PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता की जानकारी Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana से मिलेगा देश के हर गरीब को लाभ!
Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan 2022: जैसा की सभी जानते है की इस समय कोरोना वायरस बहुत तेजी से फेल रहा है, इस वजह से देश की अर्थव्यव्था बिगड़ती जा रही है। कोरोना की वजह से भारत देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, इससे सबसे ज्यादा तकलीफ़ प्रवासी श्रमिकों को हुई है। उनको कई सारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा है। वह अपने कामकाज वाली जगह से लौटकर अपने घर पर मजबूर होकर लौटना पड़ा है। ऐसी स्थिति में मज़दूरों के सामने रोजगार न होने का संकट खड़ा हो गया है।
सरकार ने इस स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए एक नई गरीब कल्याण रोज़गार अभियान योजना की शुरुआत की है। यदि आप PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन जानकारी साथ ही जाने योग्यता, आवश्यक दस्तावेज़ व आवेदन प्रक्रिया के बारे में डिटेल्स में जानना चाहते है तो आपको यह लेख अंत तक पढ़ें।
Show Contents
- Garib Kalyan Rojgar Yojana 2022
- गरीब कल्याण अन्न योजना
- PM Garib Kalyan Anna Yojana Details in Hindi
- PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan क्या है?
- गरीब कल्याण रोजगार अभियान नयी अपडेट
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान में शामिल विभागों की सूची
- प्रधानमंत्री गरीब योजना में कार्यों की सूची
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लाभ
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2022 आने वाली योजनाओं की सूची
- जरूरी दस्तावेज
- गरीब कल्याण रोजगार योजना आवेदन कैसे करें?
- FAQs (PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan)
Garib Kalyan Rojgar Yojana 2022
इस योजना की शुरुआत 20 जून 2020 को भारत देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस योजना के जरिये देश के प्रवासी मजदूरों को लाभ दिया जायेगा, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे। बता दें कि इस योजना के जरिये देश के कई बेरोजगार मजदूरों को और जो लोग प्रवासी है उन्हें लाभ दिया जायेगा। योजना के तहत रोजगार प्रदान करने वालो लगभग 50 हज़ार करोड़ रूपये का खर्च सरकार द्वारा किया जायेगा|
Rajasthan Shubh Shakti Yojana List | प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल |
PM Shishu Shiksha Vikas Yojana | PM Garib Kalyan Yojana Status |
गरीब कल्याण अन्न योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारको मुफ्त अन्न दिया जायेगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा अन्न महोत्सव कार्यक्रम में सीधे संवाद में की गयी। इसके साथ यह भी निर्देश जारी किये की गरीबो का राशन उन तक किसी भी कीमत पर पहुँचाया जाये और राशन वितरण की दुकानों की निगरानी के लिय कड़े कदम उठाए जाये।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Details in Hindi
अभियान का नाम | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान |
घोषणा की गयी | वित्मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा |
शुरू किया जायेगा | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा |
लॉन्च की तारीख | 20 जून 2020 |
योजना बजट | 50 हजार करोड़ |
लाभार्थी | देश के प्रवासी श्रमिक और गरीब |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan क्या है?
Garib Kalyan Rojgar Yojana के जरिये देश के कई गरीब मजदूरों को लाभ दिया जायेगा। जो लोग एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन कर चुके है उन्हें इस योजना के जरिये रोजगार दिया जायेगा। यह योजना देशभर के 6 राज्यों के 116 जिलों में मिशन मोड में चलाया जाएगा, जोकि पुरे 125 दिनों तक चलेगा।
यह योजना अभी बिहार के राज्य में शुरू की गई है धीरे धीरे इस योजना को राज्य के कई हिस्से में लागु कर दी जायगी। यदि आप एक प्रवासी मजदुर है और एक राज्य से अपने राज्य में लौटे है, और आपके पास कोई काम नहीं है तो आप इस योजना के तहत आवदेन कर सकते है। इस योजना में आवेदन कैसे करते है इसके बारे में आपको निचे बताया गया है।
मोबाइल से घर बैठे 15000 रूपए कमाएं
गरीब कल्याण रोजगार अभियान नयी अपडेट
गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से PM Narendra Modi ने की सीधी बात। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगो से बात की। साथ ही प्रधान मंत्री मोदी ने ये भी बताया की कोरोना में करीब देश के 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त में अनाज दिया और सबसे यदा कोरोना की जांच उत्तर प्रदेश में हुई। इसके बाद उन्होंने बताया की लोगो को मुफ्त वैक्सीन भी लगायी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने बताया की राज्य में करीब 81 लाख लोगो को फ्री राशन दिया गया और आगे भी मिलेगा।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते कई लोगों के रोजगार छिन गए थे, ऐसे प्रवासी मजदूरों/श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के जरिये प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना वायरस के लगे लॉकडाउन के कारण अभी भी लोगों की आर्थिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है। जिसके कारण उपायुक्त भोर सिंह यादव ने शुक्रवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा के दौरान इस योजना को बढ़ाने की बात कही है।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान में शामिल विभागों की सूची
इस योजना के तहत कुल 12 मंत्रालय और विभाग शामिल हैं जिसके नाम इस प्रकार है।
- कृषि मंत्रालय
- रेलवे मंत्रालय
- दूरसंचार विभाग
- पर्यावरण मंत्रालय
- सीमा सड़क विभाग
- पंचायती राज मंत्रालय
- खान (Mines) मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
- नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
प्रधानमंत्री गरीब योजना में कार्यों की सूची
इस योजना अंतर्गत कार्य और प्राथमिकता के आधार पर 25 कार्यों की सूची निम्न प्रकार है:-
क्रमांक संख्या | कार्य / गतिविधि |
1 | सामुदायिक स्वच्छता केंद्र (CSC) का निर्माण |
2 | ग्राम पंचायत भवन का निर्माण |
3 | 14 वें एफसी फंड के तहत काम करता है |
4 | राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का निर्माण |
5 | जल संरक्षण और कटाई का काम करता है |
6 | कुओं का निर्माण |
7 | वृक्षारोपण का काम करता है |
8 | बागवानी |
9 | आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण |
10 | ग्रामीण आवास कार्यों का निर्माण |
11 | ग्रामीण कनेक्टिविटी का काम करता है |
12 | ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य करता है |
13 | खेत तालाबों का निर्माण |
14 | पशु शेड का निर्माण |
15 | पोल्ट्री शेड का निर्माण |
16 | बकरी शेड का निर्माण |
17 | वर्मी-कम्पोस्ट संरचनाओं का निर्माण |
18 | रेलवे |
19 | रुर्बन |
20 | पीएम कुसुम |
21 | भारत नेट |
22 | CAMPA का वृक्षारोपण |
23 | पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट |
24 | लाइवलीहुड के लिए केवीके प्रशिक्षण |
25 | जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) काम करता है |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लाभ
- इस योजना का लाभ गरीब मजदूरो और प्रवासी लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किया जायेगे।
- इस योजना के तहत का बजट 50 हजार करोड़ रुपये रखा गया है|
- गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के प्रवासी मजदूरों को दिया जायेगा।
- गरीबो को रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी भी होगी|
- इस योजना की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा और लोगो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2022 आने वाली योजनाओं की सूची
क्रम संख्या | मंत्रालय | योजनाएं |
1 | कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग | प्रशिक्षण/कौशल विकास |
2 | रक्षा मंत्रालय | सीमावर्ती सड़कें |
3 | दूरसंचार विभाग | भारत नेट |
4 | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग | पीएम कुसुम |
5 | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय | प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना |
6 | पर्यावरण और वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय | सी ए ए एम पी ए निधियां |
7 | पेयजल और स्वच्छता विभाग | स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण |
8 | रेलवे मंत्रालय | रेलवे कार्य |
9 | खान मंत्रालय | जिला खनिज निधि |
10 | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय | भारतमाला और अन्य योजनाएं |
11 | पंचायती राज मंत्रालय | वित्त आयोग अनुदान |
12 | ग्रामीण विकास विभाग | श्याम प्रसाद मुखर्जी रूब्रन मिशन |
13 | ग्रामीण विकास विभाग | महात्मा गांधी नरेगा |
14 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना |
15 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण |
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- मूल निवास पत्र।
- राशन कार्ड।
- पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज (यदि हो तो )।
- आवेदन कर्ता की उम्र 18 साल से ऊपर की होने चाहिए।
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
गरीब कल्याण रोजगार योजना आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। बता दें, अभी आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योकि अभी आवेदन कैसे करना है, इसके बारे में कोई न्यूज़ नहीं आई है, न ही इसकी आधिकारिक नोटिफेक्शन आई है। यह योजना 20 जून को शुरू की गई है तो इसके लिए आवेदन जल्द से जल्द शुरू हो जायेगे। आवेदन से जुडी सभी जरूरी अपडेट आपको इस लेख में बता देंगे।
FAQs (PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan)
जी नहीं, अभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट नहीं आई है।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 जून 2020 को शुरू की गई।
इस योजना के माध्यम से 25 हजार मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
योजना की शुरुआत सबसे पहले बिहार के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से किया जायेगा।
इस योजना में रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी तरिके से हो सकता है। अभी इस योजना में आवेदन सम्बंधित आधिकारिक अपडेट नहीं आई है।