Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022: किसी भी देश की प्रगति का आधार शिक्षा है। इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार अपने स्तर पर शिक्षा सम्बन्धी योजनायें शुरू करती रहती है। इसी प्रकार झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा में उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए एक नयी योजना शुरू की है, इस योजना का नाम “जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना” है। इस लेख में हम आपको Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022 के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022
- Key Highlights Of Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana
- जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
- Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- चुने जाने वाले छात्रों का खर्च
- झारखण्ड मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2022 पात्रता मानदंड
- आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022 में आवेदन कैसे करें?
- Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana – FAQs
Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022
झारखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2022 में पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी। इस छात्रवृत्ति योजना का नाम जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय के नाम पर रखा गया है। जयपाल सिंह मुंडा झारखण्ड राज्य के पहले आदिवासी छात्र थे जिन्होंने इंग्लैंड में शिक्षा प्राप्त की थी। जयपाल सिंह मुंडा ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए, ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मैडल भी जिताया था। इसके अलावा जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर कई कीर्तिमान ख़िताब भी दर्ज है।
झारखण्ड में इस महान व्यक्ति की याद में इनके द्वारा अर्जित किये सम्मान एवं देश के योगदान में अपनी भूमिका निभाने वाले जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर यह योजना शुरू की गयी। ताकि देश के युवा इस महान व्यक्तित्व के धनी जयराम सिंह मुंडा के बारे में जान सके एवं इनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ सके। Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana के माध्यम से झारखण्ड के युवाओं के पास विदेशों में जाकर अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा मौका है।
Key Highlights Of Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana
योजना का नाम | जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना |
राज्य | झारखण्ड |
सम्बंधित विभाग | अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग |
उद्देश्य | आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के आदिवासी बच्चे |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jharkhand.gov.in/welfare |
झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022
जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
झारखण्ड सरकार द्वारा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी जनजाति के होनहार छात्रों को ऑक्सफ़ोर्ड, केम्ब्रिज जैसी बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका प्रदान करना है। ताकि छात्र बिना किसी वित्तीय व्यवधान के अपनी पढ़ाई जारी रख सके एवं अपने सपनों को पूरा कर सके। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10 प्रतिभावान छात्रों का चयन किया जाता है। एवं उन्हें विदेशों में पढ़ने के छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाती है।
Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के लाभ एवं विशेषताएं
- इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार प्रतिवर्ष 10 अनुसूचित जाति के छात्रों का चयन किया जाएगा।
- इस स्कीम के अंतर्गत आदिवासी छात्रों को विदेश की जानी-मानी यूनिवर्सिटी में पढने का मौका मिलेगा।
- जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में पढने वालो छात्रों का सम्पूर्ण खर्चा सरकार उठाएगी।
- इस स्कीम के माध्यम से चुने गए लाभार्थियों को ऑक्सफ़ोर्डम, केम्ब्रिज जैसे उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों में 22 विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षार्थी मानव विज्ञान,जलवायु परिवर्तन, अर्थशास्त्र, विधि, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, कृषि, कला और संस्कृति, पर्यटन आदि जैसे 22 अलग-अलग विषयों में से किसी भी विषय में आगे की शिक्षा ले सकते हैं।
- यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है, जो होनहार होने के बावजूद भी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण कम में संतोष करना पड़ता है।
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना ऑनलाइन फॉर्म
चुने जाने वाले छात्रों का खर्च
- शिक्षण शुल्क,
- पुस्तकों का शुल्क
- आवश्यक उपकरण,
- वार्षिक अनुरक्षण भत्ता,
- वीजा शुल्क,
- हवाई यात्रा खर्च,
- स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम,
झारखण्ड मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2022 पात्रता मानदंड
- इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 12,00,000 रूपए या इससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना में सिर्फ अनुसूचित जनजाति के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
- मास्टर डीग्री एम फिल डिग्री के लिए अभ्यर्थी के स्नातक की डिग्री में 55% या इससे अधिक अंक होने चाहिए एवं सम्बंधित विषय में 2 वर्ष का शिक्षण कार्य वांछनीय होगा।
- ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास अनुभव हैं, उन्हें इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जायेगी।
- इस योजना का लाभ किसी भी विद्यार्थी को किसी भी विशेष पाठ्यक्रम के लिए मात्र एक बार ही दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana 2022 में आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम आवेदक को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय पहुंचकर आप वहां से जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें।
- अब आवेदन में पूछी गयी समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक एवं सही-सही दर्ज करें।
- अब फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करा दें।
- इस प्रकार आप जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
Jaipal Singh Munda Scholarship Yojana – FAQs
गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बच्चों को शिक्षा प्राप्त हेतु शिक्षा में मदद करने के लिए जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी है।
इस स्कीम को झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
इस स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी हमने उक्त लेख में विस्तारपूर्वक साझा की है।
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।