Rajasthan Free Mobile Yojana 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) जी द्वारा वित्तीय बजट 2022-23 को पेश करते समय राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में आने वाले परिवारों की महिलाओं को फ्री में मोबाइल फ़ोन देने की घोषणा की थी. राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत दिए जाने वाले स्मार्टफ़ोन में लगभग 3 वर्षों तक प्रत्येक महीने 05 से 10 जीबी डाटा फ्री में दिया जाएगा, इसके आलावा फ्री इन्टरनेट कॉलिंग एवं अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जायेंगी.
Show Contents
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022
राजस्थान सरकार प्रदेश के लगभग 1.33 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की मुख्य महिलाओं को जून 2022 से फ्री में मोबाइल देने का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. इस लेख के माध्यम से हम आपको Rajasthan Free Smartphone Yojana 2022 एवं इस योजना का लाभ किन्हें मिलेगा, आदि के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं. इसलिए आप इस स्कीम से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना |
राज्य | राजस्थान |
किसके द्वारा लांच की गयी | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
कब घोषणा की गयी | वित्तीय बजट 2022-23 को पेश करते समय |
योजना का उद्देश्य | प्रदेश की महिलाओं को डिजिटलीकरण से जोड़ना |
लाभार्थी | बीपीएल एवं एनएफएसए की मुख्य महिलाएं |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | chiranjeevi.rajasthan.gov.in |
- राजस्थान खाद्य सुरक्षा में नाम कैसे जुड़वाएं
- राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना
- राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2022
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत बीपीएल एवं एनएफएसए में शामिल परिवारों की मुख्य महिलाओं को फ्री में मोबाइल फ़ोन प्रदान किया जायेगा.
- यह मोबाइल फ़ोन टच स्क्रीन वाला स्मार्टफ़ोन होगा.
- मोबाइल में 3 साल तक फ्री इन्टरनेट प्रदान किया जाएगा.
- इस स्कीम के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं डिजिटलीकरण से जुड़ सकेंगी.
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए पात्रता
राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत फ्री मोबाइल फ़ोन सिर्फ बीपीएल श्रेणी एवं एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले परिवारों की मुख्य महिलाओं को प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही परिवार चिरंजीवी योजना का लाभ प्राप्त कर रहा होना चाहिए.
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 में नाम कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने” का विकल्प दिखाई देगा.
- यहाँ पर आपको अपना जनआधार नंबर दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपका लाभार्थी स्टेटस खुलकर आ जाएगा.
- इस प्रकार आप इस स्कीम में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं.
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Important Link
Official Website | Click Here |
Our Website | Click Here |