Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023: MP Free Laptop Yojana ऑनलाइन आवेदन व लाभार्थी सूची

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको MP Free Laptop Yojana 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना क्यों शुरू की गयी, लाभ व पात्रता क्या है? Madhya Pradesh Free Laptop Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गयी है इसलिए आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं:-

एमपी फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के 25000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। विद्यार्थियों को 25000 रूपए की प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022-23 का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र उठा सकते है।

MP Free Laptop Yojana 2023

Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023 राज्य सरकार स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए एक नई स्कीम लायी है। इसके अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा जिनके 12 वीं कक्षा में 75% से ज्यादा मार्क्स आयें है और परिवार की आय 6 लाख रुपए/- से अधिक नहीं है उनको मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा। एमपी लैपटॉप स्कीम 2022-23 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी यहाँ उपलब्ध है।

MP Free Laptop Yojana Overview

योजना का नामMP Free Laptop Yojana
किसके द्वारा शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीमध्य प्रदेश के मेधावी छात्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
सहायता राशि25000 रुपए/-
योजना का उद्देश्यमध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
ऑफिसियल वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in
लेख की श्रेणीसरकारी योजना
सम्बंधित लेखMP RTE Admission 2022-23 Apply Online

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना क्या है?

कोरोना वैश्विक महामारी के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही थी। कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। लेकिन कई विद्यार्थियों के पास लैपटॉप न होने के कारण उन्हें पढ़ाई करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इन्ही समस्याओं को देखते है Madhya Pradesh Free Laptop Yojana की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रूपए की वित्तीय सहायता दी जायेगी। लैपटॉप खरीदकर विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना ताकि वह अच्छे अंकों से पास हो सके. MP Free Laptop Yojana 2022-23 के अंतर्गत 12वीं की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वालो छात्रों को 25000 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन ऑनलाइन आवेदनमध्य प्रदेश विकलांग पेंशन योजना
मध्य प्रदेश युवा स्वाभिमान योजनाMukhyamantri Yuva Udyami Scheme

MP Free Laptop Yojana 2022-23 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों छात्र उठा सकेंगे।
  • बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में लैपटॉप की मदद मिलेगी।
  • बहुत से गरीब बच्चे ऐसे होते है, जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह लैपटॉप नहीं खरीद पाते लेकिन एमपी मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना के तहत ऐसा नहीं होगा।
  • MP Free Laptop Yojana 2020-21 के अंतर्गत होनहार बच्चों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किये जाएंगे, ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सके।
  • यह योजना छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना हेतु पात्रता

MP Laptop Yojana Eligibility Criteria नीचे दी गयी है-

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के छात्र उठा सकते है.
  • Madhya Pradesh Free Laptop Yojana का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से पास होना चाहिए.
  • आधार कार्ड
  • 12th मार्कशीट
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

MP Free laptop yojana 2022 Online Registration: इच्छुक अभ्यर्थी जो मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

अपनी पात्रता कैसे जाने ?

  • सर्वप्रथम अभ्यर्थी को Official Website पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद उम्मीदवार को “शिक्षा पोर्टल” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको “Laptop” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना है. क्लिक करने के बाद “अपनी पात्रता जाने” पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में आपको अपना 12वी क्लास का रोल नंबर डालकर “Get Details of Meritorious Student” के बटन पर क्लिक करना है. इसके बाद मुफ्त लैपटॉप योजना हेतु आप पात्र है या नहीं यह पता चल जाएगा।

अकाउंट नंबर कैसे देखें?

  • सर्वप्रथम अभ्यर्थी को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद “शिक्षा पोर्टल” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर “लैपटॉप” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको “अपना खाता नंबर” जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको 12वीं क्लास का रोल नंबर डालकर “Get Details of Meritorious Student” के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपना अकाउंट नंबर देख सकते है।

MP Free Laptop Yojana Payment Status

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत आपको आर्थिक लाभ की राशि मिली है या नहीं, यह जानने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • अपने भुगतान की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • अब आपको 12वी का रोल नंबर डालकर “Get Details of Meritorious Student” पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपने भुगतान की स्थिति जान सकते हो।

शिकायत दर्ज कैसे करें?

शिकायत दर्ज करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट जाए।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद “शिकायत दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर एक फॉर्म खुलकर आएगा. इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार इस आसान सी प्रक्रिया द्वारा आप शिकायत दर्ज करा सकते है।

MP Free Laptop Yojana List 2023

MP Laptop Scheme Beneficiary List 2023 के जरिये आप जानेंगे की पेमेंट आपके बैंक खाते में कब आएगी इसके लिए पूरी प्रक्रिया फॉलो करें-

  • सबसे पहले MP Shiksha Portal ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप Laptop distribution विकल्प को चुने।
MP Laptop Yojana Status 2021
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा फिर आपको Application status विकल्प को चुनना होगा।
  • नए पेज पर आपको 12th class का रोल नंबर डालें और Get Details पर क्लिक करें।
  • अंत में आपके सामने लाभार्थी विद्यार्थियो की सूची 2022-2 आ जाएगी।

मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको इस योजना के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की परेशानी का समाधान पाना चाहते हो तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हो।

  • Directorate of Public Instructions, Gautam Nagar, Bhopal
  • Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
  • Email/ ईमेल: [email protected]

👉 Join Us On Telegram 👈

MP Free Laptop Yojana: FAQs

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है, उन विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

लैपटॉप खरीदने के लिए विद्यार्थियों को कितने रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

लैपटॉप खरदने के लिए विद्यार्थियों को 25000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

एमपी फ्री लैपटॉप योजना से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट educationportal.mp.gov.in है।

MP Free Laptop Yojana से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

एमपी फ्री लैपटॉप योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115 है।

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: