Rajasthan Jan Kalyan Portal: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए “राजस्थान जन कल्याण पोर्टल” का आरम्भ किया है। जन कल्याण एक पब्लिक वेलफेयर पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा घोषित नवीनतम दिशानिर्देशों, आदेशों, बजट, घोषणा पत्र, परिपत्र एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी डाउनलोड कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Jan Kalyan Portal Rajasthan द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, इसलिए पोर्टल से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Show Contents
- Jan Kalyan Portal Rajasthan 2023
- Jan Kalyan Portal Rajasthan Key Highlights
- राजस्थान जनकल्याण पोर्टल का उद्देश्य
- Jan Kalyan Portal Rajasthan के लाभ एवं विशेषताएं
- जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- राजकीय सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- महत्वपूर्ण दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- Jankalyan Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- Contact Information (संपर्क विवरण)
- Jan Kalyan Portal Rajasthan FAQs
Jan Kalyan Portal Rajasthan 2023
जैसा की आप सभी जानते हैं की राजस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर कई लाभकारी योजनायें शुरू की जाती है लेकिन इन योजनाओं की जानकारी अलग-अलग पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है, जिसके कारण कई नागरिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है एवं वह योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी विभागों एवं नवीन संचालित योजनाओं की जानकारी एक ही जगह प्रदान करने के लिए Rajasthan Jan Kalyan Portal को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभाग एवं विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी घर बैठे मिल जायेगी इससे लोगों को सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जन कल्याण पोर्टल राजस्थान से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी एवं प्रणाली में सुधार होगा।
Jan Kalyan Portal Rajasthan Key Highlights
पोर्टल का नाम | जनकल्याण पोर्टल |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं जानकारी एक जगह उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jankalyan.rajasthan.gov.in/#/home |
राजस्थान जनकल्याण पोर्टल का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित सरकारी योजनायें, राजकीय सेवाएं, फ्लैगशिप योजनाओं, परियोजनाओं, एवं विभागों से सम्बंधित जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक प्रदेश में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए राज्य के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा Jankalyaan Portal के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गयी घोषणाएं एवं बजट एवं केबिनेट के निर्णय सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनायें
- राजस्थान कर्ज माफ़ी जिलेवार लिस्ट 2023
- राजस्थान आपकी बेटी योजना 2023
- राजस्थान संपर्क पोर्टल
- राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना
- राजस्थान जन सूचना पोर्टल
- राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
Jan Kalyan Portal Rajasthan के लाभ एवं विशेषताएं
- जन कल्याण एक एकीकृत एवं पब्लिक वेलफेयर पोर्टल है जिसे राजस्थान सरकार 18 दिसंबर 2020 को शुरू किया गया है।
- राज्य के नागरिक इस पोर्टल के जरिये राजस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- इसके अलावा राजस्व सेवाएं, विभागों से सम्बंधित जानकारी, बजट एवं केबिनेट निर्णय आदि के बारे में जान सकेंगे।
- इस पोर्टल के क्रियान्वयन से राज्य में संचालित योजनाओं में पारदर्शिता आएगी।
- Jan Kalyan Portal के माध्यम से राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभाओं में परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
- योजनाओं के बारे में जानकारी का अभाव होने के कारण पात्र नागरिक भी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं।
- अब राज्य का कोई भी नागरिक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा।
- इस पोर्टल के संचालन से नागरिकों को अब योजनाओं से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- राज्य के नागरिक घर बैठे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Menu” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “जन कल्याणकारी योजनाये एवं सेवाएं” के अंतर्गत “योजनायें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको विभाग, योजनायें, लाभार्थी श्रेणी, श्रेणी और कार्यान्वयन क्षेत्र आदि का चयन करके “ढूंढे” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको विवरण देखें बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
राजकीय सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “राजकीय सेवाएं” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको प्रशासनिक विभाग, विभाग, सेवा का प्रकार आदि का चयन करके “ढूंढे” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद “विवरण देखें” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राजकीय सेवाओं से सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Menu” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “जन कल्याणकारी योजनायें एवं सेवाएं” के अंतर्गत “फ्लैगशिप योजनायें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद योजनाओं की सूची खुल जायेगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी डिवाइस में खुल जायेगी।
परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Menu” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “परियोजनाएं” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको सेक्टर, प्रशासनिक विभाग, विभाग, जिला, विधानसभा क्षेत्र का नाम, वर्ष, श्रेणी, उप श्रेणी, कार्य का प्रकार आदि का चयन करके “ढूंढे” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप “विवरण देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Menu” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “विभाग” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको प्रशासनिक विभाग एवं विभाग का चयन करना होगा।
- उसके बाद विभाग से सम्बंधित जानकारी आपकी सामने खुल जायेगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम को जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Menu” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “दस्तावेज” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची खुल जायेगी।
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दस्तावेज पीडीऍफ़ प्रारूप में खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Jankalyan Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- अब सर्च बॉक्स में आपको Jankalyan टाइप करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने मोबाइल एप की एक सूची खुल जायेगी।
- इस सूची में आपको जनकल्याण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “Install” बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप बटन पर क्लिक करेंगे मोबाइल एप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
महत्वपूर्ण फॉर्म्स
Contact Information (संपर्क विवरण)
यदि आपको जनकल्याण पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई अधिक जानकारी चाहिए तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क सकते हो अथवा ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हो।
- Phone No. :+91-141-2921063
- E-mail : [email protected]
Jan Kalyan Portal Rajasthan FAQs
सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह प्रदान करने के लिए जन कल्याण पोर्टल राजस्थान को लांच किया गया है।
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ है।
राज्य के नागरिक जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विभागों, बजट, केबिनेट निर्णय, परियोजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Nice, vert well written article.