UP FPO Shakti Portal 2023: जैसा की आप सभी जानते हैं की किसानों को अपनी फसलों को उचित दामों में बेचने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा किसान उत्पादक संगठन (FPO) का गठन किया गया है। यह संगठन किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण एवं किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए काम करेगा। किसान भाइयों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इस लेख को पढ़कर आप UP FPO Registration, लाभ उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज आदि जान पाएंगे। इसलिए पोर्टल से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- UP FPO Shakti Portal 2023
- Key Highlights Of UP FPO Shakti Portal 2023
- यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल का उद्देश्य
- FPO Full Form क्या है?
- यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल स्टैटिसटिक्स
- UP FPO Shakti Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण हेतु दस्तावेज (पात्रता)
- यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- UP FPO Shakti Portal Login कैसे करें?
- योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- एफपीओ दिशानिर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- एफपीओ खोजने की प्रक्रिया
- FAQs (Frequently Asked Questions)
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
UP FPO Shakti Portal 2023
एफपीओ अर्थात किसान उत्पादन संगठन किसानों की कृषि उत्पादन कार्यों एवं विभिन्न किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करता है। यह संगठन कम्पनी एक्ट के तहत पंजीकृत होता है, जो कृषि के अलावा व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने में भी मदद करता है। यह संगठन किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने में मदद करता है। किसान उत्पादन संगठन लघु एवं सीमान्त कृषकों का एक समूह होगा, इस समूह से जुड़े किसानों को बीज, उर्वरक, कृषि उपकरण, किसान कृषि उपकरण आदि खरीदने में सहायता मिलेगी। उत्तर प्रदेश में अपना एफपीओ पंजीकृत करवाने के लिए आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
Key Highlights Of UP FPO Shakti Portal 2023
पोर्टल का नाम | यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
किसके द्वारा लांच किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार |
सम्बंधित विभाग | कृषि विभाग |
उद्देश्य | एफपीओ को पंजीकृत करने |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://www.upfposhakti.in/ |
यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल का उद्देश्य
लघु एवं सीमान्त किसानों के आर्थिक कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनायें लांच की जाती है। इन सभी योजनाओं का लाभ पाने से पात्र किसान वंचित न रहें इसके लिए कृषि उत्पादक संगठन या एफपीओ का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश UP FPO Shakti Portal एफपीओ संगठनों को पंजीकृत करने के लिए लांच किया गया है।
FPO Full Form क्या है?
FPO की फुल फॉर्म Farmer Producer Organization है, जिसे हिंदी में किसान उत्पादक संगठन कहा जाता है।
यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल स्टैटिसटिक्स
पंजीकृत एफपीओ | 1166 |
सक्रिय | 564 |
पंजीकरण के लिए लंबित एफपीओ | 134 |
किसान | कुल किसान – 448,380 पुरुष किसान – 346,785 महिला किसान – 101,595 |
उत्पादन (क्विंटल में) | रबी – 16,517,731 ज़ायद – 1,836,795 खरीफ – 18,143,494 |
फार्म मशीनरी | 386 |
भण्डारण केंद्र / कोल्ड स्टोरेज | 184 |
बीज प्रसंस्करण इकाई | 98 |
UP FPO Shakti Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- एफपीओ से आशय किसान उत्पादक संगठन से है जिसे इंग्लिश में Farmer Production Organization कहा जाता है।
- यह संगठन कृषि से जुड़े किसी भी कार्य के लिए किसानों की मदद करता है।
- किसान उत्पादन संगठन (FPO) कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता है एवं यह कृषि से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने में भी मदद करता है।
- कृषि क्षेत्र तथा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार द्वारा किसान उत्पादन संगठनों का गठन किया जाएगा।
- इन संगठनों का गठन करने के लिए 5000 करोड़ रूपए के बजट का निर्धारण किया गया है।
- इस संगठन से किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
- इन संगठनों को वह सभी लाभ प्रदान किये जायेंगे जो एक कम्पनी को प्रदान किये जाते हैं।
- इस संगठन से जुड़े किसानों को अपनी उपज का बाज़ार मिलेगा एवं खाद, बीज, दवाइयां, एवं कृषि उपकरण आदि खरीदने में सहायता मिलेगा।
- पंजीकृत एफपीओ को सरकार 15 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण हेतु दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक लघु एवं सीमान्त कृषक होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- बैंक अकाउंट पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
UP FPO Registration: इच्छुक एवं पात्र लघु एवं सीमान्त कृषक जो इस UP FPO Shakti Portal पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट upfposhakti.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “साइन अप करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको सबसे पहले एफ.पी. ओ, किसान, खरीदार/ विक्रेता, इनपुट प्रदाता, उपकरण केंद्र (सीएचसी / एफएमबी) में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके चयन किये गए विकल्प के अनुरूप पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे: एसपीओ का नाम, ब्लॉक, जनपद, पंजीकरण की तिथि, पंजीकरण संख्या, पिनकोड, दूरभाष संख्या, ईमेल आईडी, एफपीओ कार्यालय का पता, उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके “साइन अप करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार उक्त प्रक्रिया को फॉलो करके आप UP FPO Shakti Portal Registration कर सकते हो।
UP FPO Shakti Portal Login कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉग इन करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “लॉग इन करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “योजनायें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सभी योजनाओं की सूची खुल जायेगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना है।
- उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
एफपीओ दिशानिर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको UP FPO Shakti Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “एफपीओ दिशानिर्देश” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दिशानिर्देशो की सूची खुल जाएगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकता विकल्प पर क्लिक करना है।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद पीडीऍफ़ फाइल खुल जायेगी।
- अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके दिशानिर्देश डाउनलोड कर सकते हो।
एफपीओ खोजने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको एफपीओ खोजें नाम/ जनपद / फसल /सेवाएँ / उत्पाद द्वारा सेक्शन के अंतर्गत आपको एफसीओ का नाम/जनपद/फसल/सेवाएं/उत्पाद आदि दर्ज करना होगा।
- विवरण दर्ज करने के बाद “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
FAQs (Frequently Asked Questions)
एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) एक प्रकार का समूह है जो किसानों को कृषि उत्पादन गतिविधियों में सहायता प्रदान करता है।
यूपी एफपीओ शक्ति एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहाँ किसान कृषि गतिविधियों और लाभार्थी योजनाओं के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको लॉग इन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब लॉग इन पेज खुल जाएगा। इस पेज में यूज़र आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉग इन हो सकते हो।
UP FPO Portal की ऑफिसियल वेबसाइट upfposhakti.com है।
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |