e SAHAJ Portal: केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने 18 सितम्बर 2018 को “e SAHAJ” ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया है. यह प्लेटफार्म प्राइवेट कंपनियों को सुरक्षा मंजूरी देने का कार्य करता है. यह पोर्टल व्यक्तियों एवं कंपनियों को आवेदन ऑनलाइन जमा करने एवं स्थिति देखने में सहायता करेगा. इस पोर्टल के माध्यम से सूचना प्रारूपों का मानकीकरण भी किया जाता है. इस लेख के माध्यम से हम आपको e SAHAJ Portal से सम्बंधित सभी आवश्यक विवरण साझा कर रहें हैं. इसलिए ई सहज पोर्टल के अंतर्गत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं e SAHAJ Portal Online Registration, esahaj.gov.in Login की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.
Show Contents
e SAHAJ Security Clearance Online Portal
लाइसेंस, परमिट, अनुबंध इत्यादि की अनुमति के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी जरूरी होती है. नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा मंजूरी प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने ई सहज पोर्टल को लांच किया है. यह पोर्टल राष्ट्रीय सुरक्षा की अनिवार्यताओं को पूरा करने, व्यापार को आसान बनाने और देश में निवेश को बढ़ावा देने के बीच संतुलन बनाने में मदद करेगा. मंत्रालय ने पिछले एक साल में सुरक्षा मंजूरी के करीब 1,100 मामलों को मंजूरी प्रदान की है. ई सहज पोर्टल के लांच होने से नागरिकों को सुरक्षा मंजूरी लेने के लिए किसी भी सरकारी अधिकारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी.
e SAHAJ Portal Key Highlights
पोर्टल का नाम | E Sahaj Portal |
सम्बंधित विभाग | नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार |
उद्देश्य | सुरक्षा मंजूरी प्रदान करने के लिए |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://esahaj.gov.in/ |
ई सहज पोर्टल का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा ई सहज पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा मंजूरी की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और निगरानी में रखा जा सकता है. यह पोर्टल नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से जुड़े कार्यालयों द्वारा सुरक्षा मंजूरी देने की प्रक्रिया को स्वचालित करता है। इससे अन्य प्रक्रियाओं के तुरंत संपादन होने की उम्मीद है. इस पोर्टल के जरिये लोग ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों तक पहुँचने और समय पर निर्णय लेने में सक्षम होंगे.
पोर्टल पर उपलब्ध सुरक्षा मंजूरी के प्रकार
सुविधा | द्वारा संसाधित | आवेदन पत्र का प्रकार |
पोर्टल पर नया पंजीकरण | विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य आवेदक / उपयोगकर्ता | – |
शेड्यूल ऑपरेटर परमिट के लिए सुरक्षा मंजूरी | मोका (डीटी अनुभाग) | बी |
गैर-अनुसूचित ऑपरेटर परमिट के लिए सुरक्षा मंजूरी | मोका (डीटी अनुभाग) | बी |
अनुसूचित कम्यूटर एयरलाइंस के लिए सुरक्षा मंजूरी | मोका (डीटी अनुभाग) | बी |
ग्रीनफील्ड/ब्राउनफील्ड हवाई अड्डों के लिए बोलीदाताओं की मंजूरी | MOCA (विज्ञापन अनुभाग) | बी |
उड़ान समाशोधन एजेंसी के लिए सुरक्षा मंजूरी | डीजीसीए | बी |
निजी उपयोग के लिए विमान के आयात/अधिग्रहण के लिए सुरक्षा मंजूरी | डीजीसीए | बी |
विदेशी एयरक्रू अस्थायी प्राधिकरण के लिए सुरक्षा मंजूरी | डीजीसीए | इ |
उड़ान प्रशिक्षण संगठन के लिए सुरक्षा मंजूरी | डीजीसीए | बी |
एक हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रतिबंधित क्षेत्र में काम करने के इच्छुक रियायती/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सुरक्षा मंजूरी | बीसीएएस | बी |
ब्राउन हैंडलिंग एजेंसी के लिए सुरक्षा मंजूरी | बीसीएएस | बी |
एक खानपान प्रतिष्ठान के लिए सुरक्षा मंजूरी | बीसीएएस | बी |
विनियमित एजेंटों के लिए सुरक्षा मंजूरी | बीसीएएस | बी |
एक सहायक सेवा प्रदाता के लिए सुरक्षा मंजूरी | बीसीएएस | बी |
e SAHAJ Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
e Sahaj Portal Online Registration: ई सहज पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको e SAHAJ Portal की ऑफिसियल वेबसाइट esahaj.gov.in पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Registration” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा.
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे Company/Firm का नाम, व्यक्ति का नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके “Register” बटन पर क्लिक करना होगा.
- उसके बाद अगले चरण में आपको निम्नलिखित विवरणों को दर्ज करना होगा.
- आवेदन विवरण
- कंपनी विवरण
- विदेशी सहयोगी विवरण
- निदेशक मंडल विवरण
- शेयरधारक विवरण
- आपराधिक मामलों का विवरण
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा.
- इस प्रकार आपका ई सहज पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
e SAHAJ Portal Login
- सर्वप्रथम आपको e SAHAJ Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको लॉग इन सेक्शन दिखाई देगा.
- यहाँ पर आपको लॉग इन आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा.
- इस प्रकार आपका पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे.
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |