Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now

UPSRTC : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, UP Parivahan, UPSRTC Online Reservation

UPSRTC: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporaton) एक सार्वजनिक यात्री सड़क परिवहन सेक्टर है, जो उत्तर प्रदेश राज्य तथा उत्तर भारत के आस पास के राज्यों में सेवाओं का निर्वहन करता है। यात्रियों को उचित, प्रभावी, सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं किफायती सड़क परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए UPSRTC online पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक ऑनलाइन बस रिजर्वेशन, समय सारिणी, किराया गणना, डिपो एवं बस स्टेशन, पास आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको UPSRTC Online Portal से जुडी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

upsrtc

UPSRTC क्या है?

UP parivahan सुविधाओं का आरम्भ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी है। UPSRTC Bus राज्य में लगभग लगभग 11939 बसों की फ्लीट के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 144.16 करोड़ यात्रियों को 57.54 करोड़ किलोमीटर की सेवा प्रदान करते हैं जिसके परिणामस्वरूप रु.4727.75 करोड़ की प्रति वर्ष से अधिक की आय होती है। Online UPSRTC के माध्यम से राज्य के नागरिक upsrtc bus enquiry, ऑनलाइन बस बुकिंग, स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, बस का समय, बस का किराया आदि जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

UPSRTC full form क्या है?

UPSRTC की फुल फॉर्म Uttar Pradesh State Road Transport Corporation है, जिसे हिंदी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कहा जाता है।

Key Highlights of UPSRTC Online

पोर्टल का नाम UPSRTC (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation)
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन बस रिजर्वेशन, समय सारिणी आदि जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsrtc.com/hi

UPSRTC Portal को लांच करने का मुख्य उद्देश्य

इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, उचित, प्रभावी, सुव्यवस्थित, एवं किफायती सड़क परिवहन सेवाएं प्रदान करना है। UPSRTC Online Reservation पोर्टल के जरिये लोग ऑनलाइन बस की टिकिट बुक करा सकते हैं, बस की समय सारिणी (Time Table), पास (Pass), स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आदि भी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिये सड़क परिवहन निगम के कार्यों में पारदर्शिता आएगी साथ ही नागरिकों को भी UP Roadways Enquiry से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बस स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा, इससे लोगों के समय की बचत होगी।

UPSRTC पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • UPSRTC Online Reservation इस पोर्टल के माध्यम से लोग बस की टिकट ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिकों को बस स्टेशन नहीं जाना होगा, लोग घर बैठे ही up roadways bus enquiry से जुडी प्रत्येक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • बस का किराया, समय, पास, छुट आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसी विशेष त्योहारों, या शादी समारोह के लिए भी ऑनलाइन बस बुक करा सकते है एवं किराए अदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
  • डिपो एवं बस स्टेशन से सम्बंधित जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।

UP Bus Service Online Portal पर उपलब्ध सुविधायें

  • ऑनलाइन बस रिजर्वेशन
  • स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
  • समय सारिणी
  • किराया गणना
  • बस स्टेशनों पर सुविधाएं
  • डिपो एवं बस स्टेशन
  • शिकायत एव सुझाव
  • अधिकृत ढाबा
  • छुट
  • पास

UPSRTC Statistics

बसें 12400+
यात्राएं प्रतिदिन40000+
यात्री प्रतिदिन1600000+
किलोमीटर प्रतिदिन 4000000+

उत्तर प्रदेश बस सेवाओं के प्रकार

साधारण

बसें, जो प्रदेश के विभिन्न नगरों के बीच साधारण किराया दरों पर भी आरामदायक यात्रा प्रदान करती हैं ।

जनरथ

यह वातानुकूलित बस सेवा भीतर मौजूद अपनी सुविधाओं व आरामदायक यात्रा हेतु जानी जाती है ।

शयनयान

ये बसें आरामदायक सफर का पर्याय हैं क्योंकि इनमें केवल 28 सीटें व 15 शैय्याएँ हैं ।

स्कैनिया

अत्यधिक आरामदायक व तीव्रगामी बसों का बेड़ा

शताब्दी

प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक प्रतिदिन सेवाएँ प्रदान करता है ।

वोल्वो

ये बसें त्वरित व यादगार यात्रा का अनुभव प्रदान करती है क्योंकि अधिकतर सभी मार्गों पर इनके बहुत सीमित ठहराव हैं ।

UPSRTC Bus Time Table जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
upsrtc time table
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “सेवाएं” मेनू के अंतर्गत “समय सारिणी” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको वातानुकूलित, लम्बी दूरी, अंतरक्षेत्रीय (दो क्षेत्र), क्षेत्रीय में से अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद बसों की सूची खुल जायेगी।
time table
  • अब आपको “देखें/डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद एक पीडीऍफ़ फाइल खुल जायेगी।
  • इस फाइल में बसों की समय-सारिणी से जुडी पूरी जानकारी होगी।

UPSRTC Bus Enquiry

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको आपको “सेवाएं” मेनू के अंतर्गत “ऑनलाइन बस रिजर्वेशन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको “Bus Enquiry” का बॉक्स दिखाई देगा।
bus enquiry
  • यहाँ पर आपको Leaving From Going To, Journey Date, Bus Type का चयन करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

किराए से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “किराए सम्बन्धी जानकारी” के अंतर्गत “किराया गणना” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।

UPSRTC Bus Pass

UPSRTC UP city bus pass से सम्बंधित सभी जानकारी पास दरें, सिटी बस पास नियम, मासिक पास कि अवधि पर छूट, पास बिक्री केंद्र, इंटर सिटी पास आदि जानकारी आप निचे मिल जायेगी।

पास दरें

सिटि बसें (1 महीने तक मान्य)दसवीं कक्षा तक के छात्रदसवी कक्षा के ऊपर के छात्र परंतु अधिकतम 21 वर्ष की आयु तकवरिष्ठ नागरिक 65 वर्ष की आयु से अधिक22 से 64 वर्ष की आयु केयात्री
0 – 10 किमी150.00180.00 265.00290.00
11 – 15 किमी180.00 210.00340.00360.00
15 किमी से अधिक220.00240.00410.00435.00
सभी मार्गोंपर270.00300.00510.00540.00

सिटी बस पास नियम

  • पास मूल स्थान से गंतव्य स्थान तक जारी किए जायेंगे (केवल घोषित स्टॉप तक) एवं उसे पास पर मुद्रित किया जाना होगा।
  • यह पास मुद्रित मूल एवं गंतव्य स्थान के लिए शहर की सभी सिटि बसों के लिए मान्य होगा।
  • आवश्यक प्रमाण पत्र, फोटो और शुल्क के साथ आवेदन करने पर पास जारी किए जाएगा।
  • प्रथम बार पंजीकरण का शुल्क 50 रुपये होगा। पासों का पुनः सत्यापन पास की वैधता समाप्ती होने के एक सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए अथवा पुनः पंजीकरण कराना होगा।
  • किसी भी आधार पर पास के नुकसान/क्षति के स्थिति में नया पास जारी नहीं किया जाएगा और न ही इस कारणवश कोई धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा- बाढ़, दुर्घटना, अशांति या हड़ताल आदि की परिस्थिति में संचालन की रोक पर किसी भी प्रकार की राशि की प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी न ही किसी प्रकार के दावे को समर्थन दिया जाएगा।
  • पास धारकों को मार्ग पर कंडक्टर अथवा जांच अधिकारियों द्वारा मांग पर वैध पास को दिखाना होगा।
  • पास जारी की गयी तिथि से 30 दिन तक मान्य रहेगा।
  • छात्रों द्वारा पास प्राप्त करने हेतु छात्रों को विद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान द्वारा निर्गत छात्र एवं आयु प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्रों को छात्र पास जारी नहीं किया जाएगा उन्हे केवल वयस्क पास जारी किया जाएगा।
  • हालांकि, लंबी दूरी के पास के लिए, रियायतें नीचे दी गयी सभी श्रेणियों पर लागू होती है:

मासिक पास कि अवधि पर छूट

अवधिछूट (%)
2 महीने8%
3 महीने10%
6 महीन15%
1 वर्ष20%

पास बिक्री केंद्र

  • आलमबाग बस स्टेशन
  • चारबाग बस स्टेशन
  • मुंशी पुलिया, इन्दिरा नगर
  • क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, सप्रू मार्ग
  • गोमती नगर डिपो

इंटर सिटी पास

मासिक पास

  • प्रत्येक क्षेत्र के चयनित मार्ग, जिन पर पास जारी किए जाते हैं।
  • संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध मार्गों की जानकारी ।
  • पास केवल एक महीने के लिए वैध है।
  • पास हेतु किराया दरें 30 यात्राओं हेतु वैध हैं परंतु 60 यात्रा प्रतिमाह की अनुमति होती है | विद्यार्थी पास हेतु 25 यात्राओं का किराया वसूला जाता है परंतु अधिकतम यात्रा 35 किमी (प्रति यात्रा) तक ही अनुमान्य है।

पर्यटक पास

  • प्रत्येक क्षेत्र में चयनित मार्ग जिनपर पास जारी किए जाते हैं ।
  • संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध मार्गों की जानकारी।
  • पास केवल एक सप्ताह (8 दिन) के लिए मान्य है।
  • 8 दिनों हेतु पास दरें 795/- रु. है और 8 दिनों की वैधता अवधि के दौरान असीमित यात्रा की अनुमति होती है।

UPSRTC Bus App download

UPSRTC Bus App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यह एप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में “UPSRTC Bus App” टाइप करके सर्च करना होगा।
  • अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर यूपीएसआरटीसी मोबाइल एप खुल जाएगा।
  • अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद UPSRTC Bus App आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

UPSRTC Online Ticket Book करने की प्रक्रिया

UPSRTC टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको UPSRTC Online Reservation की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

USRTC Registration

  • अब आपको Sign In सेक्शन के अंतर्गत “Register Here” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
upsrtc online reservation register
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
upsrtc online reservation registration
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, यूज़र नेम, पासवर्ड, एवं कन्फर्मेशन कोड दर्ज करके “Proceed” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

UPSRTC Login

  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन होना होगा।
  • लॉगिन होने के लिए आपको दोबारा होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज पर लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा, यहाँ पर आपको Username एवं Password दर्ज करके “login” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन होने के बाद आप आप ऑनलाइन टिकिट बुक करा सकते हैं।

UPSRTC Important Links

UPSRTC Official WebsiteClick Here
Time TableClick Here

UPSRTC Bus Enquiry Number

  • Helpline Number – 1800 180 2877
  • Email – [email protected]
  • Address – HQ, Tehri Kothi, MG Marg
  • Lucknow – 226 001

🔥🔥 Join Our Groups For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Join Our Whatsapp GroupClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 Telegram Channel Online Gyan PointClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

Hey, I am the author on OnlineGyanPoint website. I really love to explore latest news on Sarkari Yojana, Kisan Yojana, Breaking News, Admit Cards, Results, Trending News & more.

Leave a Comment

%d bloggers like this: