MP RCMS 2023: Revenue Court Management System is an online web portal. Through this portal citizens of the state can apply online for land transfer, division, diversion, land allotment, residential lease, BPL Application, etc., and check their application status, order, cause list, case list, etc on MP RCMS Portal @rcms.mp.gov.in.
रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS) प्रमुख आयुक्त, राजस्व विभाग म.प्र. शासन द्वारा की एक ऑनलाइन वेब आधारित पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक भूमि नामांतरण, भूमि बंटवारा, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण मामले आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं RCMS online portal rcms.mp.gov.in के माध्यम से इश्तिहार सूचना, सार्वजनिक वाद सूची (cause list), प्रकरण का विवरण (case list), भूमि विवाद की जानकारी एवं आवेदन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों, इस लेख में हम आपको Madhya pradesh RCMS portal के बारे में एवं पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा कर रहें है। इसलिए पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
Show Contents
- MP RCMS Portal – rcms.mp.gov.in
- Key Highlights Of MP RCMS Online Portal 2023
- RCMS full form क्या है?
- रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य उद्देश्य
- MP RCMS के लाभ एवं विशेषताएं
- आर.सी.एम.एस. मध्य प्रदेश (MP RCMS) पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाएं
- MP RCMS Statistics
- RCMS Portal नवीनतम अपडेट
- MP RCMS Online Application, आवेदन कैसे करे?
- MP RCMS status check करने की प्रक्रिया
- RCMS MP Login | राजस्व मंडल लॉगिन होने की प्रक्रिया
- रेवेन्यू कोर्ट यूज़र लॉग इन कैसे करें?
- पी.आर.सी. कंसलटेंट लॉग इन होने की प्रक्रिया
- सार्वजनिक वाद सूची (Cause List) देखने की प्रक्रिया
- प्रकरण का विवरण (Case Details) खोजने की प्रक्रिया
- आदेश डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- इश्तिहार सूचना देखने की प्रक्रिया
- भूमि विवाद की जानकारी (EODB) देखने की प्रक्रिया
- RCMS MP Helpline Number | Contact number
- MP RCMS FAQs
- 🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
MP RCMS Portal – rcms.mp.gov.in
MP RCMS पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा 01-April-2016 में पांच जिलो में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चालू किया गया था तथा 01-October-2016 को पूरे प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों (लगभग 1500) में इसे लागू कर दिया गया | इस पोर्टल के माध्यम से राजस्व न्यायालयों की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो गयी जिससे अधिकारियों को मॉनिटरिंग करना आसान हो गया जिससे प्रकरणों का निपटारा जल्द से जल्द हो जाता है। ऑनलाइन आर.सी.एम्.एस पोर्टल पर राजस्व न्यायालय से जुडी सभी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जाती है, जिससे राज्य के नागरिक घर बैठे राजस्व प्रकरणों के लिए आवेदन कर सकते है, प्रचलित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति देख सकते है, तथा आदेश हो जाने के पश्चात आदेश की प्रति डाउनलोड कर सकते है।
- एमपी भू नक्शा मध्यप्रदेश खसरा खतौनी नकल
- एमपी ई उपार्जन किसान पंजीकरण
- मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना स्टेटस
- मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2022-23
- NREGA Job Card List MP 2022-23
Key Highlights Of MP RCMS Online Portal 2023
पोर्टल का नाम | RCMS (Revenue case management system) |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | राजस्व विभाग (Revenue Department) |
उद्देश्य | राजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://rcms.mp.gov.in/citizen/ |
RCMS full form क्या है?
RCMS full form “Revenue Case Management System” जिसे हिंदी में रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम कहा जाता है।
रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य उद्देश्य
RCMS Portal MP को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को राजस्व विभाग से जुडी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है। rcms.mp.gov.in portal के लांच होने से राजस्व न्यायालयों की प्रक्रिया पूर्णत पारदर्शी हो गयी है, एवं उच्च अधिकरियों के लिए मॉनिटरिंग करना आसान हो गया है, जिससे प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारा होता है। MP RCMS Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे राजस्व प्रकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं, एवं आदेश हो जाने के पश्चात आवेदन की प्रति rcms.mponline.gov.in portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP RCMS के लाभ एवं विशेषताएं
- Madhya Pradesh RCMS राजस्व सम्बंधित विवादों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- कॉज लिस्ट / वाद सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है।
- अपने प्रकरण को सर्च करके उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- निर्णय हो चुके प्रकरणों में आदेश की कॉपी डाउनलोड की जा सकती है।
- भूमि बटवारा, भूमि नामांतरण जैसे कार्य RCMS MP पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।
- RCMS online portal की वजह से राजस्व न्यायालयों की कार्य प्रणाली का ज्यादा बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से प्रबंधन करने मदद मिलेगी।
- उच्च अधिकारियों के लिए मॉनिटरिंग करना आसन हो गया है, जिससे प्रकरणों का निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाता है।
- अब राज्य के नागरिकों को भूमि, अथवा राजस्व वाद से जुड़े प्रकरणों के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं की गयी आवेदन की स्थिति एवं आदेश की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
- भुगतान से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, एवं चालान की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
आर.सी.एम.एस. मध्य प्रदेश (MP RCMS) पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाएं
प्रमुख राजस्व आयुक्त विभाग द्वारा विकसित कराया गया पोर्टल “आर.सी.एम.एस” में आम जन हेतु निम्न सुविधाएं उपलब्ध है :-
- नामान्तरण
- बँटवारा
- व्यपवर्तन
- भू आवंटन
- धारणाधिकार
- सीमांकन
- राहत हेतु
- आवासीय पट्टे हेतु
- बी.पी.एल. आवेदन
- अन्य विषय (अपील, अभिलेख दुरुस्ती , सीमांकन, रास्ता विवाद) हेतु आवेदन
नोट: मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा आर.सी.एम.एस. पोर्टल द्वारा नागरिकों से जुडी सभी सुविधायें WhastApp के माध्यम से प्रदान करने के लिए आधिकारिक WhatsApp Number 9407299468 जारी किया है। नागरिक इस नंबर की सहायता से घर बैठे MP RCMS पोर्टल की सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं।
MP RCMS Statistics
कुल पंजीकृत प्रकरण | 11521814 |
कुल निराकृत प्रकरण | 10683218 |
कुल प्रक्रियाधीन प्रकरण | 843103 |
RCMS Portal नवीनतम अपडेट
- नये जोड़े गए मोड्यूल/एक्टिविट का विवरण।
- आर.सी.एम्.एस पोर्टल पर आवेदन दर्ज करते समय कोर्ट फीस 100 रुपय अनिवार्य रूप से देनी होगी।
- आर.सी.एम्.एस पोर्टल द्वारा जारी आदेश की नक़ल लोक सेवा केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
MP RCMS Online Application, आवेदन कैसे करे?
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट rcms.mp.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन” मेनू के अंतर्गत निम्नलिखित विकल्प दिखाई देंगे:-
- नामांतरण
- बंटवारा
- व्यपवर्तन (सूचना)
- भू-आवंटन
- भू-अर्जन
- धारणाधिकार
- सीमांकन
- आवासीय पट्टे
- राहत
- बीपीएल आवेदन
- अन्य प्रकार के आवेदन
- अपूर्ण आवेदन पूर्ण करें
- Covid-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुगृह राशि
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना
- शुल्क भुगतान की स्थिति
- सीमांकन अपास्त हेतु आवेदन
- आपको ऊपरवर्णित विकल्पों में अपनी अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप RCMS MP Portal के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।
MP RCMS status check करने की प्रक्रिया
MP RCMS Application Status चेक करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको rcms mp online पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mp.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सर्च” मेनू के अंतर्गत “आवेदन की वर्तमान स्थिति” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “आवेदन क्र./LSK ID/रजिस्ट्री नंबर” दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
RCMS MP Login | राजस्व मंडल लॉगिन होने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको MP rcms पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mp.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “राजस्व मण्डल लॉग इन” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़र नेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
रेवेन्यू कोर्ट यूज़र लॉग इन कैसे करें?
- rcms.mp.gov.in login होने के लिए सर्वप्रथम आपको आर.सी.एम.सी. पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “रेवेन्यू कोर्ट यूज़र लॉग इन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में यूजर नेम, पासवर्ड, केप्चा कोड दर्ज करके “login” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप revenue user login कर सकते हैं।
नोट: यह लॉगिन केवल राजस्व न्यायालय/आर.अई./पटवारी/एस.एल.आर/ए.एस.एल.आर के उपयोग के लिए है ।
पी.आर.सी. कंसलटेंट लॉग इन होने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mp.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “पी.आर.सी. कंसलटेंट लॉग इन‘ का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़र नेम, पासवर्ड, एवं केप्चा कोड दर्ज करके “login” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाओगे।
नोट: यह लॉगिन केवल प्रमुख सचिव/सचिव/पी.आर.सी/सम्भागीय कन्सल्टेंट/डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस मैनेजर एवं अन्य विभागीय एम्.अई.एस. यूजर के उपयोग के लिए है।
सार्वजनिक वाद सूची (Cause List) देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सार्वजनिक वाद सूची” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको जिला, न्यायालय, एवं सुनवाई की तारीख का चयन करके “देखें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद RC MSMP Cause List आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
प्रकरण का विवरण (Case Details) खोजने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम RCMS MP Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “प्रकरण का विवरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको जिला, सब डिवीज़न, तहसील, आर.आई. सर्किल, पटवारी हल्का, ग्राम आदि विवरणों को दर्ज करके “देखें” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद MP RCMS Case Details आपके सामने खुल जायेगी।
आदेश डाउनलोड करने की प्रक्रिया
RCMS MP Order डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको MP RCMS official website पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आदेश डाउनलोड” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज में आप निम्नलिखित में से किसी भी ऑप्शन का उपयोग कर RCMS MP Order Online Download कर सकते हैं:-
- प्रकरण क्रमांक तथा आदेश दिनांक वार
- आवेदन क्रमांक अथवा मोबाइल क्रमांक वार
- ग्राम तथा विषय वार
- उक्त विकल्प के अंतर्गत किसी भी एक विकल्प के अंतर्गत पूछी गयी जानकारी दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आदेश आपके सामने खुल जाएगा।
- यहाँ से आप अपना आर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।
इश्तिहार सूचना देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Revenue Court Management System (RCMS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “इश्तिहार सूचना” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको जिलावार अथवा जारी दिनांक वार में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- उसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें एवं “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप आप ऑनलाइन इश्तिहार सूचना देख सकते हो।
भूमि विवाद की जानकारी (EODB) देखने की प्रक्रिया
RCMS Portal के माध्यम से भूमि विवाद से जुडी जानकारी जैसे: नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको RCMS MP official website पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको आपको “Search” मेनू के अंतर्गत “भूमि विवाद की जानकारी (EODB)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
- राजस्व वर्ष
- जिला
- सब डिवीज़न
- तहसील
- आर.आई. सर्किल
- पटवारी हल्का
- ग्राम
- खसरा
- सभी विवरणों का चयन करने के बाद “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
RCMS MP Helpline Number | Contact number
मध्य प्रदेश रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप निचे दिए गए पते और ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं।
- पता: कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश
- 220, राजस्व राहत भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल,
- ईमेल आईडी: [email protected]
MP RCMS FAQs
MP RCMS मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा निर्मित किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल पर नागरिक राजस्व विभाग से सम्बंधित जानकारी एवं प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MP RCMS की फुल फॉर्म “Revenue Case Management System” है जिसे हिंदी में “राजस्व मामले प्रबंधन प्रणाली” कहते हैं।
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rcms.mp.gov.in है।
इस पोर्टल पर नामान्तरण, बँटवारा, व्यपवर्तन, भू आवंटन, धारणाधिकार, सीमांकन, राहत हेतु, आवासीय पट्टे हेतु, बी.पी.एल. आवेदन आदि सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध है।
जी हाँ, मध्य प्रदेश राजस्व शासन विभाग ने एक whatsapp number जारी किया है। जिससे नागरिक आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
घर बैठे आर.सी.एम.एस. पोर्टल द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने के लिए whatsapp number 9407299468 है।
🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Join Our Whatsapp Group | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
🔥 Telegram Channel Online Gyan Point | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |