समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची कैसे देखें – NFSA MP Ration Patrata Parchi 2022 Pdf download mp nfsa.samagra.gov.in Madhya Pradesh m-ration mitra patrata parchi online mp samagra portal मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड.
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2022: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सस्ती दरों पर राशन सामग्री प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की शुरुआत की है। कोरोना संक्रमण के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर, दिहाड़ी मजदुर, रिक्शा चालक, फेरी वाले, एवं गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जो अनाज लेने में असमर्थ हैं, उन्हें राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत हर महीने निःशुल्क राशन सामग्री दी जा रही है। इसके लिए उन्हें NFSA Ration Card Patrata Parchi 2022 समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची डाउनलोड करनी होगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या है, अपनी पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें इसकी प्रक्रिया आदि से अवगत कराने जा रहें हैं, इसलिए लेख आखिर तक जरूर पढ़ें।
Show Contents
- NFSA Ration Card MP मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2022
- MP Ration Card Patrta Parchi 2022 क्या है?
- NFSA क्या है व NFSA फुल फॉर्म क्या है?
- Key Highlights of NFSA Ration Card Patrata Parchi MP
- मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज
- मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें (पात्रता पर्ची कैसे निकालें)
- मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया
- MP समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची हेतु लॉगिन प्रक्रिया :-
- समग्र पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने पर पासवर्ड कैसे रिकवर करें :-
- FAQs (Frequently Asked Questions)
NFSA Ration Card MP मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2022
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी है तो आप MP Samagra Portal Patrata Parchi Download कर सकते है एवं इस पर्ची के अंतर्गत दिए जाने वाला प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत शामिल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 रूपए प्रति किलो के हिसाब से अनाज मुहैया कराया जाता है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास MP Ration Card Patrata Parchi का होना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी सूची कैसे देखें?
MP Ration Card Patrta Parchi 2022 क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार NFSA के माध्यम से राज्य के कमजोर वर्ग के नागरिकों को सस्ती दरों पर राशन सामग्री मुहैया कराती है, इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। यदि लाभार्थी के पास राशन कार्ड नहीं है तो वह Ration Card Patrata Parchi डाउनलोड कर सकते हैं। MP Ration Card Patrata Parchi आप राज्य खाद्य सुरक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश NFSA समग्र की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह पर्ची इस बात को प्रमाणित करती है की आप NFSA के अंतर्गत दी जाने वाली राशन सामग्री प्राप्त करने के पात्र है या नहीं। मध्य राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने इस लेख में साझा की है।
मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजना
NFSA क्या है व NFSA फुल फॉर्म क्या है?
NFSA Full Form “National Food Security Act” है, जिसका हिंदी में अर्थ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम है। इस अधिनियम के अंतर्गत शामिल पात्र परिवारों को राज्य सरकार खाद्य सामग्री प्रदान करती है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 10 सितंबर 2013 को पारित किया गया।
Key Highlights of NFSA Ration Card Patrata Parchi MP
लेख | राशन कार्ड पात्रता पर्ची |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | खाद्य, सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
अधिनियम | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े mp | इस आर्टिकल में पूरी प्रक्रिया बताई गयी है. |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://nfsa.samagra.gov.in/ |
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज
- 10 वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड वोटर
- आईडी कार्ड
- राशन पत्रिका
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधिकारिक परिचय पत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता का प्रमाण पत्र जारी किया गया
मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना
मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें (पात्रता पर्ची कैसे निकालें)
Madhya Pradesh Ration Card Patrata Parchi Online: इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको खाद्य सुरक्षा पोर्टल, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको समग्र परिवार आईडी, माह, और कैप्चा कोड दर्ज करके “डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राशन कार्ड पात्रता पर्ची आ जायेगी, जिसमें आपकी राशन कसे सम्बंधित पात्रता होगी, इसे आप पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है।
इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो कर आप अपनी NFSA Ration Card Patrata Parchi MP 2022 Download कर सकते हो.
मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया
एमपी पात्रता पर्ची में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें” सेक्शन के अंतर्गत आपको “सदस्य पंजीकृत करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज में आपको पात्रता पर्ची में सदस्य का नाम जोड़ने सम्बन्धी कुछ दिशानिर्देश दिए होंगे।
- सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पेज को स्क्रोल करें।
- इसके बाद आपको Samagra Family ID एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Get Family Details” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी परिवार की समग्र आईडी खुल जायेगी, जिसमे आपके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज होगी।
- अब नाम जोड़ने के लिए आपको “Add Member” लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में सदस्य की सभी जानकारी दर्ज करें, और उसके बाद “Add Member in Family” बटन बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, वह ओटीपी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद जोड़े जाने वाले सदस्य के डॉक्यूमेंट अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक पात्रता पर्ची में नाम जोड़ सकते हैं।
MP समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची हेतु लॉगिन प्रक्रिया :-
- मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल nfsa.samagra.gov.in पर जाना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर “Login” के बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के तुरंत बबाद login पेज ओपन हो जायेगा।
- अब अपनी लॉगिन संबंधित डिटेल्स जैसे यूजर नेम और पासवर्ड की डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर “Login” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप nfsa.samagra.gov.in पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हो।
समग्र पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने पर पासवर्ड कैसे रिकवर करें :-
यदि आप पोर्टल login पासवर्ड भूल जाते है तो घबराने की कोई बात नहीं है आप आसानी से नीचे बताये गए स्टेप्स फॉलो कर पोर्टल का लॉगिन अकाउंट का पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं:-
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश समग्र की ऑफिसियल पोर्टल को खोले।
- अब होम पेज पर “Login” के लिंक पर क्लिक करें।
- यहाँ पर आपको “Forgot Password? Click here to initiate Password Recovery.” के लिंक पर क्लिक krna होगा।
- अब नया पेज ओपन होगा वहाँ पर अपना यूजर नेम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- जानकारी डालने के बाद कैप्चा कोड भरकर “Request Pin” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP PIN आएगा उसको डालें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- तुरंत अब आप अपना नया पासवर्ड डालें और “Submit” पर क्लिक करें।
- इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो कर आप अपनी समग्र पोर्टल के लॉगिन अकाउंट का reset password प्राप्त कर पोर्टल पर पुनः लॉगिन कर सकेंगे।
NFSA Patrata Parchi kaise download karen सम्बंधित सभी प्रश्नों के उत्तर हमने इस आर्टिकल में देने की पूरी कोशिश की है फिर भी अगर कोई प्रश्न रह गया है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है जिसका जवाब हम कुछ घंटो में दी देंगे. अगर आपको आर्टिकल अच लगा है तो इसको अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, टेलीग्राम, व्हात्सप्प पर जरुर शेयर करें.
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information 🔥🔥
🔥 Follow US On Google News for Latest News | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel OnlineGyanPoint | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q:1 राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या है?
Ans: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत शामिल सभी पात्र परिवारों की सूची को पात्रता पर्ची कहते हैं। इसमें राशन कार्ड सम्बंधित सारी जानकारी दर्ज होती है।
Q:2 NFSA Full Form क्या है?
Ans: NFSA की फुल फॉर्म National Fool Security Act है, जिसे हिंदी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कहा जाता है।
Q:3 मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें?
Ans: एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची आप आप ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.samagra.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। पर्ची डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आपको इस लेख के अंतर्गत मिल जायेगी।
Q:4 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम क्या है?
Ans: इस अधिनियम के अंतर्गत सरकार पात्र परिवारों को 2 रूपए प्रति किलो की दर से परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेंहू एवं अन्य राशन सामग्री प्रदान करती है।
Q:5 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की शुरुआत कब हुई थी?
Ans: इस अधिनियम की शुरुआत 10 सितंबर 2013 में हुई थी।
Q:6 पात्रता पर्ची किसके द्वारा जारी की जाती है?
Ans: राशन कार्ड पात्रता पर्ची को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत स्थानीय निकायों के द्वारा जारी किया जाता है।
Q:7 राशन कार्ड पात्रता पर्ची में किसी सदस्य का नाम जोड़ने पर किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
Ans: मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ने पर आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आदि दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।
Q:8 NFSA Patrata Parchi 2022 कैसे देखें ?
Ans: अपनी पात्रता पर्ची ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ. इसके बाद राशन कार्ड समग्र पोर्टल लिंक खोलें फिर वहाँ अपनी समग्र आईडी डालें और जिस महीने के राशन लिस्ट देखने है उसको सेलेक्ट करें व वेरिफिकेशन कोड सबमिट करें. इसके बाद NFSA पात्रता पर्ची pdf में आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड भी कर सकते हो.