Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana- हेलो दोस्तों, आज हम किसानो के लिए सबसे महत्वपुर्ण जानकारी लेकर है। अधिकांश किसानो को इस योजना के बारे में नहीं पता है, इसलिए आज हम इस योजना के बारे में आपको महत्वपुर्ण जानकारी देंगे। इस योजना का नाम है राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना.
नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने है तब से समय समय पर किसानो के हित के लिए कई तरह की आर्थिक सहायता पहुंचने हेतु सरकारी योजनाओ को लागु किया गया है जिससे किसानो के मनोबल में वरदी हो और कृषि कार्यो से देश का विकास को बढ़ावा मिले.
इस योजना के तहत देश के किसानो को लाभ दिया जाता है। यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है तो इस लेख को ध्यानपूवर्क पढ़े। और साथ ही आप इस योजना के लाभ भी जान सकते है। हमारे साथ बनें रहें और पेज को बुकमार्क करना न भूलें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna | ऑनलाइन निक्षय पोषण एप्लीकेशन फॉर्म |
Balak Balika Protsahan Yojana | PM Kisan FPO Yojana 2020 |
Table of Contents
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना 2020 – Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana
आज देश के अधिकांश किसान ऐसे है जिन्हें इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए आज आपको इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में मिल जाएगी। सरकार ने किसानो के लिए सबसे बेहतर योजना लेकर आई है जिसमे उन्हें 5000 से लेकर 2 लाख तक का लाभ दिया जाता है। Rajiv Gandhi krishk sathi sahayta Yojana जैसी बहुत सी योजनाए है। बता दे आपको इन योजनाओ के बारे में जानकारी अधिकांश किसानो को नहीं होती है। इसलिए अधिकांश किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते है।
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना राजस्थान सरकार द्वारा 30 अगस्त 1994 में किसानो के लिए लागु की गई थी। यह योजना आज भी किसानो के लिए लागू है और अधिकांश किसान इस योजना का लाभ भी ले रहे है। 22 दिसम्बर 2004 में इस योजना का नाम बदल दिया गया, इसका नाम किसान जीवन कल्याण योजना नाम दिया गया। फिर सरकार बदली तो इस योजना का नाम राजीव गाँधी कृषक साथी योजना दे दिया गया जो 09 दिसंबर 2009 में बदला गया था। आपको बता दें सन 1994 से यह योजना लागु है, और अभी तक कुछ ही किसानो को इस योजना के बारे में जानकारी है।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2020 (PMKMY) ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
यदि इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस योजना के बारे में महत्वपुर्ण जानकारी समझनी होगी।
इस योजना में लाभ कैसे दिया जाता है जरा इस बात को समझते है। मान लीजिये यदि किसान खेत में काम करता है, और उसे खेत पर कुछ हो जाता है, या फिर हाथ पैर टूट जाते है, या फिर किसी जहरीले जानवर द्वारा काट लिया जाता है, या फिर घर लोग समय किसी भी कारणवश मृत्यु हो जाती है। कुल मिलाकर किसानो को नुकसान होता है या कट, फट, या उंगलियां टूट जाती है तो इस योजना में लाभ दिया जाता है। इसमें किसानो को 5 हजार से 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है।
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना – लाभ
- यदि किसान की मृत्यु हो जाती है तो परिवार के सदस्यों को 2 लाख सहायता राशि दी जाती है।
- यदि किसान की रीढ की हड्डी टूटने या सर पर चोट लगने पर या फिर दो अंग कटने पर जैसे हाथ पाँव या आँख की स्थिति में उसे 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है।
- यदि किसान ( पुरुष अथवा महिला) के बालो की दी स्केल्पिंग होने पर 40 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है।
- यदि किसान ( पुरुष अथवा महिला) के बालों आंशिक डी स्केल्पिंग होने पर 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है।
- यदि किसान का एक अंग जैसे हाथ, पांव, आँख क्षतिग्रस्त होने पर 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है।
- यदि किसान की चार उँगली कट जाने पर 20 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
- यदि किसान की 3 उँगली कट जाने पर 15 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
- यदि किसान की 2 उँगली कट जाने पर 10 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
- यदि किसान की 1 उँगली कट जाने पर 5 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
- यदि किसान मंडी में कार्यरत हमला / पल्लेदार / मजदुर को किसी प्रकार का फेक्चर होने पर – 5 हजार रूपये राशि दी जाती है।