Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022: Kanya Vivah Yojana MP Apply, विवाह पोर्टल

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana 2022: जैसा की आप सभी जानते हैं की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को अपनी बेटी की शादी करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गयी है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब परिवारों की बेटियों एवं निराश्रित / विधवा महिलाओं की शादी के लिए 51000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Kanya Vivah Yojana MP से जुडी सभी आवश्यक जानकारी जैसे लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दी जाने वाली धनराशि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि प्रदान कर रहें हैं। इसलिए MP Kanya Vivah Scheme 2022 से जुडी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख पर अंत तक बने रहें।

Kanya Vivah Yojana MP 2022

Kanya Vivah Yojana MP 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए शादी के समय कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाली कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana का लाभ मिलेगा। इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता हैं एवं लाभ की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना के संचालन से गरीब परिवार की बेटियों के सामाजिक जीवन स्तर में सुधार होगा एवं गरीब परिवारों को बेटियों के शादी में होने वाले खर्चे से मुक्ति मिलेगी एवं आर्थिक सम्बल प्राप्त होगा। इस स्कीम का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी लोगों को प्रदान किया जाएगा।

kanya vivah yojana mp

MP Kanya Vivah Yojana Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
राज्यमध्य प्रदेश
सम्बंधित विभागसामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग
उद्देश्यकन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
आर्थिक सहायता51000/- रूपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष2022
ऑफिसियल पोर्टलhttp://mpvivahportal.nic.in/

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं की शादी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब परिवार की बालिकाओं एवं विधवा / निराश्रित महिलाओं की शादी के लिए 51000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को अपनी बेटी की शादी के लिए किसी भी प्रकार का कर्ज़ा लेने की आवश्यकता नहीं होगी एवं इस योजना से गरीब परिवार की बालिकाओं के जीवनस्तर में सुधार होगा।

Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 51000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
  • इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार एवं गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाले परिवार उठा सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों के जीवनस्तर में सुधार होगा एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।
  • इस स्कीम के उचित क्रियान्वयन एवं सफल एवं पारदर्शी संचालन एवं योजना से जुडी अन्य जानकारी लाभार्थी आसानी से प्राप्त कर सकते इसके लिए सरकार ने एमपी विवाह पोर्टल को लांच किया है।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि

  • इस स्कीम के अंतर्गत सरकार लाभार्थियों को कुल 51000/- रूपए की आर्थिक मदद प्रदान करती है।
  • इसमें कन्या के विवाह संस्कार हेतु पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए 5000/- रूपए।
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को सरकार की और से प्रति कन्या 3000/- रूपए का भुगतान किया जाता है।
  • शेष 43000/- रूपए नवदंपत्ति के अच्छे गुजर बसर के लिए लाभार्थी को दिया जाता है।

Kanya Vivah Yojana MP की पात्रता

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थीयों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • MP Mukhymantri Kanya Vivah Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को मिलेगा।
  • ऐसी परित्यक्ता / तलाकशुदा / निराश्रित महिला जो स्वयं की शादी हेतु आर्थिक रूप से सक्षम न हो वह भी इस स्कीम के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं.

Required Documents For Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP 2022 (आवश्यक दस्तावेज)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म एमपी पर निम्नलिखित दस्तावेजों को संलग्न करना आवश्यक है:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शादी का कार्ड
  • शादी का प्रमाण पत्र
  • समग्र कोड
  • गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2022 Apply: इच्छुक एवं योजना की पात्रता शर्तों को पूरी करने वाले उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको आपको ऑनलाइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे आवेदिका का नाम, अभिभावक का नाम, माता का नाम, निवास स्थान का पता, आवेदिका की जन्म तिथि, आवेदिका की उम्र, जाति प्रमाण पत्र,परिवार का बीपीएल क्रमांक एवं अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन होना होगा।
  • लॉग इन होने के बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

ऐसे उम्मीदवार जो इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने में असक्षम हैं वह निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके MP Kanya Vivah Scheme 2022 में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र की जरुरत होगी।
  • mukhyamantri kanya vivah yojana mp 2022 form pdf समाज कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा उम्मीदवार यहाँ दी गयी लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरणों को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम / नगर पालिका / नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करा दें।
  • आपके आवेदन पत्र का सक्षम अधिकारीयों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  • पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकृत कर लिया जाएगा एवं लाभ की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की लिस्ट देखने की प्रक्रिया

Kanya Vivah Yojana MP List 2022: एमपी कन्या विवाह योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों, भुगतान प्राप्त हितग्राहियों, भुगतान के लिए शेष हितग्राहियों की सूची देखने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको एमपी विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाना होगा।
mp kanya vivah yojana list
mp kanya vivah yojana beneficiary list
  • इस पेज में आपको जिला, जनपद पंचायत, विवाह योजना का नाम, तिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “हितग्राहियों की सूची देखें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद MP Kanya Vivah Yojana List 2022 आपके सामने खुल जायेगी।

Kanya Vivah Yojana Helpline Number

यदि आपको एमपी कन्या विवाह योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी चाहिए तो निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:-

  • Sanket Bhondve (IAS)
  • सामाजिक न्‍याय संचालनालय 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665
  • सी.एम. हेल्पलाइन :181
  • निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
  • केन्‍द्र सरकार की दिव्‍यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956

महत्वपूर्ण आवेदन फॉर्म

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: