E Shram Portal Latest News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के सभी ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रतिमाह 500 रूपए देने की घोषणा की है। यह सहायता उत्तर प्रदेश के उन श्रमिकों को प्रदान की जायेगी जो ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। ताजा मिले आंकड़ों के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के लगभग 25691084 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण ई श्रम पोर्टल पर करवा लिया है।
राज्य के ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी 20 करोड़ मजदूरो व लगभग 60 लाख पंजीकृत मजूदरो को दिसंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक प्रतिमाह 500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है।
गौरतलब है की असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं होती की वह सामाजिक सुरक्षा पाने के लिए हेल्थ बीमा या लाइफ इंश्योरेंस आदि ले सके। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को 2 लाख रूपए का मुफ्त में एक्सीडेंटल बीमा या सुरक्षा बीमा प्रदान कर रही है।
Show Contents
E Shram Portal Latest News
कब मिलेगा ई श्रम कार्ड योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक भरण-पोषण भत्ता योजना के अंतर्गत सभी असंगठित श्रमिक जो ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें दिसम्बर से मार्च प्रति महीने 500 रूपए के हिसाब से 2000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। यह आर्थिक सहायता श्रमिकों को किस्तों में देय होगी। दिसम्बर एवं जनवरी में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की एकमुश्त राशि 1000/- रूपए श्रमिकों के खातों में जमा की जा चुकी है। ई श्रम कार्ड की दूसरी क़िस्त का पैसा मार्च में श्रमिकों के खातों में जमा किया जाएगा।
क्या है ई-श्रम पोर्टल
असंगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती हैं। उन सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार ने असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए “ई श्रम पोर्टल” को लांच किया। इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जाएगा एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी आएगी।
कौन-कौन करवा सकता है पंजीकरण
यदि आप असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं एवं आपके पास ईएसआई (ESI) और पीएफ (PF) जैसी सुविधाएं नहीं हैं, तो आप ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक की आयु 15 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं आवेदक इनकम टैक्स न भरता हो।
ई श्रम कार्ड योजना के तहत फुटकर व्यापारी, छोटे दुकानदार, प्राइवेट सेक्टर के वह कर्मचारी जिनके पास ईएसआई (ESI) और पीएफ (PF) जैसे सुविधाएं नहीं है वह ई-श्रम कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ताजा मिले आंकड़ों के मुताबिक़ ई श्रम पोर्टल पर 51.17 प्रतिशत महिला और 48.83 प्रतिशत पुरुष रजिस्टर्ड हुए हैं।
ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण के लाभ
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को 12 अंकों का ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा।
- यह कार्ड पुरे भारत में मान्य होगा।
- ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को 02 लाख रूपए के दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है।
- इसके अलावा कई प्रकार सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाओं एवं रोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल पंजीकृत 2.5 करोड़ श्रमिकों को 500 रुपए प्रति महीना प्रदान कर रही है।
- श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- श्रमिकों की लड़कियों की साधी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- ई श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत सभी श्रमिकों को प्रतिमाह 3000/- रूपए पेंशन मिलती है।
पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक असंगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन
ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण के लिए आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आप ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register on e-Shram” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर एवं कैप्चा “Send OTP” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर फिर से एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Validate” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, निवास की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर एवं स्किल से सम्बंधित जानकारी एवं बैंक डिटेल्स से सम्बंधित जानकारी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अन्य सम्बंधित लेख-
ऐसी ही और सरकारी, गैर सरकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट OnlineGyanPoint.in को बुकमार्क जरुर करें।
Madanpal rathour chhakrapur shajhanpur utter Pradesh India
E -Shram कार्ड के लिये Pan कार्ड व फोटो की जरुरत नहीं होती l
ई – श्रम कार्ड के लिये पॅन
कार्ड व फोटो की जरुरत नहीं होती l