Students of 9th to 12th class can get information about career, college, entrance exam, vocational courses, and scholarship registration through Rajasthan Rajiv Gandhi Career Portal by Raj Career Login 2023 at rajcareerportal.com.
Rajiv Gandhi Guidance Career Portal Rajasthan: राजीव गाँधी करियर पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा यूनिसेफ (Unisef) के सहयोग से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर के बारे में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान राज्य के छात्र एवं छात्राएं करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेस और छात्रवृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको Rajiv gandhi career portal in hindi से सम्बंधित जानकारी जैसे राजीव गाँधी करियर पोर्टल पंजीकरण, लॉगिन, छात्र यूनिक आई. डी, शालादर्पण आईडी, विद्यार्थी का स्कुल रजिस्ट्रेशन नंबर आदि के बारे बताने जा रहें हैं। इसलिए लेख पर अंत तक बने रहें।
Free Reasoning Book PDF Download
Show Contents
- Rajasthan Rajiv Gandhi Career Portal 2023
- Key Highlights of Rajiv Gandhi Career Portal
- राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
- Rajiv Gandhi Career Guidance Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
- राजीव गाँधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- यूनिक आईडी कैसे प्राप्त करें?
- राजीव गांधी करियर पोर्टल @rajcareerportal.com पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- Rajiv Gandhi Rajasthan Career Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- FAQs (Frequently Asked Questions)
Rajasthan Rajiv Gandhi Career Portal 2023
Rajiv Gandhi Career Portal की शुरुआत शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा 6 फरवरी 2019 को की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन मिलेगा एवं विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। Raj Career Portal पर 200 से अधिक व्यावसायिक शिक्षा एवं 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा 400 से अधिक रोजगार क्षेत्रों, 6400 से अधिक कॉलेजों, 930 से अधिक छात्रवृत्ति, एवं 955 से अधिक प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Key Highlights of Rajiv Gandhi Career Portal
पोर्टल का नाम | राजीव गाँधी करियर पोर्टल |
किसके द्वारा लांच किया गया | शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा |
सम्बंधित विभाग | राजस्थान शिक्षा विभाग |
सहयोगी | यूनिसेफ (Unisef) |
उद्देश्य | छात्रों के बेहतर भविष्य के उचित मार्गदर्शन प्रदान करना |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के छात्र एवं छात्राएं |
Login & Registration | www career portal com login by password |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://rajcareerportal.com/ |
राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को करियर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना है। Raj Career Portal के माध्यम से छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, एवं रोजगार सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। राजीव गाँधी करियर पोर्टल के माध्यम से 2 लाख से अधिक शैक्षणिक कोर्स और लगभग 900 छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Free Quantitative Aptitude Book PDF
कैरियर और रोजगार की जानकारी हर विद्यार्थी या युवा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है । इसी उद्देश्य से @RajGovOfficial ने @UNICEFIndia के सहयोग से भारत में पहली बार राजीव गांधी कैरियर पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल उचित शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ..(1/2) pic.twitter.com/nkx7Bwd8CN
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 6, 2019
Rajiv Gandhi Career Guidance Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र करियर सम्बंधित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल पर 200 से अधिक व्यावसायिक शिक्षा एवं 237 से अधिक पेशेवर करियर (Professional career) के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- राज करियर स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक छात्रवृत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेस के बारे में जानकारी मिलेगी।
- कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र घर बैठे यूट्यूब पर लाइव वीडियो के द्वारा भी ले सकते हैं।
राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
- करियर संबंधित जानकारी
- प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी
- कॉलेज संबंधित जानकारी
- छात्रवृति के बारे में जानकारी
- प्रतियोगिता परीक्षा से जुडी जानकारी
- फेलोशिप से जुडी जानकारियां
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना
राजीव गाँधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
Rajiv Gandhi Career Guidance Portal Registration: इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, केवल लॉगिन का विकल्प मौजूद है। राज करियर पोर्टल पर लॉगिन होने के लिए छात्र को छात्र यूनिक आईडी की जरुरत पड़ती है। शाला दर्पण कोड एवं स्कूल रजिस्टर नंबर मिलकर विद्यार्थी यूनिक आई.डी. होती है। यूनिक आईडी प्राप्त करने के लिए छात्र को शिक्षक या संस्था प्रदान से संपर्क करना होगा।
यूनिक आईडी कैसे प्राप्त करें?
यूनिक आईडी शाला दर्पण आईडी एवं स्कूल रजिस्टर नंबर से मिलकर बना है। उदाहरण के लिये अगर आपकी शालादर्पण आईडी 425674 हैं और विद्यार्थी का स्कूल रजिस्टर नं 155 हैं तो लॉगिन करने के लिए विद्यार्थी यूनिक आई.डी 425674155 होगी। अगर छात्र को अपनी यूनिक आईडी नहीं पता तो वह शिक्षा या संस्था प्रधान से संपर्क कर सकते हैं।
नोट: Raj Caree Portal 2023 पर छात्र डिफ़ॉल्ट पासवर्ड 123456 सेट किया हुआ है जिसे आप बदल भी सकते है।
राजीव गांधी करियर पोर्टल @rajcareerportal.com पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
Rajiv Gandhi Career Portal Login: दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते है की Rajiv Gandhi Guidance Career Portal छात्रों को उनके करियर के बारे में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल पर लॉगिन होने करके करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेस और छात्रवृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हो। Raj Career Portal पर लॉगिन होने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको राजीव गाँधी करियर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Login” फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको छात्र यूनिक आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके “login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
Rajiv Gandhi Rajasthan Career Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गाँधी करियर मोबाइल एप भी लांच किया है, जिसके माध्यम से छात्र घर बैठे एप के माध्यम से करियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। Rajasthan Career App डाउनलोड करने के लिए निचे दी गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप को ओपन करें।
- उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में “Rajasthan Career App” टाइप करके सर्च करना है।
- अब आपके मोबाइल फ़ोन में राजस्थान करियर एप खुल जाएगा।
- अब आपको “Install” के बटन पर क्लिक करके एप को डाउनलोड कर लेना है।
- डाउनलोड करने के बाद आप एप में लॉगिन होकर करियर सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Download Rajasthan Career Mobile App
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information 🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Join Here |
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPoint | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q: राजीव गाँधी करियर पोर्टल क्या है?
Ans: इस पोर्टल को कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को करियर के बारे में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लांच किया गया है।
Q: Raj Career Portal को कब लांच किया गया?
Ans: राज करियर पोर्टल को 6 फरवरी 2019 को लांच किया गया।
Q: राजस्थान राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल की शुरुआत किसने की?
Ans: इस पोर्टल की शुरुआत शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा की गयी।
Q: Rajiv Gandhi Career Portal के माध्यम से कौन-कौन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?
Ans: इस पोर्टल के माध्यम से करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, वोकेशनल कोर्सेस और छात्रवृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Q: राजीव गाँधी पोर्टल किसी सहयोग से शुरू किया गया?
Ans: इस पोर्टल को यूनिसेफ (Unisef) के सहयोग से शुरू किया गया।
Q: छात्र यूनिक आईडी कहाँ से प्राप्त करें?
Ans: छात्र यूनिक आईडी शिक्षा या संस्था प्रधान से प्राप्त कर सकते हैं।
Q: Raj Career Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans: राज करियर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://rajcareerportal.com/ है।