Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा कैसे निकालें | UP Dakhil Kharij Benama Online Process

UP Dakhil Kharij Benama Kaise Nikale: यूपी सरकार द्वारा संपत्ति (Property) से सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करने के उद्देश्य से स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ऑनलाइन पोर्टल igrsup.gov.in को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन संपत्ति का पंजीकरण कर सकते हैं एवं संपत्ति विवरण खोज सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा कैसे निकालें एवं UP Dakhil Kharij, Benama Online Process से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए ऑनलाइन बैनामा कैसे देखें यह जानने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।

up dakhil kharij benama kaise nikale

UP Dakhil, Kharij, Benama Online Process

जैसा की आप सभी लोग भली-भांति जानते हैं की संपत्ति (Property) के लिए दाखिल ख़ारिज बैनामा कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। दाखिल ख़ारिज बेनामा के माध्यम से ही जमीन के असली मालिक का सत्यापन किया जा सकता है। यूपी सरकार द्वारा संपत्ति के लेखपत्रों के पंजीकरण के लिए स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा संपत्ति (Property) से सम्बंधित विवरणों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। अब राज्य के नागरिकों को संपत्ति से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य सहायक उपकरणों की सहायता से UP Dakhil Kharij, Benama Online निकाल सकते हैं। इससे नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा

लेख उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा कैसे निकालें
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को संपत्ति सम्बन्धी ब्योरे को पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
वर्ष 2023
ऑफिसियल वेबसाइट http://igrsup.gov.in/

यूपी दाखिल ख़ारिज बैनामा का उद्देश्य

यूपी सरकार द्वारा UP Dakhil Kharij Benama एवं संपत्ति से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को ऑनलाइन मुहैया कराने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है ताकि वह घर बैठे दाखिल खारिज बेनामा एवं संपत्ति पंजीकरण से सम्बंधित अन्य विवरणों को ऑनलाइन जान सके। संपत्ति विवरणों को ऑनलाइन प्रदर्शित करने से जमीनों के क्रय – विक्रय से सम्बंधित होने वाली धोखा धडी पर लगाम लगेगी, एवं नागरिक भूमि को खरीदने से पहले उसकी ऑनलाइन जाँच कर सकेंगे जिससे भविष्य में भूमि क्रय करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऑनलाइन भूमि से सम्बंधित विवरणों को मुहैया कराने से भूमि के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता आएगी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी एवं भूमि के क्रय-विक्रय से सम्बंधित होने वाले धोखा धडी के मामलों के गिरावट आयेगी।

UP Dakhil Kharij Benama के लाभ एवं विशेषताएं

  • नागरिकों को भूमि पंजीकरण एवं दाखिल ख़ारिज बैनामा से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त होगी।
  • भूमि सम्बन्धी विवरण ऑनलाइन मौजूद होने से संपत्ति विवरण से सम्बंधित जानकारी पारदर्शी रूप से प्राप्त होगी।
  • जमीनों से सम्बंधित होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी, एवं भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।
  • नागरिक कहीं से भी उत्तर प्रदेश सम्पत्ति बैनामा से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • दाखिला ख़ारिज एवं संपत्ति बैनामा प्राप्त करने के नागरिकों को सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इससे नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा कैसे निकाले?

UP Dakhil / Kharij / Benama Online Process 2023: राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो ऑनलाइन संपत्ति का बैनामा निकलवाना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाना होगा।
up dakhil kharij benama
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “संपत्ति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको पंजीकृत विलेखों से सम्बंधित ऑप्शन दिखाई देंगे।
UP DAKHIL KHARIJ BENAMA DETAILS
  • अब आपको दिए गए विकल्पों में से अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद फिर से एक नया पेज खुल जाएगा।
UP Dakhil Kharij Benama
  • इस पेज में उम्मीदवार को संपत्ति का पता, तहसील / निबंधन कार्यालय, मोहल्ला / गाँव एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र से जुड़े उन सभी संपत्ति बैनामा से सम्बंधित सभी प्रकार का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा, जिनके द्वारा उस वर्ष संपत्ति का पंजीकरण कराया गया होगा।
  • इस लिस्ट में सभी उम्मीदवारों का नाम, पता आदि दर्ज होता है। जिसके तहत उम्मीदवार आसानी से संपत्ति का बैनामा ढूंढ सकते हैं।
  • संपत्ति का विवरण मिल जाने के बाद उम्मीदवार को चयन करें के दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • इन विकल्पों में से पहला विकल्प संपत्ति का विवरण देखने का है एवं दूसरा विकल्प बैनामा देखने का।
  • अब आपको दुसरे विकल्प यानि बैनामा पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद संपत्ति बैनामा सम्बंधित जानकारी खुल जायेगी।
  • इसके पश्चात् आप संपत्ति बैनामा को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • इस तरह उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का बैनामा निकालने की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: