Karnataka Seva Sindhu Portal: सेवा सिंधु पोर्टल योजना कनार्टक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है जिसके तहत कनार्टक सरकार इस एक पोर्टल में ही लोगों को भिन्न-भिन्न विभागीय योजनाओं व सेवाओं की सूची प्रदान करता है। यह पोर्टल भारत सरकार के संचार और आईटी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के ई- डिस्ट्रिक्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है।
Table of Contents
- 1 कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021
- 2 कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 का उद्देश्य
- 3 कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 के लाभ
- 4 विभागीय सेवा सूची (Services Available At Seva Sindhu Portal)
- 5 कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? (Registration Process at Seva Sindhu Portal)
- 6 कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 आवेदन स्थिति कैसे जांचे
- 7 Karnataka Seva Sindhu Portal पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021
सेवा सिंधु एक प्रकार का आनलाइन वन-स्टॉप सेवा पोर्टल है जहां पर आप सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल के अंतर्गत सभी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े विभागों की सूची तैयार की जाती है। जिससे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके।
हाल ही में हुए कोरोना वायरस 2020 लाकडाउन के होने से कनार्टक राज्य सरकार ने आटो व टैक्सी चालकों तथा समाज के निम्न छोटे कार्य जैसे नाई, धोबी आदि करने वाले लोगों के लिए 5 हजार तक का रिलीफ़ फंड देने की घोषणा की है।
इस योजना को जल्द से जल्द लागू किया जा रहा है तथा इस योजना के अंतर्गत सरकार सेवा सिंधु चालक पंजीकरण पोर्टल भी जारी कर देगी जिससे आटो व टैक्सी चालक आसानी से आनलाइन आवेदन कर सकें। तथा इसके अलावा वह अन्य योजनाओं का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Modi Health ID Card 2021: ऑनलाइन आवेदन, One Nation One Health Card
Seva Sindhu Portal Details In Hindi
पोर्टल का नाम | सेवा सिंधु पोर्टल |
किसके द्वारा लॉन्च किया गया | कर्नाटक सरकार |
लाभार्थी | कर्नाटक राज्य के निवासी |
उद्देश्य | विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान करना |
सरकारी वेबसाइट | https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English |
कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 का उद्देश्य
इस पोर्टल के तहत सरकार पंजीकृत लाभार्थियों के बैंक खाते में रुपए सीधे जमा कर देती है। सरकार इस योजना के तहत मानदंडों का भी पूरा ध्यान रखती है। इस पोर्टल को लागू करने का का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी को एक ही स्थान पर प्रदान करना है। तथा साथ ही साथ किसी आपदा या घटना होने पर, रोजगार के अवसर, राशि वितरण इत्यादि से संबंधित जानकारी भी प्रदान करना है।
कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 के लाभ
निवासियों को लाभ
- इस पोर्टल के जरिए आप एक ही स्थान पर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं व सेवाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के तहत आपको किसी भी प्रकार की घटना, समाचार, रोजगार के अवसर, पेंशन इत्यादि तथा अन्य संबंधित सूचनाओं की जानकारी भी प्राप्त हो जाती है।
- इस योजना के तहत आपको घर बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल फोन पर आसानी से आनलाइन माध्यम से योजना के विषय में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करा दी जाती है।
कार्यालयों के लिए लाभ
- कार्यालय अपनी केंद्र क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो विभागों और अधिकारियों की दक्षता का विस्तार करने में सहायता करेगा।
- विभिन्न वास्तविक और बकाया एमआईएस रिपोर्ट को ई-पोर्टल के माध्यम से विभागों के लिए सुलभ बनाया जाएगा, जो सरकारी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने और निष्पादित करने में मदद कर सकता है।
- SAKALA के लिए अनुप्रयोगों को जोड़ने से सेवाओं के उचित आगमन की गारंटी होगी।
- नवीनतम डेटा विश्लेषिकी शामिल हो जाएगी जो विभागों को पूर्वानुमान लगाने, पैटर्न प्राप्त करने में मदद करती है और अंत में निवासियों को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करती है।
- सेवा सिंधु कार्य से मिलने वाले लाभ निवासियों के लिए प्रशासनों का एक लाभप्रद और तेज वाहक होगा।
Karnataka Yeshasvini Farmers Health Insurance Scheme, Hospital List
विभागीय सेवा सूची (Services Available At Seva Sindhu Portal)
कर्नाटक सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा सिंधु पोर्टल निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं: –
- राजस्व विभाग
- श्रम विभाग
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- परिवहन विभाग
- आयुष विभाग
- वाणिज्यिक कर विभाग
- औषधि नियंत्रण विभाग
- युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- कन्नड़ और संस्कृति विभाग
- महिला और कल्याण विभाग
- कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग
- सशक्तिकरण और वरिष्ठ आधिकारिता विभाग
कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? (Registration Process at Seva Sindhu Portal)
- सर्वप्रथम आप सेवा सिंधु पोर्टल हेतु अधिकृत आधिकारिक वेबसाइट sevasindhu.karnatak.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने एक नया पेज़ खुलेगा जिसमें आपको विभागों और सेवाओं की सूची वाला विकल्प मिलेगा। आपको इस विभागों और सेवाओं वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपको जिस विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाना है आप उस विभाग पर क्लिक करना है।
- आपके सामने प्रस्तुत विभाग का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- आपको आवेदन फार्म में पूछे गए सारी जानकारी सही-सही भरनी है तथा एक बार सत्यापित कर लेना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है तथा भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए आप आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।
कर्नाटक सेवा सिंधु पोर्टल 2021 आवेदन स्थिति कैसे जांचे
- सबसे पहले आप सेवा सिंधु योजना के अंतर्गत आनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल sevasindhu.karnataka.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने होम पेज़ पर “ट्रैक योर एप्लिकेशन स्टेटस” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज़ खुलेगा जिसमें आपको दो विकल्प दिखाई देगा। “एप्लिकेशन सन्दर्भ संख्या के माध्यम से” तथा “ओटीपी/ एप्लिकेशन विवरण के माध्यम से”
- आपको अपने सुविधानुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- अब आपको कैप्चा कोड भरना है।
- कैप्चा कोड भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
अंततः आपके सामने आपकी एप्लिकेशन की आवेदन स्थिति का विवरण खुल जाएगा।
Karnataka Seva Sindhu Portal पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको सेवा सिंधु की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर आपको “REGISTERED USERS LOGIN HERE” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा.
- यहाँ आपको अपना ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा
- उसके बाद, आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा
- लाभार्थी पोर्टल पर लॉगइन करके सेवा सिंधु पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं
हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको सेवा सिंधु पोर्टल (Seva Sindhu Portal Karnataka) के सम्बन्ध में और जानकारी चाहिए या आपको किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर बात करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.
हेल्पलाइन नंबर-080-22230282, 080-22279954
ईमेल आईडी- [email protected]
Narega Job Card List 2020 – महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड सूची डाउनलोड
Check Bank Balance by Aadhar Number | आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करे Step By Step
BPL List 2020: Download New BPL List | राज्यवार बीपीएल सूची डाउनलोड करें