani One Freedom Card का इस्तेमाल आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।
  • समय पर भुगतान करने पर आपको Eligibility बढ़ जाती है।

Dhani One Freedom Card Use कैसे करें

दोस्तों, Dhani आपको जो कार्ड मुहैया कराता है, यह कार्ड ATM की तरह Physical कार्ड होता है। इस कार्ड का इस्तेमाल आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। इस कार्ड का इस्तेमाल आप ATM से पैसा निकालने, कार्ड स्वाइप या कार्ड डिटेल्स दर्ज करके ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हो।

Dhani One Freedom Helpline Number

दोस्तों, धनी वन फ्रीडम कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें अन्यथा ईमेल आईडी पर मेल करें:-

  • हेल्पलाइन नंबर: 0124-6165722
  • ईमेल आईडी: [email protected]

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: