प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021| PM Kisan Mandhan Yojana Apply Online| किसान पेंशन योजना | प्रधानमंत्री मोदी किसान पेंशन योजना | किसान पेंशन योजना 3000रू| प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना In Hindi | पीएम किसान मानधन योजना आवेदन फॉर्म
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021: हेलो दोस्तों आज हम एक और योजना से हमारे किसान भाइयों को अवगत कराने जा रहे है जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना जिसे किसान पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana (PMKMY) के अंतर्गत किसानों भाइयों को मिलेंगे 3000 रूपए प्रतिमाह। आइये जानते हैं इस योजना से जुडी महत्वपूर्ण बातें.
प्रधानमंत्री किसान योजना एक सरकारी योजना है, जो किसानों के हित के लिए उनके बृद्धावस्था को संरक्षण प्रदान करने के लिए लांच की गयी है. इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमान्त किसानों को सामाजिक सुरक्षा के लिए है. 18 से 40 वर्ष की आयु में गिरने वाली 2 हेक्टेयर तक की खेती करने वाले सभी छोटे और सीमांत किसान, जिनके नाम 01.08.2019 को राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि रिकॉर्ड में दिखाई देते हैं, योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
Show Contents
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | PM Kisan Pension Yojna 2021
- पीएम किसान मानधन योजना की संक्षिप्त जानकारी
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का उद्देश्य
- पीएम किसान मानधन योजना 2021
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की मुख्य विशेषताएं एवं लाभ
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए पात्रता
- किसान पेंशन योजना 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | किसान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- प्रवेश आयु विशिष्ट मासिक योगदान
- PM Kisan Mandhan Yojana Helpline Number
- FAQs
- प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना क्या है?
- किसान पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरें?
- किसान पेंशन योजना में फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?
- केंद्र सरकार किसानों के लिए क्या योजना बना रही है?
- प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना लिस्ट 2020
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | PM Kisan Pension Yojna 2021
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत, 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद, किसानों को 3000 रूपए प्रतिमाह पेंशन राशि देय होगी. यदि किसी कारणवश पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को पेंशन का 50 प्रतिशत यानि 1500 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna | ऑनलाइन निक्षय पोषण एप्लीकेशन फॉर्म |
Balak Balika Protsahan Yojana | PM Kisan FPO Yojana |
किसान पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 18 से 40 वर्ष के बीच के आवेदकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक मासिक योगदान 55 से 200 रुपये प्रति माह तक करना होगा। एक बार आवेदक 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद पेंशन राशि का दावा कर सकता है. इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचा दी जायेगी.
पीएम किसान मानधन योजना की संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | छोटे एवं सीमान्त किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://maandhan.in/ |
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का उद्देश्य
इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को बुढ़ापे में (60 वर्ष) आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह 3000 रूपए की पेंशन दी जाती है. यदि किसी कारणवश उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को 50 प्रतिशत राशि दी जाती है.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास छात्र – छात्राओं को मिल रही है 11 हजार रूपए की छात्रवृत्ति,लाभ लेने के लिए ऐसे करे आवेदन
पीएम किसान मानधन योजना 2021
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत उम्मीदवार द्वारा 50% प्रीमियम का अनुदान दिया जाएगा बाकी का 50% प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वह अपनी नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का सालाना बजट 10774.5 करोड़ रूपए रखा गया है.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की मुख्य विशेषताएं एवं लाभ
- इस योजना का हिस्सा असंगठित क्षेत्र के छोटे एवं सीमान्त किसान हो सकते हैं.
- पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थी को प्रतिवर्ष 36000 रूपए की पेंशन प्रदान की जाएगा.
- यह एक स्वच्छित एवं अंशदायी पेंशन योजना है.
- इस योजना का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- PM Kisan Maandhan Yojana 2021 के अंतर्गत मासिक प्रीमियम 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक देय होगा.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए पात्रता
- देश के छोटे और सीमान्त किसानों को इस योजना के पात्र माना जाएगा.
- संबंधित राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि होनी चाहिए.
- प्रार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Status
किसान पेंशन योजना 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- खेत की खसरा खतौनी
- आय प्रमाण-पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana 2021
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | किसान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप स्वयं भी इस योजना में घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो. आवेदन करने संबधी प्रक्रिया हम साझा करने जा रहे है.
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- आधिकारिक वेबसाइट: https://maandhan.in/
- वेबसाइट ओपन के बाद “Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana” लिंक पर क्लिक करना है.
- इसके बाद नीचे स्क्रोल करके “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा. इस पेज पर आपको “Self Enrollment” लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको मोबाइल नंबर डालकर Proceed बटन पर क्लिक करना होगा.
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भरकर “Generate OTP” पर क्लिक करना होगा.
- “Generate OTP” पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. अब आपको OTP डालकर Proceed बटन पर क्लिक करना होगा.
- इस प्रकार आप login हो जाओगे और आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा.
- डेशबोर्ड में आपको “Enrollment” मेनू में जाकर “Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana” लिंक पर क्लिक करना है.
- Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana” लिंक क्लिक करते ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
- मांगी गई सारी जानकारी सही से भर कर फॉर्म सबमिट कर दें और “सब्सक्राइबर आईडी” संभाल के रख लीजिए
प्रवेश आयु विशिष्ट मासिक योगदान
प्रवेश आयु (वर्ष) (ए) | सेवानिवृत्ति आयु (B) | सदस्य का मासिक योगदान (रु) (C) | केंद्रीय सरकार का मासिक योगदान (रु) (डी) | कुल मासिक योगदान (रुपये) (कुल = सी + डी) |
---|---|---|---|---|
18 | 60 | 55.00 | 55.00 | 110.00 |
19 | 60 | 58.00 | 58.00 | 116.00 |
20 | 60 | 61.00 | 61.00 | 122.00 |
21 | 60 | 64.00 | 64.00 | 128.00 |
22 | 60 | 68.00 | 68.00 | 136.00 |
23 | 60 | 72.00 | 72.00 | 144.00 |
24 | 60 | 76.00 | 76.00 | 152.00 |
25 | 60 | 80.00 | 80.00 | 160.00 |
26 | 60 | 85.00 | 85.00 | 170.00 |
27 | 60 | 90.00 | 90.00 | 180.00 |
28 | 60 | 95.00 | 95.00 | 190.00 |
29 | 60 | 100.00 | 100.00 | 200.00 |
30 | 60 | 105.00 | 105.00 | 210.00 |
31 | 60 | 110.00 | 110.00 | 220.00 |
32 | 60 | 120.00 | 120.00 | 240.00 |
33 | 60 | 130.00 | 130.00 | 260.00 |
34 | 60 | 140.00 | 140.00 | 280.00 |
35 | 60 | 150.00 | 150.00 | 300.00 |
36 | 60 | 160.00 | 160.00 | 320.00 |
37 | 60 | 170.00 | 170.00 | 340.00 |
38 | 60 | 180.00 | 180.00 | 360.00 |
39 | 60 | 190.00 | 190.00 | 380.00 |
40 | 60 | 200.00 | 200.00 | 400.00 |
PM Kisan Mandhan Yojana Helpline Number
यदि आपको इस योजना के सम्बद्ध में और अधिक जानकारी चाहिए या प्रीमियम के सम्बन्ध में जानकारी हांसिल करनी है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर बात करके जानकारी प्राप्त कर सकते हो:-
- Helpline: 1800-3000-3468
- E-Mail: [email protected]
यह भी पढ़ें
FAQs
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना क्या है?
किसान पेंशन योजना का शुभारम्भ पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानो की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मासिक 3000 रु की राशि 60 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी |
किसान पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरें?
आप ऑफिसियल पर जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है इसके अलावा आप किसी भी ईमित्र केंद्र में जाकर वह अपना पेंशन फॉर्म भरवा सकते है| इसके बारे में डिटेल में इनफार्मेशन हमने ऊपर पहले से दी है तो आप कृपया पढ़ ले|
किसान पेंशन योजना में फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?
किसान मानधन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कभी भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है| अभी तक लास्ट डेट की कोई ऑफिसियल न्यूज़ पोर्टल पर नहीं आयी है तो आप आज ही जल्दी जल्दी आवेदन करे|
केंद्र सरकार किसानों के लिए क्या योजना बना रही है?
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए समय-समय पर कई योजनाओं का निर्माण किया है जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना, और प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना इत्यादि|
प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना लिस्ट 2020
प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना की लिस्ट ऑफिशल वेबसाइट पर डाल दी गई है| आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, यह आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर याद होना चाहिए|