Jammu Kashmir Digipay Sakhi Yojana 2022: देश के दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर कई प्रकार की योजनायें लांच की जाती है। इसी प्रकार जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में प्रत्येक नागरिक तक डोर-टू-डोर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। इस लेख में हम आपको इस जम्मू एवं कश्मीर डिजी पे सखी स्कीम से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहें है, इसलिए योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।
Show Contents
- Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022
- Key Highlights Of Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022
- जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
- Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
- जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)
- जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022
इस योजना के माध्यम से दूरदराज इलाकों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं डिजी पे सखियों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनके पास आय का साधन बना रहेगा। प्रारंभ में जम्मू-कश्मीर में डिजी-पे की सुविधा केंद्र शासित प्रदेश के 2,000 दूरदराज के गांवों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही इस स्कीम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाओं को डिजी सखी के रूप में चयनित किया गया है। Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022 के माध्यम से लोगों में बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, एवं नागरिक गाँव या घर पर ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Key Highlights Of Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022
योजना का नाम | जम्मू कश्मीर डिजी पे सखी योजना |
राज्य | जम्मू कश्मीर |
उद्देश्य | प्रदेश के सभी नागरिको को बैंकिंग सुविधायें प्रदान करना |
लाभार्थी | जम्मू कश्मीर के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द लांच की जाएगी |
जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
Jammu Kashmir Digi Pay Sakhi Yojana को लागू करने का मुख्य प्रदेश के सभी नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से जम्मू एवं कश्मीर के ऐसे इलाके जहाँ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध है, वहां बैंकिंग सुविधएं प्राप्त हो सकेंगी। यह योजना महिलाओं द्वारा संचालित की जायेगी। महिलाओं द्वारा राज्य के नागरिकों को डोर टू डोर बैंकिंग सर्विस प्रदान की जायेगी। जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 के माध्यम से महिलाओं को रोज़गार मिलेगा, जिससे महिलाओं के पास आय का साधन बन रहेगा, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।
Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं
- जम्मू कश्मीर में वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए “एक ग्राम पंचायत-एक डिजी-पे सखी” योजना की शुरुआत की गयी है।
- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 15 सितंबर 2021 केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में डोर-टू-डोर डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को प्रदान करने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कमाई के अवसर प्रदान किये जायेंगे जिससे उनके पास आय का पर्याप्त साधन बना रहेंगा।
- Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana 2022 केंद्र शासित प्रदेश के 2,000 दूरदराज के गांवों में उपलब्ध कराई जाएगी।
- साथ ही स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाओं को डिजी सखी के रूप में चयनित किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत चयनित डिजी पे सखियां केंद्र शासित प्रदेश में डोर टू डोर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
- उप राज्यपाल ने 80 डिजी सखियों को आधार आधारित भुगतान प्रणाली का वितरण किया गया।
- साथ ही कृषि व पशुधन प्रबंधन के लिए कृषि व पशु सखियों के लिए सप्ताह व्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
- इस स्कीम के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा।
- इस योजना के माध्यम से लोगों में बैंकिंग प्रणाली के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
- डिजी सखी के जरिये न केवल पैसे का लेनदेन किया जाएगा, बल्कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पंजीकरण भी कराए जा सकेंगे।
जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
- आवेदिका जम्मू-कश्मीर राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला को कंप्यूटर एवं बैंकिंग की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- आय का प्रमाण।
- आयु का प्रमाण।
- मार्कशीट।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार जो जम्मू-कश्मीर डिजी-पे सखी योजना 2022 में आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतज़ार करना होगा। जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है, अभी आवेदन सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में कोई आधिकारिक दिशानिर्देश जारी नहीं किये गए है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सक्रिय की जायेगी, या कोई ऑफिसियल वेबसाइट लांच की जायेगी, हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए Jammu-Kashmir Digi-Pay Sakhi Yojana में आवेदन सम्बन्धी एवं अन्य जरुरी अपडेट से अवगत रहने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।