NREGA Job Card List MP 2021-22: मध्य प्रदेश के जिन अकुशल श्रमिकों ने मनरेगा के तहत रोजगार पाने के लिए आवेदन किया है, वह मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड सूची 2021 में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम इस सूची में दर्ज होता है, उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की और से जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके तहत उन्हें 100 दिन गारंटी के साथ रोजगार प्रदान किया जाता है।
महत्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (MGNREGA) के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को 100 दिन गारंटी के साथ रोजगार प्रदान किया जाता है। मनरेगा योजना का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इस विभाग द्वारा मनरेगा योजना से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप देने एवं ऑनलाइन सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर प्रत्येक वित्तीय वर्ष की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट एवं मनरेगा के तहत गाँव में किये जाने वाले विकास कार्यों का ब्यौरा दर्ज होता है।
Show Contents
NREGA Job Card List MP 2021-22
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक बिना किसी सरकारी दफ्तर जाए, घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के जिन श्रमिकों ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है, वह नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको MP NREGA Job Card List 2021 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहें हैं। मनरेगा योजना व लिस्ट से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश 2021 में अपने नाम की जाँच राज्य के वही लोग कर सकते हैं जिन्होंने मनरेगा योजना में आवेदन किया है। जिन उम्मीदवारों का नाम MP NREGA Job Card List 2021-22 में होगा उन्हें जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके अंतर्गत श्रमिक को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ प्रदान किया जाता हैं। राज्य के ऐसे श्रमिक जो अभी भी इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं, वह अपने नजदीकी ग्राम पंचायत जाकर जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले रोजगार एवं अन्य लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। नरेगा जॉब कार्ड में श्रमिक का व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवरण दर्ज होता है, एवं उसके द्वारा किये गए कार्य का विवरण दर्ज होता है। नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश की जांच करके आप यह जान सकते हैं की आपके क्षेत्र के कौन-कौन से लोग मनरेगा के तहत कार्य कर रहें हैं।
नरेगा मेट पंजीयन फॉर्म – Narega Met Kaise Bane Application Form
MP NREGA Job Card List 2021 Details
लेख | NREGA Job Card List MP 2021 |
योजना का नाम | मनरेगा योजना |
सम्बंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार (Ministry Of Rural Development, Government Of India) |
उद्देश्य | श्रमिकों को गारंटी के साथ रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के श्रमिक वर्ग |
वर्ष | 2021 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in mnregaweb2.nic.in |
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल जिलों के नाम
AgarMalwa (आगर मालवा) | Khargone (खरगौन) |
Alirajpur (अलीराजपुर) | Mandla (मंडला) |
Anuppur (अनूपपुर) | Mandsaur (मंदसौर) |
Ashok Nagar (अशोकनगर) | Morena (मुरैना) |
Balaghat (बालाघाट) | Narsinghpur (नरसिंहपुर) |
Barwani (बड़वानी) | Neemuch (नीमच) |
Betul (बैतूल) | Niwari (निवाड़ी) |
Bhind (भिण्ड) | Panna (पन्ना) |
Bhopal (भोपाल) | Raisen (रायसेन) |
Burhanpur (बुरहानपुर) | Rajgarh (राजगढ़) |
Chhatarpur (छतरपुर) | Ratlam (रतलाम) |
Chhindwara (छिंदवाड़ा) | Rewa (रीवा) |
Damoh (दमोह) | Sagar (सागर) |
Datia (दतिया) | Satna (सतना) |
Dewas (देवास) | Sehore (सीहोर) |
Dhar (धार) | Seoni (सिवनी) |
Dindori (डिंडौरी) | Shahdol (शहडोल) |
Guna (गुना) | Shajapur (शाजापुर) |
Gwalior (ग्वालियर) | Sheopur (श्योपुर) |
Harda (हरदा) | Shivpuri (शिवपुरी) |
Hoshangabad (होशंगाबाद) | Sidhi (सीधी) |
Indore (इंदौर) | Singrouli (सिंगरौली) |
Jabalpur (जबलपुर) | Tikamgarh (टीकमगढ़) |
Jhabua (झाबुआ) | Ujjain (उज्जैन) |
Katni (कटनी) | Umaria (उमरिया) |
Khandwa (खण्डवा) | Vidisha (विदिशा) |
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 कैसे देखें?
Nrega Job Card List 2021-22 MP Online: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार (Ministry Of Rural Development, Government Of India) की ऑफिसियल वेबसाइट पर एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट जारी होती है। मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे श्रमिक जो mp mgnrega muster roll 2021 में आपने नाम की जाँच करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें: –
- सर्वप्रथम आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Job Card” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने राज्यों की सूची खुल जाएगा।
- इस सूची में आपको “Madhya Pradesh” स्टेट के लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना होगा।
- सभी विवरणों का चयन करने के बाद “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड 2021-22 लिस्ट खुल जायेगी।
- इस सूची में उम्मीदवार अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
बिना जॉब कार्ड के पंजीकृत श्रमिकों की लिस्ट कैसे देखें?
Registered Person Without Job Card List 2021 चेक करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम उम्मीदवार को मनरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Reports” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको केप्चा कोड दर्ज करके “Verify Code” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको वित्तीय वर्ष एवं राज्य के नाम का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको “Beneficiary Details” सेक्शन के अंतर्गत “Job Card Not Issued” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में आपको जिले (District), ब्लॉक, एवं पंचायत के नाम पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने बिना जॉब कार्ड के पंजीकृत व्यक्तियों की लिस्ट खुल जायेगी।
- इस सूची में उम्मीदवार अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।