ई-क्रय प्रणाली पोर्टल | गेहू खरीद किसान ऑनलाइन आवेदन | उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण । UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण | eproc.up.gov.in | Gehu Registration UP step by step | गेहू खरीद किसान ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।
Gehu Registration UP 2021: जैसा कि आप सभी जानते है, इस समय पुरे भारत में लॉकडाउन है, इसलिए सरकार द्वारा देश की जनता के लिए कई सारी योजनाए और जरूरी चीजों की व्यवस्था कर रही है, ताकि देश के नागरिको को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। बता दे हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो के लिए एक ई-क्रय प्रणाली यानि ई-उपार्जन पोर्टल शुरू किया है, जिसे वह अपनी रबी की फसल को आसनी से बेच सकता है।
Show Contents
- UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22
- यूपी गेहूं खरीद अप्रैल 2021 से होगी आरंभ
- उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली | UP Gehu Kharid Highlights
- उत्तर प्रदेश गेहूँ खरीद किसान योजना का उद्देश्य
- उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की विशेषताएं/ महत्वपुर्ण बाते
- UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लाभ
- UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22 के लिए दस्तावेज़
- UP गेहूं खरीद किसान पंजीकरण से जुडी जरूरी बिंदु (Points)
- UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22 कैसे करे
- अन्य जरूरी लिंक:
- UP किसान पंजीकरण संशोधन / ड्राफ्ट
- लॉक के उपरांत टोकन बनाये
- मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सीएमआर का मूवमेंट चालान जनरेट करने की प्रक्रिया
- महत्वपूर्ण लिंक्स
- उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी सरकारी योजनाएं
- FAQs (Frequently Asked Questions)
UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22
आज हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुर की गई UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण कैसे करते है इसके बारे में आपको बतायेगे और साथ ही आपको इसकी विशेषताएं, उद्देश्य और पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज कौन कौन से लगते है के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में देंगे, हमारे साथ बने रहे और साइट को बुकमार्क करना न भूलें।
ऐसे कर सकते है उत्तर प्रदेश नया बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना | Uttar Pradesh Free Electricity Connection Yojana
यूपी गेहूं खरीद अप्रैल 2021 से होगी आरंभ
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गेंहू खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए है. गेंहू खरीद की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2021 से आरम्भ की जायेगी. गेंहू खरीद प्रणाली के अंतर्गत किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस वर्ष गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 50 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है यानी अब गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपए प्रति क्विंटल हो गया है.
उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली | UP Gehu Kharid Highlights
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, यह पोर्टल इसलिए शुरू किया क्योकि इस पोर्टल के माध्यम से देश में फैला कोरोना वायरस को रोकने के लिए सामाजिक दुरी बनाये रखने के लिए और आसानी से किसान अपनी रबी की फसल (गेहूं) को ई-क्रय प्रणाली / ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से बेच सकता है।
इस ऑनलाइन पोर्टल पर किसान को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद वह अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं।
योजना का नाम |
UP गेहूं खरीद |
इनके द्वारा शुरू की गयी |
उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग |
कृषि विभाग |
लाभार्थी |
राज्य के किसान भाई |
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट |
https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx |
उत्तर प्रदेश गेहूँ खरीद किसान योजना का उद्देश्य
हम सभी जानते है कि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना माहमारी तेजी से फैल रही है, इससे रोकने के लिए सरकार कई सारे कड़े कदम भी ले रही है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। इसलिए योगी सरकार ने राज्य के सभी किसानो की रबी की फसल के लिए एक ऑनलाइन ई–क्रय प्रणाली पोर्टल शुरू किया है।
इसके लिए सरकार ने खरीद के विशेष इंतजाम भी किये है। UP सरकार ने गेहू की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 15 अप्रैल से खरीदने की प्रकिया शुरू भी कर दी है। यह खरीद प्रक्रिया लगभग 15 मई तक चलाई जाएगी। बता दे, राज्य का कोई किसान जो अपनी रबी की फसल बेचना चाहता है उसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पजीकरण करना होगा।
उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की विशेषताएं/ महत्वपुर्ण बाते
- किसान अपनी फसल को समय पर बेच सकता है, और किसानो को समय पर पैसे भी मिल जाएंगे। किसान अपनी आर्थिक स्थिति और जीवन यापन करने में आसानी रहेगी।
- इस पोर्टल पर आपकी फसल बिक जाने के बाद धनराशि सीधे आपके बैंक अकॉउंट में पंहुचा दी जाएगी ।
- मंडियों में अपना माल ले जाने से पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना है और एक टोकन प्राप्त करना है। आपकी बारी आने पर अपनी फसल को ले जा सकते है।
- सरकार ने गेहू गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र राज्य में बनवाये है। बता दें इस साल सरकार ने 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का टारगेट रखा हुआ है। गेहूं की खरीद का मूल्य 1925 रुपये / क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य रखा गया है।
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानो को ही दिया जायेगा जो अपनी फसल इस योजना के माध्यम से बेचना चाहते है।
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्धटना कल्याण योजना 2021 | पंजीकरण फॉर्म
- किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश | Farmer Loan Redemption Scheme Uttar Pradesh
- How to Apply for UP Birth Certificate Online in Hindi: उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लाभ
- बिचौलियों तथा अनधिकृत व्यक्तियों की भूमिका समाप्त होगी।
- वास्तविक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का सीधा लाभ मिलेगा।
- पारदर्शी तथा उत्तरदायी व्यवस्था।
- रियल टाइम डाटा कैप्चर किया जाएगा।
- केंद्र प्रभारी की केंद्र पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करना।
UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22 के लिए दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का बैंक अकाउंट पासबुक
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के खेत की राजस्व अभिलेख से संबंधित जानकारी देना अनिवार्य है।
- आवेदक को अपनी जमीन से सबधित विवरण खसरा – खतौनी, खसरा संख्या और जमीन का रकबा एवं गेहूँ का रकबा देना अनिवार्य है।
Check also:
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2021 | UP Gram Panchayat Voter List 2021
ऐसे चेक करें उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप स्टेटस 2021 ऑनलाइन | Check UP Scholarship Status Online
UP गेहूं खरीद किसान पंजीकरण से जुडी जरूरी बिंदु (Points)
- किसानो को पंजीकरण करने के लिए गेहूं के खेत का विवरण देना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए
- ध्यान रहें कि आधार कार्ड, बैंक पास बुक व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण भरें।
- खेत के विवरण में खतौनी/खसरा संख्या, गेहूं का रकबा सही भरे, यह विवरण देना अनिवार्य है।
- पंजीकरण होने के बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर लें और उसका प्रिंट प्राप्त कर लें।
- मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन ड्राफ्ट फिर से प्रिंट करवा लें।
- मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन में संशोधन किया जा सकता है।
- मोबाइल नंबर पर पजीकरण की पूरी जानकारी भेजी जाएगी।
- यदि आप 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बेचना चाहते है तो आपको एसडीएम से सत्यापन करना होगा।
- गेहूं बेचने के बाद केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र जरूर प्राप्त कर लें।
- जब तक आवेदन लॉक नहीं हुआ है तब का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा।
- UP राशन कार्ड नई लिस्ट कैसे देखे Uttar Pradesh Ration Card NFSA List
- UP Ration Card List 2021 Check Online | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे खोजें (APL / BPL / NFSA)
- UP Ration Card Application Form Apply Online 2021 | UP राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें, Helpline No
UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण 2021-22 कैसे करे
इस पोर्टल पर पंजीकरण केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही कर सकते है। जो इच्छुक लाभार्थी इस ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है वह निचे दिए गए बिन्दुओ को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आवेदक को खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा। इसकी लिंक आपको निचे दी गई है।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- अब आपको “गेहू खरीद हेतु किसान पंजीकरण“ पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको सामने एक पेज ओपन होगा। जिसमे आपको 6 स्टेप दिए गए है, उन सभी स्टेप को भरना है।
- सबसे पहले आपको पंजीकरण प्रपत्र पर क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद किसान का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- इसमें आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा। और आगे बढ़े पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण का फॉर्म खुल जायेगा।
- इसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है जैसे कि किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पिता, पति का नाम, तहसील, जनपद आदि।
जानकारी सही भरने के बाद आपको “पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह आप अपनी रबी की फसल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अन्य जरूरी लिंक:
- UP Skill Development Mission 2021 | उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन|ऑनलाइन आवेदन
- UP जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखे Step by Step
- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना | ऑनलाइन आवेदन,फॉर्म
- कन्या सुमंगला योजना |Apply Online | एप्लीकेशन फॉर्म
- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना Online Apply, Check Status
UP किसान पंजीकरण संशोधन / ड्राफ्ट
यदि आपने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है तो क्या करें?
- अगर किसी भी आवेदनकर्ता द्वारा गेहू खरीद के लिए पंजीकरण फॉर्म में कोई गलती कर दी है तो या फिर किसी तरह से जानकारी गलत भर गई है तो उसे पंजीकरण संशोधन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने के फॉर्म खुल जायेगा जिसमे मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना है। (ध्यान रहें मोबाइल नंबर वही डालने जो पंजीकरण के समय डाला था।)
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको आगे बढ़े पर क्लिक करना है।
- अब आप पंजीकरण फॉर्म सही कर सकते है और आगे के लिए रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करके रख भी सकते है।
लॉक के उपरांत टोकन बनाये
यदि अपने UP किसान पंजीकरण फॉर्म भर दिया है और अपनी फसल को मंडी में ले जाना चाहते है तो क्या करना चाहिए?
- UP गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के बाद किसान को अपनी फसल मंडी में किस दिन और कितने बजे ले जाना है इसके लिए टोकन बनवाना पड़ेगा।
- सभी स्टेप पुरे होने के बाद आपको “लॉक के उपरांत टोकन बनाये” पर क्लिक करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “किसान पंजीयन आईo डीo अथवा मोबाइल न०:” और “कैप्चा अंकित करें” भर कर ‘आगे बढ़े’ के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ऑनलाइन टोकन पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- यह क्रय हेतु टोकन किसान को उसके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा, जिसमे फसल को बेचने की तारीख और समय दिया होगा।
- आप उस तारीख और समय पर अपनी फसल को मंडी में जाये।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश, ई-क्रय प्रणाली की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “मोबाइल एप डाउनलोड करें(केवल एंड्रॉयड फोन)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मोबाइल एप्प डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आप इस एप को इनस्टॉल कर लें।
- इस प्रकार आप मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएमआर का मूवमेंट चालान जनरेट करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “गेंहू क्रय प्रणाली 2021-22” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको शाखा में “विपणन शाखा” यूज़र टाइप में “क्रय केंद्र” का चयन करना होगा।
- उसके बाद यूजर आईo डीo, पासवर्ड, एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको परिवहन के विकल्प का चयन करना है।
- अब आपको मूवमेंट चालान जारी करें सीएमआर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे प्रेषक का नाम, मिल का नाम, प्राप्तकर्ता, परिवहन करता का नाम आदि विवरण दर्ज करने होंगे।
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद “सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद सीएमआर का मूवमेंट चालान जनरेट हो जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- पंजीकरण प्रारूप
- पंजीकरण प्रपत्र
- पंजीकरण ड्राफ्ट
- पंजीकरण संशोधन
- पंजीकरण लॉक
- पंजीकरण फाइनल प्रिंट
- लॉक के उपरान्त टोकन बनाए
उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी सरकारी योजनाएं
- UP Jansunwai Portal Complaint Status | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें, Reminder भेजें
- UP BHULEKH | यूपी (उप) भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल जमाबंदी
- उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2021 | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म |
- मानव सम्पदा पोर्टल (Manav Sampada Portel) छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना | ऑनलाइन आवेदन
- Uttar Pradesh Old Age Pension Scheme | उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना | पंजीकरण फॉर्म
- उत्तर प्रदेश जिलेवार पेंशनर्स सूचि देखे |SSPY UP PENSION LIST 2021
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q: यूपी गेंहू खरीद पोर्टल क्या है?
Ans: इस पोर्टल के माध्यम से किसान स्वयं को पंजीकृत करके सरकारी गोदाम पर अपनी फसल बेच सकता है।
Q: उत्तर प्रदेश गेंहू खरीद पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Ans: गेंहू खरीद पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ है।
Q: क्या ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लिए कोई शुल्क लगता है?
Ans: जी नहीं, ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगता।
Q: क्या किसान पंजीकरण मोबाइल फ़ोन के माध्यम से भी किया जा सकता है?
Ans: जी हाँ, किसान भाई मोबाइल फ़ोन के माध्यम से घर बैठे गेंहू खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।